हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read
हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है?

हिरोशिमा दिवस हर साल 6 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन विश्व शांति को बढ़ावा देने, बम हमले के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मारे गए लोगों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। 6 अगस्त 1945 का वो दिन जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापानी शहर हिरोशिमा पर लिटिल बॉय नामक परमाणु बम गिराया था। इस त्रासदी से पूरा हिरोशिमा शहर कुछ ही पल में लाशों और मलबे में बदल गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले लोगों की संख्या करीब 80 हज़ार थी और करीब इतने ही लोग घायल भी हुए थे। इस घटना के ठीक तीन दिन बाद यानी कि 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने दूसरा परमाणु हमला जापान के ही नागासाकी शहर पर किया था। इसमें भी लाखों लोग जीवित मारे गए थे।

हिरोशिमा दिवस का इतिहास क्या है?

दरअसल, दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापान के सेना बल ने अमेरिका के नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर हमला किया था। इसी के जवाब में अमेरिका ने जापान के 2 बड़े शहर हिरोशिमा व नागासाकी पर हमला किया था। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बी 29 बॉम्बर एनोला गे विमान ने हिरोशिमा शहर में लिटिल बॉय नाम का परमाणु बम गिराया, इससे शहर के 39 प्रतिशत लोगो की तत्काल ही मौत हो गयी थी। वहीं 70% इमारते भी उस दौरान नष्ट हो गए थे। जापान का 7वां सबसे बड़ा शहर ऐसा तबाह हुआ था कि बयां कर पाना भी मुश्किल है।

इस लेख में हमने जाना कि हिरोशिमा दिवस कब मनाया जाता है। ऐसे ही अन्य सवालों के जवाब के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*