वर्तमान में वायु सेना अध्यक्ष कौन है?

1 minute read
Vartman me vayu sena adhyaksh kaun hai
Vartman me vayu sena adhyaksh kaun hai

केंद्र सरकार ने 26 सितंबर, 2023 को घोषणा करते हुए बताया कि एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद एयर मार्शल विवेक चौधरी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के अगले प्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे। एयर मार्शल विवेक चौधरी वर्तमान में IAF के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। इस ब्लॉग में आप वर्तमान में वायु सेना अध्यक्ष कौन है जानेगें।

वर्तमान में वायु सेना अध्यक्ष कौन है?

29 दिसंबर, 1982 को वीआर चौधरी ने भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में ज्वाइन किया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स स्कूल और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। उन्हें उड़ान का 3,800 घंटों का एक्सपीरियंस है।

उन्होंने अपने करियर के दौरान कई रोल में कार्य किया है, वे लड़ाकू और ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट पर ट्रेनर रहे हैं। वह कैट ‘ए’ क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और इंस्ट्रूमेंट रेटिंग इंस्ट्रक्टर और परीक्षक हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के साथ-साथ डिफेंस सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, जाम्बिया में भी प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने भारतीय वायु सेना के कई प्रमुख डील्स को लीड किया है। वीआर चौधरी के परिवार में उनकी पत्नी नीता चौधरी और उनके दो बेटे हैं।

भारतीय वायु सेना के अध्यक्षों/प्रमुखों की सूची

भारतीय वायु सेना के अध्यक्षों/प्रमुखों के नाम कार्यकाल

एयर मार्शल सर थॉमस एमहर्स्ट 15 अगस्त1947 से 21 फरवरी, 1950 तक
एयर मार्शल सर रोनाल्ड चैपमैन 22 फरवरी1950 से 9 दिसंबर, 1951 तक
एयर मार्शल सर जेराल्ड गिब्स10 दिसंबर1951 से 31 मार्च, 1954 तक
एयर मार्शल एस . मुखर्जी1 अप्रैल1954 से 8 नवंबर 1960 तक
एयर मार्शल ए . एम . इंजीनियर1 दिसंबर1960 से 31 जुलाई 1964 तक
एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह1 अगस्त1964 से 15 जुलाई 1969 तक
एयर चीफ मार्शल पी . सी . लाल16 जुलाई1969 से 15 जनवरी, 1973 तक
एयर चीफ मार्शल ओ . पी . मेहरा16 जनवरी1973 से 31 जनवरी, 1976 तक
एयर चीफ मार्शल एच . मुलगांवकर1 फरवरी1976 से 31 अगस्त, 1978 तक
एयर चीफ मार्शल आय . एच . लतीफ1 सितम्बर1978 से 31 अगस्त, 1981 तक
एयर चीफ मार्शल दिलबाग सिंह 1 सितम्बर1981 से 3 सितंबर, 1984 तक
एयर चीफ मार्शल एल . एम . कात्रे 4 सितम्बर1984 से 1 जुलाई, 1985 तक
एयर चीफ मार्शल डी.ए. ला फोंतेन 3 जुलाई1985 से 31 जुलाई, 1988 तक
एयर चीफ मार्शल एस . के . मेहरा 1 अगस्त1988 से 31 जुलाई, 1991 तक
एयर चीफ मार्शल एन . सी . सूरी 1 अगस्त1991 से 31 जुलाई, 1993 तक
एयर चीफ मार्शल एस . के . कौल1 अगस्त1993 से 31 दिसंबर, 1995 तक
एयर चीफ मार्शल एस . के . सरीन 31 दिसंबर1995 से 31 दिसंबर, 1998 तक
एयर चीफ मार्शल ए.वाई. टिपनिस 31 दिसंबर1998 से 31 दिसंबर, 2001 तक
एयर चीफ मार्शल एस . कृष्णास्वामी 31 दिसंबर2001 से 31 दिसंबर, 2004 तक
एयर चीफ मार्शल ए . पी . त्यागी31 दिसंबर2004 से 31 मार्च, 2007 तक
एयर चीफ मार्शल एफ. एच. मेजर 31 मार्च2007 से 31 मई, 2009 तक
एयर चीफ मार्शल प्रदीप वसंत नायक 31 मई2009 से 31 जुलाई, 2011 तक
एयर चीफ मार्शल नॉर्मन अनिल कुमार ब्राउन 31 जुलाई2011 से 31 दिसंबर, 2013 तक
एयर चीफ मार्शल अरूप राहा 31 दिसंबर2013 से 31 दिसंबर 2016 तक
एयर मार्शल बीएस धनोआ 31 दिसंबर2016 से 30 सितंबर 2019
एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया 30 सितंबर2019 से 30 सितंबर 2021
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी 30 सितंबर 2021 से अब तक

भारतीय वायु सेना के बारे में

भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य भगवत गीता के 11वें अध्याय से लिया गया है। यह आदर्श वाक्य है “नभः स्पृशं दीप्तम्” अर्थात “टच द स्काई विद ग्लोरी” है। भारतीय वायु सेना का आधिकारिक तौर पर गठन 8 अक्टूबर 1932 को हुआ था। भारतीय वायु सेना ने देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वायु सेना ने कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन, ऑपरेशन सफेद सागर,  1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में भी अपना परचम लहराया था।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको वर्तमान में वायु सेना अध्यक्ष कौन है? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*