Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi: अटल बिहारी वाजपेयी जी के ऐसे विचार जिन्होंने उन्हें अजातशत्रु बनाया

1 minute read
Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

भारत की माटी में एक विशेष बात रही है कि इस माटी ने समय-समय पर ऐसे वीरों को जन्म दिया है, जिन्होंने विचारधाराओं का संरक्षण करने हेतु मातृभूमि के प्रति अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्हीं महापुरुषों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी जी भी थे, जिन्हें राजनीति में होने के बाद भी अच्छे स्वाभाव और व्यवहार के कारण अजातशत्रु की उपाधि प्राप्त थी। Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi के माध्यम से आपको अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जानने को मिलेगा। 

कौन थे अटल बिहारी वाजपेयी?

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi के बारे में जानने से पहले आपको अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में जान लेना अति आवश्यक है। राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक विनम्र स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारत राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना सर्वस्व देश को समर्पित कर दिया। भारत राष्ट्र को समर्पित कविकुल के महान योद्धा अटल बिहारी वाजपेयी जी 16 अगस्त 2018 को पंचतत्व में विलीन हो गए।

टॉप 20 Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

टॉप 20 Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi निम्नवत हैं, जो सदा ही आपका मार्गदर्शन करेंगी-

आप मित्र बदल सकते हैं, पर पड़ोसी नहीं।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

यदि भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है तो भारत बिल्कुल भारत नहीं है।

मै मरने से नही डरता हूँ, बल्कि बदनामी होने से डरता हूँ।

साहित्य और राजनीति के कोई अलग-अलग खाने नहीं होते।

मैं यहाँ वादे लेकर नहीं, इरादे लेकर आया हूँ।

निरक्षरता और निर्धनता का बड़ा गहरा संबंध है।

हमने भूख को समाप्त कर दिया, लेकिन अब हमें अकाल को समाप्त करना होगा।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

अगर किसी देश में हलचल नजर आए तो समझिये कि वहां का राजा ईमानदार है।

वास्तव में हमारे देश की लाठी कमजोर नहीं है। बल्कि वह जिन हाथों में है, वे कांप रहे हैं।

मुझे अपने हिन्दूत्व पर अभिमान है, किंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं मुस्लिम विरोधी हूं।

 कोई हथियार नहीं बल्कि आपसी भाईचारा ही सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है।

हिन्दू धर्म तथा संस्कृति की एक बड़ी विशेषता समय के साथ बदलने की उसकी क्षमता रही है।

इस देश को लेकर मेरी एक दृष्टि है। ऐसा भारत जो भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो।

मैं चाहता हूं कि भारत एक महान राष्ट्र बने। शक्तिशाली बने, संसार के राष्ट्रों में प्रथम पंक्ति में आए।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैला हुआ यह भारत एक राष्ट्र है, अनेक राष्ट्रीयताओं का समूह नहीं।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

मुझे स्वदेश-प्रेम, जीवन-दर्शन, प्रकृति तथा मधुर भाव की कविताएँ बचपन से ही प्रभावित करती रही हैं।

हम अहिंसा में विश्वास रखे हैं। और यह चाहते हैं कि विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो।

परमात्मा भी आकर कहे कि छुआछूत मानो, तो मैं ऐसे परमात्मा को भी मानने को तेयार नहीं लेकिन परमात्मा ऐसा कर ही नहीं सकता।

सूर्य एक सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। लेकिन ओस की बूंद भी तो एक सच्चाई है, यह बात अलग है कि यह क्षणिक है।

हमारे पड़ोसी कहते हैं कि एक हाथ से ताली नहीं बजती, हमने कहा कि चुटकी तो बज सकती है।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

विद्यार्थियों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी के अनमोल विचार

विद्यार्थियों को हमेशा ही एक नई दिशा दिखाने वाले Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं-

जीवन एक फूल के समान है, इसे पूरी ताक़त के साथ खिलाओ।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

जलना होगा, गलना होगा और हमें कदम मिलाकर एक साथ चलना होगा।

ऊँची से ऊँची शिक्षा क्यों न हो, इसका आधार हमारी मातृभाषा होनी चाहिए।

जीतना और हारना जीवन का एक मुख्य हिस्सा है, जिसे हमें समानता के साथ देखना चाहिए।

इंसान बनो। केवल नाम से नहीं, रूप से नहीं, शक्ल से नहीं। हृदय से, बुद्धि से, संस्कार से, ज्ञान से।

आज मानव और मानव के बीच में जो भेद की दीवार खड़ी है उसे हटाना होगा। इसके लिए राष्ट्रीय अभियान को आवश्यकता हैं।

मनुष्य जीवन अनमोल निधि है पुण्य का प्रसाद है। इसे केवल अपने लिए ही ना जीए, दूसरों के लिए भी जिए।

अपना जीवन जीना एक कला है, एक विज्ञान है। इन दोनों में समन्वय आवश्यक है।

निराशा की अमावस के अंधकार में हम अपना मस्तक आत्म-गौरव के साथ तनिक ऊँचा उठाकर देखें।

मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन जीते जाते हैं।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रेरणादाई विचार

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi आपके लिए एक प्रेरणा का काम करेंगे। ऐसे प्रेरणादाई विचार निम्नलिखित हैं-

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते, न मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैं।

अमावस के अभेद्य अंधकार का अंतःकरण पूर्णिमा की उज्ज्वलता का स्मरण कर थर्रा उठता है।

भुखमरी ईश्वर का कोई विधान नहीं है बल्कि यह तो मानवीय व्यवस्थाओं की विफलता का परिणाम है।

अपने जीवनरूपी फूल को पूर्ण शक्ति और साहस के साथ खिलाएं।

मनुष्य को चाहिए कि वह परिस्थितियों से लड़ें, एक स्वप्न टूटे, तो दूसरा गढ़े।

अपना देश एक मन्दिर है, हम पुजारी हैं, राष्ट्रदेव की पूजा में हमने अपने आपको को समर्पित कर देना चाहिए।

पौरुष, पराक्रम, वीरता हमारे रक्त में है। यह हमारी महान परंपरा का अभिन्न अंग है। यह संस्कारों द्वारा हमारे जीवन में ढाली गई है।

हम एक विश्व के आदर्शों की प्राप्ति और मानव कल्याण तथा उसकी कीर्ति के लिए त्याग और बलिदान की बेला में कभी भी कदम पीछे नहीं हटाएंगे।

छुआछूत कानून के विरुद्ध ही नहीं, यह परमात्मा तथा मानवता के विरुद्ध भी एक गंभीर अपराध है।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

अटल बिहारी वाजपेयी जी के कुछ अन्य बेस्ट कोट्स

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi के माध्यम से आप अटल बिहारी वाजपेयी जी के कुछ अन्य बेस्ट कोट्स को भी पढ़ पाएंगे, जो कि निम्नवत हैं-

मेरे पास ना परदादा, दादा की दौलत है और ना बाप की। मेरे पास सिर्फ मेरी मां का आशीर्वाद है।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

परिवार कल्याण की सफलता महिलाओं को उनके जीवन के साथ पूर्ण स्वतंत्रता देने पर निर्भर करती है।

सेवा कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं की जा सकती। उसके लिए समाज सेवी संस्थाओं को ही आगे बढ़ना पड़ेगा।

आदमी की पहचान उसके धन या पद से नहीं होती, उसके मन से होती है। मन की फकीरी पर तो कुबेर की संपदा भी रोती है।

मैं अपनी सीमाओं से परिचित हूं। मुझे अपनी कमियों का अहसास भी है।

मेरे पास भारत का एक दृष्टिकोण है- भारत भूख और भय से मुक्त बनाने का, भारत को निरक्षरता से मुक्त करने का और यही ये चाहता है।

यदि आपको किसी विशेष पुस्तक में कुछ भी पसंद नहीं है, तो बैठकर चर्चा करें। एक पुस्तक पर प्रतिबंध लगाना इसका समाधान नहीं है। हमें वैचारिक रूप से इसे निपटाना होगा।

हमारे परमाणु हथियार, केवल दुसरो के परमाणु हमलो से निपटने के लिए हैं।

भारत में बहादुर युवा पुरुषों और महिलाओं की कोई कमी नहीं है और यदि उन्हें मौका मिलता है और मदद मिलती है तो हम अंतरिक्ष की खोज में अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और इन्ही में से कोई भारत के सपनो को पूरा करेगा।

हमें आशा है कि दुनिया प्रबुद्ध आत्म-रुचि की भावना में कार्य करेगी।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

अटल बिहारी वाजपेयी जी के सामाजिक विचार

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको अटल बिहारी वाजपेयी जी के सामाजिक विचारों के बारे में पढ़ने को मिल जाएगा, जो कि निम्नलिखित हैं-

कंधों से कंधा लगाकर, कदम से कदम मिलाकर हमें अपनी जीवन यात्रा को लक्ष्य प्राप्ति के शिखर तक ले जाना है।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका पूर्णता में ही विचार करा जाना चाहिए।

मुझे स्वदेश-प्रेम, जीवन-दर्शन, प्रकृति तथा मधुर भाव की कविताएँ बाल्यावस्था से ही आकर्षित करती रही हैं।

जो राजनीति में रुचि लेता है, वह साहित्य के लिए समय नहीं निकाल पाता और साहित्यकार राजनीति के लिए समय नहीं दे पाता, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो दोनों के लिए समय देते हैं। वे अभिनंदनीय हैं।

राष्ट्र कुछ संप्रदायों तथा जनसमूहों का समुच्चय मात्र नहीं, अपितु एक जीवमान इकाई है।

साहित्य और राजनीति के कोई अलग-अलग खाने नहीं होते।

निरक्षरता और निर्धनता में बहुत गहरा संबंध है।

सामाजिक न्याय के बिना स्वतंत्रता अपूर्ण है।

Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi

आशा है कि Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi के माध्यम से आपको अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को जानने को मिला होगा। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*