Today’s Current Affairs in Hindi | 06 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 06 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 06 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

06 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में 43वां ASEAN शिखर सम्मेलन ‘जकार्ता’ में आयोजित किया गया है।
  2. हाल ही में 05 सितंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय चैरिटी दिवस’ मनाया गया है।
  3. हाल ही में TISS के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड लेबर स्टडीज के डीन ‘सतीश मजूमदार’ को ‘डॉ वी.जी पटेल मेमोरियल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।
  4. हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिव्याग बच्चों को सशक्त बनाने के लिए ‘सबल योजना’ शुरू की है।
  5. हाल ही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इजरायल देश की अग्रणी एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी ‘इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज’ के साथ समझौता किया है।
  6. हाल ही में सात्विक सोलर रोप्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ‘रवींद्र जडेजा’ को अपना नेशनल ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  7. हाल ही में ‘राजेश नांबियार’ को NASSCOM का चैयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
  8. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया देश अपने संविधान में देश के मूल निवासियों को मान्यता देने के लिए ‘जनमत संग्रह’ कराने जा रहा है।
  9. हाल ही में जर्मनी देश ‘बांग्लादेश’ में सतत विकास और महिला सशक्तीकरण परियोजनाओं के लिए 191 मिलियन यूरो प्रदान करेगा।
  10. हाल ही में ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ (SBI) ने डिजिटल रुपये में UPI इंटर ऑपरेबिलिटी की शुरूआत की है।
  11. हाल ही में ‘मैक्स वर्स्टापेन’ ने ‘इटालियन ग्रांड पिक्स 2023’ का खिताब जीता है।
  12. हाल ही में ‘डॉ नवीन अग्रवाल’ ने ‘राष्ट्रीय डायबेटोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार’ जीता है।
  13. हाल ही में ‘अमित.एस.तेलंग’ को गुयाना देश में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  14. हाल ही में Paytm ने अपना नया इनवोवेशन ‘कार्ड साउंडबॉक्स’ लॉन्च किया है।
  15. हाल ही में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह में उत्तर प्रदेश राज्य में ‘S20 सम्मेलन’ का उद्घाटन किया है।
  16. हाल ही में मत्स्य पालन के लिए KCC पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मुंबई’ में आयोजित किया गया है।
  17. हाल ही में इसरो वैज्ञानिक और चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय इसके काउंटडाउन को आवाज़ देने वाली ‘एन वलारमथी’ का निधन हो गया है।
  18. हाल ही में ‘मोहन बागान सुपर जॉइंट’ ने 132वां डूरंड कप 2023 का खिताब जीता है।
  19. हाल ही में भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ‘मनीष देसाई’ ने PIB के प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है। 
  20. हाल ही में तमिल अभिनेता और हास्य कलाकार ‘आर. एस शिवाजी’ का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 6 September – भारतीय सेना ने ऑपरेशन जिब्राल्टर में दिखाई थी शक्ति, जानें आज का इतिहास

06 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने कहाँ ‘महात्मा गांधी’ की प्रतिमा का अनावरण किया है?

(A) बेंगलुरु 
(B) अमृतसर 
(C) नई दिल्ली 
(D) मुंबई
उत्तर- (C) नई दिल्ली 

2. हाल ही में किस राज्य में ‘अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है?

(A) गुजरात 
(B) मध्य प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) ओडिशा 
उत्तर- (B) मध्य प्रदेश 

3. हाल ही में किस राज्य में ‘काठमांडू-कलिंग साहित्य महोत्सव’ का आयोजन किया गया है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) पश्चिम बंगाल
(C) मणिपुर
(D) त्रिपुरा
उत्तर- (A) उत्तर प्रदेश 

4. हाल ही में कौनसी राज्य सरकार बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए राज्य विधानसभा में विधेयक पारित करेगी?

(A) बिहार 
(B) असम
(C) झारखंड 
(D) पंजाब
उत्तर- (B) असम 

5. हाल ही में किस राज्य सरकार के मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इन्वेस्ट समिट का लोगो और वेबसाइट लॉन्च की है?

(A) उत्तराखंड 
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) हरियाणा
(D) महाराष्ट्र
उत्तर- (A) उत्तराखंड 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*