14 अप्रैल का इतिहास (History of 14 April in Hindi) – 1891 में आज ही के दिन हुआ था देश के ‘संविधान निर्माता’ डाॅ. भीम राव आंबेडकर का जन्म

1 minute read
14 अप्रैल का इतिहास (History of 14 April in Hindi) (14 April Ka Itihas)

देश और दुनिया में 14 अप्रैल का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग (History of 14 April in Hindi) में हम 14 अप्रैल का इतिहास (14 April Ka Itihas) जानेंगे। 

1865 में आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मार दी गई थी। अब्राहम लिंकन को गोली उस समय मारी गई थी जब वह वॉशिंगटन के ‘फॉर्ड थियटर’ में आवर अमेरिकन कज़िन नाटक देख रहे थे।

14 अप्रैल का इतिहास सामाजिक दृष्टि के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर का जन्म 1891 में इसी दिन हुआ था। बाबा साहब को महान विद्वान माना जाता है। इतनी बड़े डेमोक्रेटिक देश का संविधान निर्माता होने पर उन्हें समाज सुधारक के तौर पर देखा जाता है।

भारतीय इतिहास के युद्धों की बात करें तो 1659 में आज ही के दिन औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया था। 14 अप्रैल की ऐसी कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं हुईं हैं, जिन्हें जानकर आपकी जनरल नाॅलेज बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

14 अप्रैल का इतिहास (History of 14 April in Hindi)

14 अप्रैल का इतिहास (14 April Ka Itihas) और इस दिन देश-दुनिया की बड़ी घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1434 में फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई थी।
  • 1659 में औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया था।
  • 1809 में नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में ऑस्ट्रिया को हराया था।
  • 1814 में नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया था।
  • 1865 में आज के ही दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फॉर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई थी। अगले दिन सुबह उनकी मृत्यु हो गई थी। 
  • 1891 में आज ही के दिन असंभव को संभव करने वाले और भारत के संविधान निर्माता डा. बी.आर. आंबेडकर का जन्म हुआ था।
  • 1958 में आज ही के दिन सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ था।
  • 1995 में आज ही के दिन इंडिया चौथी बार एशिया कप क्रिकेट का चैंपियन बना था।
  • 2006 में आज ही के दिन चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 2008 में भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 2010 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और बिहार में चक्रवाती तूफान से लगभग 123 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2014 में आज ही के दिन इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

14 अप्रैल का इतिहास (14 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1940 में आज ही के दिन कवि एवं साहित्यकार अवतार एनगिल का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 14 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खां का जन्म हुआ था।
  • 1907 में आज ही के दिन स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1891 में 14 अप्रैल के दिन ही भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का हुआ था।

14 अप्रैल को हुए निधन

  • 1859 में आज ही के दिन धनी व्यापारी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का निधन हुआ था।
  • 1950 में 14 अप्रैल के दिन ही 20वीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि का निधन हुआ था।
  • 1962 में आज ही के दिन भारत के महान राजनयिक और भारत रत्न से सम्मानित मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का निधन हुआ था।
  • 1963 में 14 अप्रैल के दिन ही हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का निधन हुआ था।
  • 1986 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का निधन हुआ था।

14 अप्रैल के महत्वपूर्ण अवसर

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अप्रैल का इतिहास2 अप्रैल का इतिहास
3 अप्रैल का इतिहास4 अप्रैल का इतिहास
5 अप्रैल का इतिहास6 अप्रैल का इतिहास
7 अप्रैल का इतिहास8 अप्रैल का इतिहास
9 अप्रैल का इतिहास 10 अप्रैल का इतिहास
11 अप्रैल का इतिहास12 अप्रैल का इतिहास
13 अप्रैल का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग (History of 14 April in Hindi) आपको 14 अप्रैल का इतिहास (14 April Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*