21 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस

क्या आप जानते हैं, कि 21 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि आज हम 21 अप्रैल को मनाये जाने वाले दिवस पर चर्चा करेंगे। बता दें कि तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में आईये जानते हैं कि 21 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाते हैं?

यह भी पढ़ें : अप्रैल 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

21 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

भारत में हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Service day) मनाया जाता है। यह दिवस देश के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय सिविल सेवकों को समर्पित है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है भारतीय सिविल सेवकों को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित करना। भारतीय सिविल सेवक, हमारे संविधान के रक्षक हैं और कानून के शासन को बनाए रखने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि भारतीय सिविल सेवा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) , भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) आदि शामिल है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का इतिहास

21 अप्रैल की तारीख दो महत्वपूर्ण घटनाओं को याद करती है:

  1. 21 अप्रैल 1947 में, स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री, सरदार वल्लभभाई पटेल ने दिल्ली में मेटकाफ हाउस में प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित करने के दौरान उन्हें “भारत का स्टील फ्रेम” कहा था। उन्होंने उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
  1. 21 अप्रैल 1921 में, सिविल सेवकों के एक समूह ने दिल्ली में अखिल भारतीय सेवा संघ (एआईएसएस) की स्थापना की। जिसका उद्देश्य था सिविल सेवकों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना और भारतीय सिविल सेवा को मजबूत बनाना था।

इस तरह राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस का पहला समारोह 21 अप्रैल 2006 को आयोजित किया गया। तब से 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

21 अप्रैल को मनाया जाता है यह दिवस

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अलावा हर साल 21 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे (World Creativity and Innovation Day) भी मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है रचनात्मकता और नवाचार के महत्व को बढ़ावा देना। इस दौरान दुनिया भर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें रचनात्मक सोच पर कार्यशालाएं, कला प्रदर्शनियां, प्रतियोगिताएं और सम्मेलन शामिल हैं।

संबंधित आर्टिकल

1 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?2 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?4 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
5 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
7 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 अप्रैल को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 21 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*