स्वतंत्र भारत में सबसे पहले बजट किसने पेश किया था? 

1 minute read
स्वतंत्र भारत में सबसे पहले बजट किसने पेश किया था? 

केंद्रीय बजट संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, किसी विशेष वर्ष के लिए सरकार के अनुमानित राजस्व और व्यय का वित्तीय विवरण होता है। स्वतंत्रता के बाद देश का पहला बजट नवंबर 1947 में पेश किया गया था। बजट पेश करने से पहले बजट दस्तावेजों की छपाई के लिए पारंपरिक हलवा समारोह होता है। इस वर्ष वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को सुबह 11 बजे संसद में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी- यह वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का यह लगातार सातवां बजट है।

फरवरी को बजट माह के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण यह है कि प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी की तारीख को संसद में वित्त मंत्री के द्वारा बजट (Budget in Hindi) प्रस्तुत किया जाता है। हर साल 1 फरवरी को वित्त मंत्री साल का बजट पेश करते हैं और संसद एवं भारत की जनता को उस बजट के बारे में बताया जाता है। बजट सरकार के द्वारा पूरी साल किए जाने वाले खर्चे की योजना का ब्यौरा होता है। भारत में वर्तमान में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन हैं। इसलिए हर साल बजट वे ही पेश करती हैं। क्या आपको पता है स्वतंत्र भारत में सबसे पहली बार बजट किसने पेश किया था? यहाँ इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

26 नवंबर 1947 के दिन हुआ था स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश

स्वतंत्र भारत का पहला बजट (Budget in Hindi) भारत के पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने 26 नवम्बर 1947 के दिन प्रस्तुत किया था। भारत का पहला बजट 92.74 करोड़ रुपए  था। इस बजट का 46% रक्षा पर खर्च किया गया था। 

भारत में पहली बार बजट पेश कब किया गया था? 

18 फरवरी 1869 को जेम्स विल्सन ने भारत में पहली बार बजट (Budget in Hindi) पेश किया था। जेम्स विल्सन एक स्कॉटिश व्यापारी, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने द. इकोनॉमिस्ट के वीकली अख़बार और चार्टर्ड बैंक ऑफ़ इण्डिया की शुरुआत भी की थी। वे वायसराय कार्यकारी परिषद के पहले वित्त सदस्य भी रहे थे। भारत का पहला बजट (Budget in Hindi) प्रस्तुत करने के अलावा उन्होंने सरकारी कागज़ी मुद्रा, भारतीय पुलिस लेखा प्रणाली और वेतन कार्यालय आदि का काम भी देखा था। 

स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री कौन थे?

स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री रामासामी चेट्टी कंदासामी शानमुखम चेट्टी थे। उनके कार्यकाल के दौरान योजना आयोग की शुरुआत की गई थी। देश का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था। उन्होंने ₹171.15 करोड़ का राजस्व और ₹197.39 करोड़ का राजस्व व्यय का बजट बनाया। उनका कार्यकाल 15 अगस्त, 1947 – 17 अगस्त, 1948 था।

पूर्ण बजट आम तौर पर हर वर्ष 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। बजट के माध्यम से गवर्मेंट फाइनेंशियल ईयर के लिए कमाई और खर्च का लेखा-जोखा पेश करती है। देश में हर वर्ष 1 अप्रैल से अगले वर्ष की 31 मार्च को वित्त वर्ष माना जाता है और केंद्रीय बजट इसी समय के लिए पेश किया जाता है। यूनियन बजट को दो भागों (पूंजीगत बजट और राजस्व बजट) में डिवाइड किया गया है। जिसमें से पूंजीगत बजट में सरकार के भुगतान शामिल होते हैं और राजस्व बजट में वे वस्तुएं शामिल होती हैं जो सरकार की संपत्तियों को प्रभावित नहीं करती हैं।

भारत के बजट के बारे में रोचक तथ्य 

यहाँ भारतीय बजट के बारे में कुछ रोचक तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • भारतीय बजट पूर्व में मार्च माह में प्रस्तुत हुआ करता था।  
  • वर्ष 2017 से भारतीय बजट फरवरी महीने में प्रस्तुत किया जाने लगा। 
  • 29 फरवरी 1964 को मोरारजी देसाई ने अपने जन्मदिवस के मौके पर बजट पेश किया था। 
  • वर्ष 1970 में इंदिरा गांधी बजट पेश करने वाली पहली महिला थीं।  
  • पूर्व में रेल बजट और आम बजट अलग अलग पेश किए जाते थे। 
  • रेल बजट रेल मंत्री के द्वारा प्रस्तुत किया जाता था।  
  • वर्ष 2016 में तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आम बजट के साथ ही रेल बजट भी प्रस्तुत किया। 

सम्बंधित आर्टिकल

जानिए क्या है बजट और इसका महत्वअंतरिम बजट और पूर्ण बजट
हलवा सेरेमनी के साथ शुरू होता है केंद्रीय बजटबजट किस भाषा का शब्द है?
बजट से जुड़े 50 महत्वपूर्ण सवाल

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में  स्वतंत्र भारत में सबसे पहले बजट किसने पेश किया था? इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*