अमेरिका के प्रत्येक राज्य में काफी सारी यूनिवर्सिटीज हैं। एरिज़ोना राज्य की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना भी है। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना एक पब्लिक यूनिवर्सिटी है। यह संयुक्त राज्य में सबसे बड़ी पब्लिक यूनिवर्सिटीज में से एक है, जिसमें हर साल छात्रों की बढ़ती संख्या में एनरोलमेन्ट होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 द्वारा हायर एजुकेशन के लिए टॉप 300 ग्लोबल लेवल यूनिवर्सिटीज में स्थान दिया गया है। वर्तमान समय में, यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना प्रमुख स्ट्रीम्स में कोर्सेज की एक इंटेंस स्पेक्ट्रम प्रदान करती है। यदि आप यूसए में पढ़ने की इच्छा रखते हैं और एक अच्छी यूनिवर्सिटी ढूढं रहे हैं, तो यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के बारे में आपको विचार करना चाहिए। इस ब्लॉग में विस्तार से यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना की सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
यूनिवर्सिटी | यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना |
स्थापना | 1885 |
कॉलेज का आदर्श-वाक्य | Bear Down |
ग्रेजुएशन दर | 63.2% |
स्टूडेंट्स संख्या | 4,000+ |
वार्षिक स्वीकृति दर | 85% |
स्कॉलरशिप | –Narotam Sekhsaria’s Scholarships –Hani Zeini Scholarship -Harvey Fellowship -Global Study Awards |
This Blog Includes:
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना का ओवरव्यू
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना को पढ़ने के लिए क्यों चुनें?
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना की लेटेस्ट रैंकिंग्स
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में स्वीकृति दर कितनी रहती है?
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में आवेदन डेडलाइन
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के टॉप कोर्सेज और उनके पहले वर्ष की ट्यूशन फ़ीस
- एरिज़ोना में रहने का खर्च
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में एडमिशन के लिए योग्यता
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या होती है?
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौनसी हैं?
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना से प्लेसमेंट
- टॉप रिक्रूटर्स
- उल्लेखनीय पूर्व छात्र
- FAQs
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना का ओवरव्यू
एरिज़ोना विश्वविद्यालय के स्ट्रक्चर, कैंपस और कोर्सेज के बारे में नीचे बताया गया है-
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के कैंपस में डिजिटल क्लासेज, कैफेटेरिया, मेडिकल सर्विसेज और सेमिनार हॉल हैं। संस्थान द्वारा आयोजित सभी प्रोग्राम, गेस्ट लेक्चर, कम्पीटीशन्स, क्वेश्चनेयर और उत्सव कैंपस में होते हैं। इसके अलावा, कई कैफे, रेस्तरां, डिपार्टमेंटल स्टोर और केमिस्ट की दुकानें कैंपस के पास स्थित हैं। संस्थान से पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसानी से उपलब्ध है। कैंपस में एक शांतिपूर्ण सीखने का माहौल है।
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के कैंपस को चार क्षेत्रों में बांटा गया है, जिन्हें जिलों के नाम से जाना जाता है, पार्क जिला, हाइलैंड जिला, ऐतिहासिक डिस्ट्रिक्ट और नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट।
- कैंपस की छात्र आबादी लगभग 112 विभिन्न देशों और कुल मिलाकर 50 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 35,000 से अधिक है। इस कैंपस में 100 से अधिक रिसर्च सेंटर्स और संस्थान हैं जो छात्रों और शिक्षकों को आवश्यक एडवांस स्ट्रक्चर प्रदान करते हैं। 600 से अधिक विभिन्न स्टूडेंट यूनियन और क्लब हैं। वहीं कैंपस में 17 स्पोर्ट्स टीमें हैं।
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में 300 ग्रेजुएट प्रमुख और 500 से अधिक मास्टर्स प्रोग्राम ऑफर करता है। यहां उपलब्ध प्रोग्राम 20 कॉलेजों और 12 स्कूलों के माध्यम से ऑफर किए जाते हैं। बैचलर ऑफ आर्ट्स, बैचलर ऑफ साइंस, बैचलर ऑफ एप्लाइड साइंस और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएट कोर्सेज यूनिवर्सिटी के कोर्स में शामिल हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना को पढ़ने के लिए क्यों चुनें?
अपनी शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना को चुने जाने के कुछ कारण नीचे दिए गए हैं–
- प्रोग्राम्स: यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना 300 से अधिक प्रमुख कोर्सेज प्रदान करता है। अंतरराष्ट्रीय बैचलर छात्र विभिन्न विषयों में यूनिवर्सिटी ऑफ़ एरिज़ोना में कई छोटे कोर्सेज भी कर सकते हैं तथा साथ ही यूनिवर्सिटी पांच साल के भीतर बैचलर की डिग्री और मास्टर डिग्री दोनों की अनुमति देने वाले मास्टर्स प्रोग्राम भी प्रदान करता है।
- कम्युनिटी: यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में वर्तमान छात्रों, पूर्व छात्रों (एलुमनाई) और कर्मचारियों की एक ग्लोबल कम्युनिटी हैं, जो बिज़नेस, आर्ट्स और दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के एलुमनाई या कर्मचारी आपको एक चैंपियन बनने के लिए सही मार्गदर्शन और प्रेरणा देते हैं।
- छात्रवृत्ति की सुविधा: आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में कई प्रकार के स्कॉलरशिप्स प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। जिन्हें प्राप्त कर छात्र इस यूनिवर्सिटीज में पढ़ने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं, साथ ही आप हमारे Leverage Finance का भी लाभ उठा सकते हैं।
- टीचिंग मेथड : यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में नए अभ्यास और नए रिसर्च के उदाहरणों का उपयोग करके पढ़ाया जाता हैं। यहाँ प्रदान किए जाने वाले कोर्सेज में जो भी पढ़ाया जाता है, वह सब वर्तमान की घटनाओं से जुड़ा हुआ है, जो भविष्य में और आपके करियर में आपकी मदद करेगा।
- उपलब्धियां: यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना अमेरिकी विश्वविद्यालयों के संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका में 62 प्रमुख पब्लिक और प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटीज की मेंबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना एक रोलिंग के आधार पर प्रवेश आवेदन स्वीकार करता है।
आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन यूनिवर्सिटी फेयर का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के यूनिवर्सिटी रिप्रेजेन्टेटिव से सीधा संपर्क कर सकेंगे।
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना की लेटेस्ट रैंकिंग्स
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना की लेटेस्ट रैंकिंग्स इस प्रकार हैं:
सोर्स | रैंक |
यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट, मोस्ट इनोवेशन स्कूल्स 2023 | #1 |
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 | #=285 |
यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट, टॉप नेशनल यूनिवर्सिटी 2023 | #115 |
यूएस कॉलेज रैंकिंग बाय, टाइम्स हायर एजुकेशन 2023 | #201-250 |
टाइम्स हायर एजुकेशन 2024 | #=155 |
ARWU शंघाई रैंकिंग्स 2023 | #101-150 |
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में स्वीकृति दर कितनी रहती है?
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में वर्ष 2023-24 की स्वीकृति दर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अंडरग्रेजुएट एडमिशंस के लिए 86.7% है। वहीं पोस्टग्रेजुएट एडमिशंस के लिए स्वीकृति दर 44.35% है। हालिया अकादमिक ईयर के लिए कुल 58,981 छात्रों ने आवेदन किया था जिनमें से 49,471 छात्रों को एनरोलमेंट दिया गया है।
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में आवेदन डेडलाइन
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में आवेदन डेडलाइन टेबल के माध्यम से नीचे दी गई है-
प्रोग्राम | आवेदन डेडलाइन |
---|---|
MBA | -राउंड 1: 15 अक्टूबर 2023 -राउंड 2: 1 दिसंबर 2023 -राउंड 4: 15 जनवरी 2024 अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए डेडलाइन -राउंड 4: 1 मार्च 2024 -राउंड 5: 15 अप्रैल 2024 -राउंड 6: 1 जून 2024 |
MS Data Science | -फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (15 फ़रवरी 2024) -स्प्रिंग इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 सितंबर 2024) |
BS Engineering Management | -फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 नवंबर 2024) -स्प्रिंग इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 मई 2024) |
BS Electrical & Computer Engineering: Electrical Engineering | फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 नवंबर 2024) -स्प्रिंग इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 मई 2024) |
MS Computer Science | एप्लिकेशन डेडलाइन (15 जनवरी 2024) |
MS Business Analytics | एप्लिकेशन डेडलाइन (1 अप्रैल 2024) |
MS Information Science – Machine Learning | -फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (15 फ़रवरी 2024) -स्प्रिंग इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 सितंबर 2024) |
MS Statistics and Data Science | -स्प्रिंग इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 दिसंबर 2023) -फॉल इन्टेक के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन (1 जनवरी 2024) |
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के टॉप कोर्सेज और उनके पहले वर्ष की ट्यूशन फ़ीस
टॉप कोर्सेस और उनके पहले वर्ष की ट्यूशन फ़ीस नीचे दी गई है-
कोर्स | अवधि | वार्षिक ट्यूशन फीस (USD और INR) |
Bachelor of Engineering (BE) | 4 साल | 26.3-29.6 हजार (₹19.72-22.20 लाख) |
Bachelor of Technology (BTech) | 4 साल | 36.3-37.6 हजार (₹27.5-28.50 लाख) |
Bachelor of Science (BSc) | 3-4 साल | 36.3-37.6 हजार (₹27.5-28.50 लाख) |
Bachelor of Business Administration(BBA) | 4 साल | 36 हजार (INR 27.5 लाख) |
Master of Business Administration (MBA) | 5 साल | 44.5-50.5 हजार (INR 33.5-38.5 लाख) |
Post Graduate Diploma in Management (PGDM) | 5 साल | 44.5-50.5 हजार (INR 33.5-38.5 लाख) |
Master Of Science (MS) | 3 साल | 29.5-44.5 हजार (INR 22.5-33.5 लाख) |
Master in Management (MIM) | 2 साल | 20.5-44.5 हजार (INR 15.5-38.5 लाख) |
Master of Architecture (MArch) | 1 साल | 18.6 हजार (₹13.95 लाख) |
Master of Public Health [MPH] | 1 साल | 44 हजार (INR 33 लाख) |
Master of Engineering [M Eng] | 1 साल | 30,666 (INR 23 लाख) |
Master of Public Administration [M.P.A] | 1 साल | 30,666 (INR 23 लाख) |
Doctor of Philososphy [PhD] | 1 साल | 38,666 (INR 29 लाख) |
Bachelor of Arts [BA] | 1 साल | 38,666 (INR 29 लाख) |
अन्य कोर्सेज की लिस्ट
यहां उपलब्ध अन्य कोर्सेज की लिस्ट इस प्रकार है:
- MS Microbiology
- MS Mathematics
- MS Medical Pharmacology
- BS Nursing
- MS Agricultural and Resource Economics
- MS Finance
- BA Law
- BArch
- MS Aerospace Engineering
- MS Industrial Engineering
- MS Plant Science
- BS Architectural Engineering
- PhD Chemistry
- PhD Astronomy and Astrophysics
- MS Photonic Communications Engineering
- MS Biosystems Engineering
- BS Commerce
- MS Architecture
- MS Physiological Sciences
- Master of Public Administration
आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेज और उससे सम्बंधित टॉप यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं।
एरिज़ोना में रहने का खर्च
यूएसए के एरिज़ोना में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम लागत दी गई है-
निवास (सिंगल कमरा) | $6,000-7,000 (₹4.5-5.5 लाख) |
भोजन | $4,500 (₹3.5 लाख) |
किताबें और सप्लाइज (अनुमान) | $1,200-1,500 (₹89 हजार-1.1 लाख) |
विविध खर्च | $500 (₹37,000) |
विदेश में रहने का खर्च अपने रहन-सहन के अनुसार जानने के लिए आप Cost of Living Calculator का उपयोग कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में एडमिशन के लिए योग्यता
वास्तविक कोर्स की आवश्यकताएं प्रोग्राम के अनुसार अलग हो सकती हैं, यहां यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना द्वारा प्रदान किए जाने वाले बैचलर्स और मास्टर्स कोर्सेस के लिए सामान्य योग्यताएं इस प्रकार हैं:
बैचलर डिग्री के लिए योग्यता
- बैचलर डिग्री कोर्स के लिए आवेदक को 12वीं में फर्स्ट केटेगरी (70-80%) अंक प्राप्त होने चाहिए।
- कुछ विशिष्ट बैचलर कोर्स के लिए आवेदक से SAT या ACT स्कोर की मांग की जाती है।
- यदि ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट अंग्रेजी में नहीं हैं, तो स्टूडेंट को उसका एक ऑफिशियल ट्रांसलेशन भी देना होगा।
- किसी भी कोर्स के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे PTE, Duolingo, TOEFL, IELTS के स्कोर जरूरी होते हैं।
मास्टर डिग्री के लिए योग्यता
- मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम के लिए के लिए सभी आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की बैचलर डिग्री होनी चाहिए, जिसमें आवदेक को (80-85%) अंक प्राप्त होने चाहिए।
- इन पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के लिए GMAT या GRE स्कोर की जरूरत होती है।
- यदि ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट अंग्रेजी में नहीं हैं, तो उसका एक ऑफिशियल ट्रांसलेशन भी देना होगा।
- किसी भी कोर्स के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे PTE, Duolingo, TOEFL, IELTS के स्कोर जरूरी होते हैं।
आवश्यक टेस्ट स्कोर
क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन एग्जाम की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे स्कोर प्राप्त करें।
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या होती है?
कैंडिडेट को आवदेन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा-
- आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप हमारे AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।
- Leverage Edu एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे हमारे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे।
- अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है।
- यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में पढ़ाई करने का एक महत्वपूर्ण फैक्टर है, तो आप हमारी Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
- आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीजा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे ।
- अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर संपर्क करें।
आवश्यक दस्तावेज
इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं-
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पासपोर्ट फोटोकॉपी
- सभी आधिकारिक शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्ट और ग्रेड कार्ड
- निबंध (यदि आवश्यक हो)
- पोर्टफोलियो (यदि आवश्यक हो)
- अपडेट किया गया सीवी / रिज्यूमे
- अंग्रेजी भाषा कुशलता परीक्षा के अंक
- सिफारिश पत्र या LOR
- स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस
- बैंक विवरण
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौनसी हैं?
नीचे कुछ स्कॉलरशिप्स क लिस्ट दी गई है, जिनके लिए छात्र अप्लाई कर सकते हैं-
स्कॉलरशिप्स | प्रोग्राम्स | राशि ( USD/INR) |
Narotam Sekhsaria’s Scholarships | बिज़नेस | 26.1 हजार (₹20 लाख) |
Hani Zeini Scholarship | बिज़नेस | 999 (₹75.53 हज़ार) |
Harvey Fellowship | इंजीनियरिंग | 15.9 हजार (₹12.07 लाख) |
Inlaks Scholarships | साइंस, ह्यूमैनिटीज | 99.5 हजार (₹75.46 लाख) |
Global Study Awards | बिज़नेस | 11.5 हजार (₹9.66 लाख) |
GyanDhan Scholarship | बिज़नेस | 1333 (₹ 1 लाख) |
QS Undergraduate Scholarship | बिज़नेस | 9.9 हजार (₹7.55 लाख) |
अन्य महत्वपूर्ण छात्रवृत्तियां
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में प्रदान की जाने वाली अन्य महत्वपूर्ण छात्रवृत्तियों की लिस्ट इस प्रकार है:
- Scholarship Universe
- Dorrance Scholarship Programme
- Arizona Flinn Scholars
- Specialty ABOR Programmes
- Funding for Indigenous Wildcats
- Global Wildcat Award
- PEO International Peace Scholarship (IPS)
- Scholarship by Society of Women Engineers
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना से प्लेसमेंट
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना से प्लेसमेंट के कुछ प्रमुख बिन्दु नीचे दिए गए हैं-
- वर्ष 2023-24 के लिए छात्रों को प्लेसमेंट में मदद करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना लगभग हर महीने करियर फेयर्स और वर्कशॉप्स का आयोजन करता है। यहां से लगभग 91% इंजीनियरिंग बैचलर को उनकी पढ़ाई के बाद प्लेसमेंट मिल गई है।
- छात्र संस्थान के अवसर मंच पर साइन अप कर सकते हैं जहां कोई रिक्तियों, इवेंट्स, एम्प्लॉयर्स प्रोफाइल्स के बारे में पता लगा सकता है, और नौकरी से संबंधित मार्गदर्शन और सहायता भी प्राप्त कर सकता है।
- प्लेसमेंट टीम छात्रों से शुरू में इंटर्नशिप कराती है जिसमें छात्र बैचलर होने के छ: महीने बाद काम करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
- ग्रेजुएशन के दो साल बाद रोजगार दर 92% है, जबकि बैचलर होने के 6 साल बाद रोजगार दर 89% है।
- यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के 86% ग्रेजुएट छात्र जो एमबीए से ग्रेजुएट होते हैं, 90 दिनों के अंतर्गत ही एक अच्छी पोजीशन पर प्लेसमेंट पा लेते हैं।
आप Leverage Finance की मदद से विदेश में पढ़ाई करने के लिए अपने कोर्स और विश्वविद्यालय के अनुसार एजुकेशन लोन भी पा सकते हैं।
टॉप रिक्रूटर्स
एरिज़ोना यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट देने के लिए आने वाले टॉप रिक्रूटर्स के नाम इस प्रकार हैं:
- Boeing
- Tesla
- American Express
- Goldman Sachs
- Apple
- Honeywell
- Microsoft
- Meta
- Samsung
उल्लेखनीय पूर्व छात्र
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के कुछ नामी उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:
उल्लेखनीय पूर्व छात्र | प्रोफेशन |
कर्टनी कार्दशियन | अमेरिकी सुपरमॉडल |
क्रिस्टन वाईगो | अमेरिकी अभिनेत्री |
स्टीव केरो | अमेरिकी NBA खिलाड़ी |
निकोल रिची | अमेरिकी टीवी पर्सनालिटी, अभिनेत्री |
केट वाल्शो | अमेरिकी अभिनेत्री |
डेविड फोस्टर वालेस | अमेरिकी उपन्यास लेखक |
निक फोलेस | अमेरिकी NFL खिलाड़ी |
आंद्रे इगोडाला | अमेरिकी NBA खिलाड़ी |
लिंडा मेकार्टनी | अमेरिकी संगीतकार |
गैरी शैंडलिंग | अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन |
FAQs
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में आवेदन शुल्क 85 USD (INR 6,400) है।
कोविड 19 के कारण दुनिया भर में परीक्षा केंद्र बंद होने के कारण, यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना वर्तमान में TOEFL ऑनलाइन और IELTS संकेतक को मान्य अंग्रेजी दक्षता परीक्षण के रूप में स्वीकार कर रहा है।
आवेदन के साथ यदि आवश्यक हो तो आवेदकों को व्यक्तिगत विवरण और एक अकादमिक विवरण जमा करना होगा।
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में प्रवेश 86% की स्वीकृति दर के साथ कुछ हद तक विशिष्ट है परन्तु कठिन नहीं।
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में कुछ प्रोग्राम्स के लिए इंटरव्यू की आवश्यकता होती है। यदि कोई उम्मीदवार योग्यता के मानदंडों को पूरा नहीं करता है, तो निश्चित रूप से विश्वविद्यालय इंटरव्यू के लिए बुलाता है। यदि उम्मीदवार किसी अन्य देश से है, तो ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरव्यू लिया जाता है।
हमें उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपको यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना के बारे में सभी जानकारी दी है। लेकिन यदि आपके पास यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना से संबंधित कोई अन्य प्रश्न है या आप वहाँ एडमिशन लेना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे एक उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।