हैप्पी होली विशेष 2024 : अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी होली

1 minute read
हैप्पी होली विशेष 2024

Ayodhya RamLala Holi 2024 : देश में रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2024 में 25 मार्च को होली है और ऐसे में हर कोई होली के रंग में रंगने की तैयारी कर रहा है लेकिन इस बार रंगों का यह त्योहार इसलिए खास होने वाला है कि क्योंकि रामनगरी अयोध्या में इस बार राम मंदिर की होली आकर्षण का केंद्र होगी। यहां हम (हैप्पी होली विशेष 2024) इस बार अयोध्या की होली की विशेषता जानेंगे।

हैप्पी होली विशेष 2024 : 25 मार्च को होगा उत्सव

Ayodhya RamLala Holi 2024 : रामनगरी अयोध्या में हाल ही राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है। इसलिए इस बार राम मंदिर और अयोध्या में होली का उत्साह अलग रूप में दिखाई देगा। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद राम जन्मभूमि पर पहली होली को भव्य बनाने की योजना बना रहा है। 25 मार्च को उत्सव दिवस से पहले राम मंदिर के गर्भगृह में सांस्कृतिक गतिविधियों और विशेष वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। यहां तक कि भक्तों को भी रामलला के साथ होली खेलने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Facts in Hindi : जानिए राम मंदिर से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

हैप्पी होली विशेष 2024 : 56 प्रकार के व्यंजनों का लगेगा भोग

Ayodhya RamLala Holi 2024 : ट्रस्ट होली के लिए विशेष अनुष्ठानों और अन्य कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए पुजारियों से भी परामर्श कर रहा है। देवता इस अवसर के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई एक नई पोशाक पहनेंगे और देवता को 56 व्यंजनों का विशेष प्रसाद चढ़ाया जाएगा। इसे भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir Kha Hai : जानिए अयोध्या राम मंदिर कहां है

इसलिए खास होगा रामनगरी अयोध्या में रंगों का त्योहार

Ayodhya RamLala Holi 2024 : आपको बता दें कि राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद यह पहली होली होगी। हम चाहते हैं कि भक्त भी मंदिर में होली समारोह का हिस्सा बनें। दशरथ महल में होली पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इस स्थान पर भगवान राम के पिता रहते थे। दशरथ महल के ठीक आगे कनक भवन को भी उत्सव के लिए सजाया जाएगा। पूरे अयोध्या में सभी मंदिरों को फूलों से सजाया जाएगा और वहां होली के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। मंदिर शहर के सभी मठ और आश्रम भी इस होली पर विशेष व्यवस्था करेंगे।

  होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स

Holi Quiz in HindiHoli Essay in Hindi
होलिका दहन से जुड़ी कुछ अनोखी कविताएं और गज़लPoems on Holi in Hindi
Holika Dahan Wishes in Hindiआखिर क्यों मनाया जाता है होली का त्यौहार 
Traditional Holi Food in HindiHoli Speech in Hindi
Holi Shayari in Hindiलट्ठमार होली
पत्थर मार होलीफूलों की होली
Rajasthan Ki HoliMathura Ki Holi 
अंगारों की होलीपुष्कर की होली
Holi Games in HindiHappy Holi Wishes in Hindi
Holi Songs in HindiHoli Kab Hai
Quotes on Holi in HindiHolika Dahan Story in Hindi
Holi Wishes in HindiHolika Dahan in Hindi
Holi ke Pakwanहोली को मानाने के तरीके
Holi kyu manate haiHoli Decoration Ideas for School
होली के त्योहार में बनाएं जाने वाले प्रसिद्ध पकवानहोली पर निबंध 
Holi Decoration Ideaहोली के रंग और उनके अद्भुत प्रभाव कविताओं के माध्यम से
होली को मनाने के तरीके होली का इतिहास
होली सेफ्टी टिप्स होली की शुभकामनाएं
होली की कहानी होली क्यों मनाते हैं
होली के उत्साह पर आधारित प्रेरक विचार‘होली’ पर भाषण
Holi Facts in Hindi

FAQs

अयोध्या राम मंदिर इतना प्रसिद्ध क्यों है?

भगवान राम का जन्मस्थान के लिए। 

अयोध्या का पुराना नाम क्या है?

साकेत। 

राम का जन्म कहां हुआ था?

सरयू नदी के तट पर स्थित शहर अयोध्या में। 

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग हैप्पी होली विशेष 2024 (Ayodhya RamLala Holi 2024) में इस बार अयोध्या के भव्य राम मंदिर की होली के बारे में पता चला होगा। इसी तरह के अन्य तरह के ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*