जानिए विश्व हिंदी दिवस कब है और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

1 minute read
विश्व हिंदी दिवस कब है

विश्व हिंदी दिवस हिंदी भाषा से संबंधित सबसे बड़ा आयोजन है। विश्व हिंदी दिवस को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी के दिन मनाया जाता है। इस दिन को भारतीय दूतावासों में खास तरीके से मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रचार प्रसार करना है।  

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास 

सर्वप्रथम विश्व हिंदी दिवस को वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। तब से उन्होंने घोषणा की कि अब से प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तब से प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

कैसे मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस 

विश्व हिंदी दिवस भारत के सभी सरकारी कार्यालयों के अलावा दूतावासों में भी मनाया जाता है। दूतावासों में इस दिन हिंदी भाषा से जुड़ी प्रसार प्रचार की गतिविधियां की जाती हैं। इसके अलावा भारत के सरकारी दफ्तरों में इस दिन हिंदी से जुड़ी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे निबंध प्रतियोगिता और हिंदी भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है। ये आयोजन प्रत्येक सरकारी विभाग के राजभाषा अनुभाग के द्वारा आयोजित किए जाते हैं।  

विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य 

विश्व हिंदी दिवस के उद्देश्यों को हम नीचे दिए गए बिंदुओं के द्वारा जान सकते हैं : 

  • विश्व हिंदी दिवस का प्रमुख उद्देश्य हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर एक प्रमुख भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है।  
  • विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने का एक प्रमुख उद्देश्य हिंदी को अंग्रेजी के सामान एक अंतर्राष्ट्रीय महत्व की भाषा के रूप में स्थापित करना है।  
  • हिंदी भाषा दिवस के जरिए हिंदी भाषा के साथ साथ भारतीय संस्कृति का भी प्रचार प्रसार होता है। यह भारत की विदेश नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे भारत वैश्विक स्तर पर अपनी सॉफ्ट पावर को अच्छे से स्थापित कर पाता है।  

हिंदी दिवस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

यहाँ हिंदी दिवस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।  
  • इसका उद्देश्य हिंदी को वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करना है।  
  • इस दिन को भारतीय दूतावासों में  बड़े जोर शोर से मनाया जाता है।  
  • सरकारी विभागों में इस दिन राजभाषा विभाग की ओर से विशेष रूप से हिंदी व्याख्यान और निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन कराया जाता है। 
  • साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था।
  • विश्व हिंदी दिवस पहली बार 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था।
  • तब से तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाए जाने की घोषणा की।  
  • प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1974 को नागपुर में आयोजित हुआ तब से ही इस दिन को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • विश्व हिंदी सचिवालय अफ्रीकी देश मॉरीशस में स्थित है।  
  • इस दिन प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य राजेन्द्रनाथ की जन्म-जयंति होने के कारण इसे 10 जनवरी को मनाया जाता है। 

आशा है कि विश्व हिंदी दिवस कब है और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य  के माध्यम से आपको विश्व हिंदी दिवस के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई होगी,जो कि आपको सदा प्रेरित करेगी। अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*