Today’s Current Affairs in Hindi | 29 जनवरी 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 29 January 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 29 जनवरी के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024′ में बेलारूस की ‘आर्यना सबालेंका’ ने महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया है।
  2. हाल ही में 28 जनवरी को ‘लाला लाजपत राय की 159वीं जयंती मनाई गई है।
  3. ‘नीतीश कुमार’ ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हैं।
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष सिंगल्‍स में ‘जेनिक सिनर’ ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता है।
  5. ISSF शूटिंग विश्व कप 2024′ में रिदम सांगवान और उज्जवल मलिक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है।
  6. ईरान देश ने अंतरिक्ष में महदा, कैहान-2 और हत्फ-1 नामक तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण किया है।
  7. इस वर्ष ‘फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024’ का आयोजन गांधीनगर में किया गया है।
  8. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर लगे बैन को हटाया है।
  9. हाल ही में ओडिशा राज्य के ‘ढेंकनाल माजी’ को GI टैग का दर्जा मिला है।
  10. ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 7वां संस्करण नई दिल्ली में 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
  11. हाल ही में भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर में ‘इंडिया सेल्फी पॉइंट’ खोला है।
  12. हाल ही में ‘प्रीति रजक’ भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार बनी है।
  13. हाल ही में फ़ूड डिलीवरी कंपनी ‘Zomato’ को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीकेटर के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मंजूरी मिली है।
  14. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘डिजिटल कोर्ट 2.0 एप्लीकेशन’ को लॉन्च किया है।
  15. हाल ही में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ‘हरिशंकर भाभड़ा’ का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें – 1992 में आज ही के दिन आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना था भारत

29 जनवरी 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘समेली परियोजना’ का उद्घाटन किया है?

(A) ओडिशा
(B) पश्चिम बंगाल
(C) मध्य प्रदेश
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर- ओडिशा

2. भारत-किर्गिस्तान का ‘11वां संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर’ कहाँ शुरू हुआ है?

(A) उत्तराखंड
(B) ओडिशा
(C) मध्य प्रदेश
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर- हिमाचल प्रदेश

3. भारतीय नौसेना किस राज्य में दूसरा ‘वेरी लो फ्रीक्वेंसी’ (VLF) संचार स्टेशन स्थापित करेगी?

(A) तेलंगाना 
(B) आंध्र प्रदेश
(C) गुजरात 
(D) पश्चिम बंगाल
उत्तर- तेलंगाना 

4. हाल ही में भारत ने किस देश को ‘40000 लीटर रासायनिक सामग्री’ (मैलाथियान) की सहायता प्रदान की है?

(A) कंबोडिया
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) अफगानिस्तान
(D) ईरान
उत्तर- अफगानिस्तान

5. हाल ही में कहाँ 42 दिवसीय ‘महामंडल महोत्सव’ शुरू हुआ है?

(A) उज्जैन
(B) नासिक
(C) अयोध्या
(D) कुर्ग 
उत्तर- अयोध्या

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*