सवाई जयसिंह का जन्म कब हुआ?

1 minute read
सवाई जयसिंह का जन्म कब हुआ?

भारत में कई ऐसे शक्तिशाली राजवंशों का शासन रहा है जिनका नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज है। उन्हीं राजवंशों में से एक वंश कछवाहा का भी था, जिसमें सवाई जयसिंह- जैसे प्रसिद्ध और बहादुर राजा का जन्म हुआ। इस लेख के माध्यम से हम आपको इस वंश के शासक सवाई जयसिंह के बारे में जानकारी देंगे। आईये सबसे पहले जानते है सवाई जयसिंह का जन्म कब हुआ?

सवाई जयसिंह का जीवन परिचय

जय सिंह द्वितीय को सवाई राजा जयसिंह के नाम से भी जाना जाता है। सवाई जयसिंह का जन्म 3 नवम्बर, 1688 ई में आमेर में हुआ था। वह आमेर के वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा थे, जिन्होंने बचपन में ही अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देकर औरंगज़ेब जैसे बादशाह को भी प्रभावित कर दिया था। उस समय औरंगज़ेब ने भी अनुभव कर लिया था कि मुग़ल साम्राज्य की सत्ता बनाये रखने के लिए जयसिंह का सहयोग प्राप्त करना अति आवश्यक है।

सवाई जयसिंह द्वारा जंतर मंतर का निर्माण

भारत के खूबसूरत और ऐतिहासिक स्मारकों में से एक जंतर-मंतर का निर्माण सवाई जयसिंह II द्वारा 1724 से 1734 के बीच करवाया गया था। आपको बता दें कि इस विशाल वेधशाला का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह ने अंतरिक्ष और समय के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और उसका अध्यन करने के लिए किया था। उन्होंने भारत में कुल 5 जंतर-मंतर का निर्माण करवाया है, जिनमें से सबसे बड़ा जयपुर में स्तिथ है। यहाँ दुनिया की सबसे बड़ी सूर्यघड़ी भी है। जयपुर में स्थित जंतर मंतर के अतिरिक्त सवाई जयसिंह ने उज्जैन, मथुरा, दिल्ली और वाराणसी में भी जंतर मंतर का निर्माण करवाया है।

आशा है कि सवाई जयसिंह का जन्म कब हुआ, के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। इतिहास से संबंधित ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*