International Day of Forests 2023: अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का महत्व, इतिहास और थीम

1 minute read
20 views
International Day of Forests

हर साल 21 मार्च के दिन अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वनों और इनके महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन संयुक्त राष्ट्र फोरम और फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन (FAO) कई प्रोग्राम्स ऑर्गनाइज़ कराते हैं। सबसे पहला विश्व वन दिवस 21 मार्च 2013 को मनाया गया था। इसकी घोषणा संक्युत राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। तबसे लेकर अब तक यह हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। 

International Day of Forests 2023 का महत्व 

वनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमारे दैनिक जीवन की लगभग सभी वस्तुएं वनों से ही आती हैं।अंतरराष्ट्रीय वन दिवस हम सभी के जीवन में बहुत महत्व रखता है क्योंकि वनों का अस्तित्व मानव के अस्तित्व से भी जुड़ा हुआ है। वन हमारे जीवन के विभिन आयामों पर प्रभाव डालते हैं। अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस हमें इस असलियत से दोबरा रूबरू कराता है कि हमें वनों को उनके योगदान के लिए सम्मान देना चाहिए न कि उन्हें उनके संसाधनों के लिए शोषित करना चाहिए। सभी राष्ट्र इस दिन सामने आते हैं और वनों पर बुरा प्रभाव डालने वाली मानवीय आदतों, अभ्यासों, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, वनों का काटना आदि के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। 

International Day of Forests 2023 का इतिहास 

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस की नींव 28 नवंबर 2012 को रखी गयी थी, जो संयुक्त राष्ट्र के संकल्प द्वारा स्थापित हुई। खाद्य और कृषि संगठन सम्मलेन के 16वें सत्र में सदस्य राष्ट्रों ने हर साल 21 मार्च को “अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस” के रूप में स्थापित करने का फैसला किया। इसके बाद, 2007 से लेकर 2012 छह वन दिवस आयोजित किए गए। यह CIFOR- अंतर्राष्ट्रीय वानिकी अनुसंधान केंद्र द्वारा आयोजित किए गए थे। यह जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के अवसर पर संक्युक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन की वार्षिक बैठकों के साथ संयोजन के रूप में आयोजित किए गए थे।2011 के वनों के अंतराष्ट्रीय वर्ष के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा प्रस्ताव रखा गया। इसके अंतर्गत ‘अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस’ की स्थापना की गई, जिसके बाद 21 मार्च 2013 को पहला अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया।

International Day of Forests 2023 की थीम 

हर साल अंतरराष्ट्रीय वन दिवस एक निर्धारित थीम के तहत मनाया जाता है। साल 2021 में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस की थीम  “Forest Restoration: the path to recovery and welfare” रही। पिछले साल 2022 में यह “वन और टिकाऊ उत्पादन और खपत” रही। इस साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस की थीम “वन और स्वास्थ्य” है। इस थीम के आधार पर दुनियाभर अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2023 मनाया जायेगा। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

10,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert