Basant Panchami Poem in Hindi: बसंत पंचमी पर कविता पढ़कर मनाएं बसंत पंचमी पर्व का उत्सव

1 minute read
Basant Panchami Poem in Hindi

कविताएं जीवन को उत्सव की तरह मनाने के लिए मानव को प्रेरित करती हैं। साहित्य का सौंदर्य ही सृष्टि का श्रृंगार करता है, Basant Panchami Poem in Hindi के माध्यम से साहित्य के सौंदर्य की अनुभूति की जा सकती है। कविताओं को समाज का दर्पण कहा जाता है, जो समाज को समाज का सही प्रतिबिंब दिखाती हैं। कविताओं के माध्यम से ही युवाओं का मार्गदर्शन किया जा सकता है। समाज के हर विषय पर कविताएं विभिन्न विषयों पर होती हैं, लेकिन इस पोस्ट के माध्यम से आपको Basant Panchami Poem in Hindi पढ़ने का अवसर मिलेगा, जिन्हें पढ़कर आपका परिचय उत्सव के उमंग से होगा। बसंत पंचमी पर कविता पढ़ने के लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना होगा।

बसंत पंचमी

बसंत पंचमी पर कविता पढ़कर विद्यार्थियों को जीवन में खुश रहने का मंत्र मिल जायेगा। बसंत पंचमी पर कविताओं में से एक “बसंत पंचमी” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान का प्रतीक है
खुशहाली का आगमन है, बसंत की बहार है

उत्सव का स्वागत भव्य और सटीक है
ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित संसार है

मानव को मानवता का पाठ पढ़ाता है
यही वो पर्व है जो करता जग का उद्धार है

अज्ञानता का नाश कर ज्ञान को बढ़ाता है
बसंत ऋतु का अपना सकारात्मक व्यवहार है

विद्या के बल पर साहस का सृजन करता है
सनातन है-शाश्वत है, यही पुण्य संस्कार है

परिश्रम की माटी में सफलता का बीज बोता है
खुशियों का यह पर्व मानो जय की पुकार है

यह पर्व निरंतर प्रकृति की महिमा गाता है
आशाओं का नया आयाम है, यह सृष्टि का श्रृंगार है...”

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि बसंत पंचमी को खुशहाली का पर्व कहना चाहते हैं। कविता की भाषा सरल व स्पष्ट है, जिसमें कवि ज्ञान के पवित्र प्रकाश के विस्तार के पीछे इसी पर्व को आधार के रूप में देखते हैं। कविता युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करती है, इसी कविता में विद्या अथवा ज्ञान का महिमामंडन किया गया है। यह कविता युवाओं को सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

नवजीवन

बसंत पंचमी पर कविता पढ़कर विद्यार्थियों को जीवन के उत्सव का आनंद मिल जाएगा। बसंत पंचमी पर कविताओं में से एक “नवजीवन” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

अज्ञानता का तमस मिटाकर
जग को ज्ञान का मार्ग दिखाकर
यह पर्व है नवजीवन जैसा,
जो बनाता विचारों को अमृत का पेय पिलाकर

अतीत के साए को त्यागकर
आशाओं के साथ नींदों से जागकर
यह पर्व है नवजीवन जैसा,
जो लाता है खुशियां सीमाएं सारी लांघकर

बसंत ऋतु एक उत्सव है
जो ऊर्जाओं को संगठित करता है
यह पर्व है नवजीवन जैसा,
जो सपनों में नए रंग भरता है

जीवन में मिले हर लम्हें को स्वीकार कर
उदास चेहरों पर खुशियों का श्रृंगार कर
यह पर्व है नवजीवन जैसा,
जो जगाता है समाज को एक नई हुंकार भर

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि ने बसंत पंचमी के पर्व को नवजीवन की संज्ञा दी है, जिसका उद्देश्य स्पष्ट तौर पर यह कहना है कि यह पर्व किसी भी प्रकार की सीमाओं से परे होता है। कवि कविता के माध्यम से बसंत पंचमी को खुशियों का आगमन कहना चाहते हैं। यह कविता किसी के नए जीवन को प्रस्तुत करने का काम करती है, जिसने उदास चेहरों को भी खिलखलाने का काम किया है।

संगीत की मधुरता

बसंत पंचमी पर कविता पढ़कर विद्यार्थियों को जीवन के उत्सव का आनंद मिल जाएगा। बसंत पंचमी पर कविताओं में से एक “संगीत की मधुरता” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

वातावरण में संगीत की मधुरता है
रिश्तों में घुली है आनंद की मिठास
बसंत ऋतु का आगमन है ऐसा
कि दिशाएं दिलाती है जग को विशवास

माँ सरस्वती की वंदना में डूबा समाज है
ज्ञान की प्राप्ति के लिए जिसका पवित्र एहसास है

खुशहाली है हर कहीं आशाओं का पवित्र आयाम है
बसंत पंचमी का पर्व सृष्टि के लिए बहुत खास है

समाज को ज्ञान मार्ग दिखाता है
समर्पण का यह पर्व मानव को खुश रहना सिखाता है
संगीत की मधुरता के साथ-साथ,
यह पवित्र पर्व अज्ञानता के अंधकार मिटाता है

ऋतुओं के माध्यम से ही
मानव भावनाओं की अनुभूति कर पाता है
संभावनाओं में बढ़ोत्तरी कर,
यह पर्व मानव को संगठित कर पाता है

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि ने बसंत के आगमन को संगीत की मधुरता के रूप में वर्णित करने का प्रयास किया है। यह कविता हमें बसंत पंचमी की महिमा और इस पर्व के आगमन से मिलने वाली खुशियों के बारे में बताती है। इस कविता की भाषा सरल और स्पष्ट है, जिसमें कवि ने संगीत की मधुरता के साथ समाज में व्याप्त अन्याय और अज्ञानता के अंधकार को मिटाने और मानव को संभावनाओं के साथ उन्नति के लिए आगे बढ़ने की बात कही है।

ज्ञान का दीपक

बसंत पंचमी पर कविता पढ़कर विद्यार्थियों को जीवन के उत्सव का आनंद मिल जाएगा। बसंत पंचमी पर कविताओं में से एक “ज्ञान का दीपक” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

ज्ञान का दीपक करता है मानव का कल्याण
इसी दीपक से होता है नर के सपनों का निर्माण

ज्ञान का दीपक बनता प्रतीक खुशहाली का
ज्ञान के दीपक से होता है नाश बदहाली का

आशावादी उमंगों होता है जिससे संचार
वही ज्ञान का दीपक करता है प्रबल विचार

जिसके प्रकाशित होने से होता है अज्ञानता का नाश
उसी ज्ञान के दीपक का पवित्र होता प्रकाश

जीवन में समृद्धि लाता बसंत पंचमी का त्यौहार
इसी पर्व के उत्साह में मगन रहता है ये संसार

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि बसंत पंचमी पर्व की एहमियत को ज्ञान के दीपक के तौर पर प्रस्तुत करते हैं। कविता का उद्देश्य संसार को ज्ञान के दीपक से प्रकाशित करने वाले गुण के बारे में बताना है। यह कविता मानव के जीवन में आई खुशहाली के बारे में बताती है, साथ ही यह कविता बसंत पंचमी के पर्व पर संसार में सकारात्मक विचारों और आशावादी उमंगों के संचार के बारे में बताती है।

नई शुरुआत

बसंत पंचमी पर कविता पढ़कर विद्यार्थियों को जीवन के उत्सव का आनंद मिल जाएगा। बसंत पंचमी पर कविताओं में से एक “नई शुरुआत” भी है, जो कुछ इस प्रकार है:

पतझड़ ऋतु के बाद ही समय बसंत का आता है
बसंत पंचमी में प्रकृति का कोना-कोना गुनगुनाता है

शाखाओं पर पत्ते आते हैं, सुमन आशाओं के खिल जाते हैं
मिल जाता है जीवन का लक्ष्य नया, अपनों से सपने मिल जाते हैं

मौसम भी जैसे कोई मधुर संगीत सुनाता है
जीवन का हर लम्हा इसका मोल चुकाता है

मौसम बसंत का निराशाओं को निगलता है
आशाओं का आँचल प्रकृति से जा मिलता है

सपनों को नई उड़ान देता है, यह त्यौहार खुशियों को पहचान देता है
ये एक नई शुरुआत है, जिसमें मौसम सफलताओं को सम्मान देता है

-मयंक विश्नोई

भावार्थ : इस कविता के माध्यम से कवि ने बसंत पंचमी को आशाओं का प्रतीक कहा है। इस कविता में कवि ने बसंत पंचमी को नई शुरुआत के तौर पर देखा है। कविता के माध्यम से कवि पतझड़ से लेकर बसंत आने तक के के सफर को प्रस्तुत करते हैं। इस कविता की सरल भाषा और स्पष्ट उद्देश्य के कारण ही कविता को सुखों की गाथा के तौर पर देखा जा सकता है। यह कविता युवाओं को विश्वास दिलाती है कि इस बसंत पंचमी पर सब सपने पूरे होंगे।

संबंधित आर्टिकल

Rabindranath Tagore PoemsHindi Kavita on Dr BR Ambedkar
Christmas Poems in HindiBhartendu Harishchandra Poems in Hindi
Atal Bihari Vajpayee ki KavitaPoem on Republic Day in Hindi
Arun Kamal Poems in HindiKunwar Narayan Poems in Hindi
Poem of Nagarjun in HindiBhawani Prasad Mishra Poems in Hindi
Agyeya Poems in HindiPoem on Diwali in Hindi
रामधारी सिंह दिनकर की वीर रस की कविताएंरामधारी सिंह दिनकर की प्रेम कविता
Ramdhari singh dinkar ki kavitayenMahadevi Verma ki Kavitayen
Lal Bahadur Shastri Poems in HindiNew Year Poems in Hindi

आशा है कि बसंत पंचमी पर कविता युवाओं को प्रेरित करने का काम करेंगी, साथ ही इस पोस्ट में लिखी Basant Panchami Poem in Hindi युवाओं के सामने इस महान पर्व की अद्भुत तस्वीर प्रस्तुत करेंगी। इस ब्लॉग में लिखी हर कविता आपको सदा प्रेरित करती रहेंगी। साथ ही यह ब्लॉग आपको इंट्रस्टिंग और इंफॉर्मेटिव भी लगा होगा, इसी प्रकार की अन्य कविताएं पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*