PCOD Full Form in Hindi : जानिए पीसीओडी की फुल फॉर्म, लक्षण और कारण 

1 minute read
PCOD Full Form in Hindi

PCOD Full Form in Hindi पॉलिसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (Polycystic Ovarian Disease) है। पीसीओडी की समस्या महिलाओं और लड़कियों में बहुत कॉमन हो गई है। नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ऐंड रिसर्च के अनुसार हमारे देश में करीब 10 प्रतिशत महिला आबादी पीसीओडी की समस्या से ग्रसित है।

PCOD Full Form in Hindi

PCOD Full Form in HindiPolycystic Ovarian Disease

PCOD क्या होता है?

पीसीओडी एक ऐसा रोग है जो महिलाओं में सबसे तेजी से बढ़ रहा है। यह महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल विकार है, जहां हॉर्मोन संतुलन बिगड़ने के कारण ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट का निर्माण होता है, जो गांठ की तरह दिखाई देते हैं। पीसीओडी के कारण महिलाओं में बांझपन, अनियमित पीरियड्स इत्यादि जैसी कई समस्याएं हो सकती है। पीसीओडी की समस्या 14 से 45 वर्ष की लड़कियों और महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे मामलों में मरीज के चेहरे और दूसरे अंगो पर रोएं और बालों का निकलना शुरू हो जाता है।

PCOD के लक्षण 

पीसीओडी के लक्षण सबमें अलग-अलग हो सकते हैं। यह लक्षण उनकी शारीरिक स्थिति के आधार पर निर्भर करते हैं। हांलांकि, पीसीओडी के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार है:- 

  • मुंहासे 
  • बांझपन 
  • वजन बढ़ना 
  • अनियमित पीरियड्स 
  • ज्यादा रक्तश्राव होना 
  • त्वचा का काला पड़ना 
  • पीरियड्स का पूरी तरह से बंद हो जाना 
  • चेहरे पर तेजी से बाल उगना 
  • बालों का पतला होना 
  • सरदर्द होना 
  • नींद में कमी 
  • शरीर के अन्य हिस्से पेट, जांघ और छाती पर बालों का बढ़ना 
  • गर्भधारण में समस्या होना
  • तेज बुखार आना
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • अत्यधिक थकान लगना
  • मांसपेशियों में अत्यधिक दर्द
  • श्रोणि में दर्द होना

PCOD के कारण 

हालांकि, पीसीओडी के मुख्य कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो  इसके जोखिम कारक निम्नलिखित हो सकते हैं:-  

  • अनियमित पीरियड्स 
  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल 
  • आनुवंशिक कारण 
  • अचानक वजन में बढ़ोतरी 
  • सूजन इं
  • सुलिन रेजिस्टेंस 
  • एंड्रोजन लेवल हाई होना

संबंधित आर्टिकल

RTO फुल फॉर्मITR फुल फॉर्म
BSW फुल फॉर्मISRO फुल फॉर्म
ITI फुल फॉर्मMRI फुल फॉर्म
TBD फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
FIFA फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म

उम्मीद है, PCOD Full Form in Hindi के बारे में आपको समझ आया होगा।  यदि आप फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*