World Cotton Day : विश्व कपास दिवस का इतिहास, महत्व और थीम

1 minute read
World Cotton Day in Hindi (1)

विश्व कपास दिवस को प्रतिवर्ष 7 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। इसे कपास और उसके हितधारकों के द्वारा एक वैश्विक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। कपास को कपड़े और उसके अलावा भी कई अन्य प्रकार की वस्तुओं को बनाने में प्रयोग किया जाता है। विश्व कपास दिवस की शुरुआत विश्व व्यापार संगठन की ओर से 7 अक्टूबर 2019 को की गई थी। संयुक्त राष्ट्र की महासभा के द्वारा 2021 में प्रत्येक वर्ष 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस के रूप में घोषित कर दिया था। यदि आप विश्व कपास दिवस के बारे में अधिक जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग में World Cotton Day in Hindi के बारे में बताया गया है।

विश्व कपास दिवस के बारे में

World cotton day in Hindi हर साल को 7 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। यह कपास के महत्व के लिए उत्सव है। यह दिन कपास के स्थायी सकारात्मक प्रभाव को दिखाने का एक अवसर होता है। इस उत्सव को मनाने का मुख्य कारण दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक फाइबर के लिए खुशी मनाना है। 

विश्व कपास दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व कपास दिवस (World Cotton Day in Hindi) के इतिहास के बारे में समझें तो सबसे पहले यह विश्व व्यापार संगठन की ओर से 7 अक्टूबर 2019 को पहला विश्व कपास दिवस मनाने का सुझाव दिया था। विश्व व्यापार संगठन ने यह दिन बेनिन, बुर्किना फासो, चेड और माली के सहयोग से मनाया था। इन चार देशों को कॉटन फोर या C4 देश के नाम से भी जाना जाता है। WTO और C4 देशों के विश्व कपास दिवस बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। WTO ने UNCTAD के माध्यम से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें उसके साथ अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति, संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन भी था। 

यह भी पढ़ें: भारत में कपास उत्पादक राज्य 

विश्व कपास दिवस कब मनाया जाता है? 

World Cotton Day in Hindi हर साल 7 अक्टूबर के दिन मनाते हैं। इस दिवस को कपास का व्यवसाय करने वालों और कपास के हितधारकों द्वारा मनाया जाता है। 

विश्व कपास दिवस की थीम

इस साल विश्व कपास दिवस की थीम अभी निर्धारित नहीं की गई है। 2023 में विश्व कपास दिवस की थीम “कॉटन फॉर गुड” थी, इसका उद्देश्य कपास के अच्छे रूप में प्रयोग से संबंधित था। 

विश्व कपास दिवस का महत्व क्या है?

विश्व कपास दिवस कपास के महत्व को बढ़ाता है। विश्व कपास दिवस पर इसके महत्व को समझकर हम कपास से कई उपयोगी पहलुओं को भी समझते हैं। कपास की फसल मनुष्यों और पशुओं के लिए फाइबर के साथ-साथ भोजन भी प्रदान करने का कार्य करती है। कपास की फसल शुष्क जलवायु में उगती है। जिस स्थान पर कपास की फसल पनप पाती है वहां अन्य कोई फसल नहीं पनप सकती है। 

यह दिन हमें बताता है कि कपास एक प्राकृतिक रेशा है और यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कपास की फसल को दुनिया के कम विकसित और विकासशील देशों में उगाया जाता है जिससे यह वहां के लोगों के लिए आमदनी का मुख्य स्त्रोत बन गई है। कपास लोगों को एक स्थाई और सभ्य रोजगार प्रदान करता है। 

अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति बताती है कि कपास के प्रत्येक टन से लगभग पाँच लोगों को पूरे साल की आय मिलती है। आईसीएसी का यह भी कहना है कि दुनिया भर में कपास की खेती करने वाले किसानों में महिलाओं की संख्या 43प्रतिशत है जिससे यह महिला सशक्तिकरण का भी कार्य करता है। यह महिलाओं को भरण-पोषण करने के लिए आय का एक अच्छा स्रोत प्रदान करता है। कपास कार्बन को भी सोखने का कार्य करता है। 

विश्व कपास दिवस क्यों मनाया जाता हैं?

विश्व कपास दिवस को मनाने के मुख्य कारण नीचे दिए गए हैं:

  • विश्व कपास दिवस प्रतिवर्ष 7 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य कारण वैश्विक वस्तु के रूप में कपास के महत्व को उजागर करना है। 
  • इसकी शुरुआत विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने कई अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों, संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) और अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति (ICAC) के साथ में मिलकर की थी। विश्व कपास दिवस का उद्देश्य कपास की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 
  • कपास विकासशील देशों के लाखों छोटे किसानों को आजीविका प्रदान करने का कार्य करता है। कपास की फसल गरीबी को कम करने का कार्य करती है। यह ग्रामीण समुदायों का समर्थन करने के लिए भी एक महत्वपूर्ण फसल है। 
  • कपास कई देशों के लिए एक प्रमुख निर्यात उत्पाद का कार्य करता है। कपास इन देशों की अर्थव्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देता है। विश्व कपास दिवस के दिन, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल कपास की खेती के तरीकों को बढ़ावा दिया जाता है। 
  • कपास की फसल पानी के उपयोग और कीटनाशक के इस्तेमाल से जुड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों को कम करती है।

विश्व कपास दिवस कैसे मनाते हैं?

विश्व कपास दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इसे मनाया जाता है। इन गतिविधियों उद्देश्य कपास के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके उत्पादन में सुचारू प्रथाओं को बढ़ावा देना है। विश्व कपास दिवस निम्न प्रकार से मनाया जाता है:

  • कई देशों की सरकारें विश्व व्यापार संगठन जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन और कई सारे कपास उत्पादक देश सम्मेलन का आयोजन करते हैं। इन सम्मेलनों में कपास उद्योग में चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञ, किसान, उद्योगों को ओर से प्रतिनिधि और इस क्षेत्र के नीति निर्माता एक साथ आते हैं।
  • देश और संगठन वैश्विक व्यापार, गरीबी उन्मूलन और इसके पर्यावरणीय और आर्थिक लाभों में कपास की भूमिका को उजागर करने के लिए जागरूकता के लिए अभियान भी चलाते हैं। 
  • कई देश प्रदर्शनियों और व्यापार मेलों के ज़रिए अपने कपास से बने उत्पादों और इस क्षेत्र में संधारणीय प्रथाओं का प्रदर्शन करते हैं। इसमें कपास के कपड़ों और कपास प्रसंस्करण में नवाचारों का प्रदर्शन भी शामिल होता है।
  • विश्व कपास दिवस कपास उत्पादक और उपभोक्ता देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने का एक मंच भी होता है। यह दिन सहयोग और निवेश के नए अवसर खोलता है।

विश्व कपास दिवस से जुड़े तथ्य 

विश्व कपास दिवस से जुड़े तथ्य इस प्रकार हैं:

  • विश्व कपास दिवस को विश्व व्यापार संगठन ने संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन, अंतरराष्ट्रीय कपास सलाहकार समिति और अन्य के साथ साझेदारी 7 अक्टूबर, 2019 में शुरू किया था।
  • विकसित और विकासशील देशों के लिए कपास लाखों लोगों को रोजगार और आजीविका प्रदान करता है।
  • यह दिन “कपास-फॉर” देशों, बेनिन, बुर्किना फासो,  चेड, और माली पर प्रकाश डालता है। इन देशों ने वैश्विक स्तर पर अपने कपास उद्योगों का समर्थन करने के लिए निष्पक्ष व्यापार नीतियों की वकालत की थी। 
  • यूनाइटेड नेशन के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन के अनुसार कपास उद्योग 75 देशों में अनुमानतः 150 मिलियन लोगों को रोजगार देता है
  • कपास की खेती वैश्विक कृषि योग्य भूमि का लगभग 2.5प्रतिशत है, लेकिन इसमें दुनिया के लगभग 16प्रतिशत कीटनाशकों का उपयोग होता है। 
  • इंटरनेशन कॉटन एडवाइजरी कमिटी के आंकड़ों के अनुसार, कपास, जो वास्तव में दुनिया की कृषि योग्य भूमि के 2.3प्रतिशत पर उगाया जाता है, वैश्विक कीटनाशक उपयोग का केवल 4.0प्रतिशत और 2018 से 2022 तक दुनिया भर में कृषि में उपयोग किए जाने वाले कुल कीटनाशकों का 10.51 प्रतिशत है।
  • पूरी दुनिया में कपास कपड़ा और फैशन उद्योगों के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है। सालाना लगभग 26 मिलियन टन कपास का उत्पादन किया जाता है। दुनिया भर के लगभग 75 प्रतिशत कपड़ों में कपास का इस्तेमाल किया जाता है।
  • कपास सदियों से एक महत्वपूर्ण फसल रही है, जिसने औद्योगिक क्रांति और वैश्विक व्यापार के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
  • कपास का उपयोग वस्त्रों के साथ खाद्य उत्पादों, जैसे कपास के बीज का तेल, और औद्योगिक वस्तुओं जैसे फार्मास्यूटिकल्स और पर्सनल केयर में में भी पाया जाता है।

FAQs

कपास दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व कपास दिवस की पहल 2019 में तब शुरू हुई, जब उप-सहारा अफ्रीका के चार कपास उत्पादकों – बेनिन, बुर्किना फासो, चाड और माली, जिन्हें कॉटन फोर के रूप में जाना जाता है – ने विश्व व्यापार संगठन को 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया।

कपास की उत्पत्ति कब हुई थी?

कपास को दक्षिण और मध्य अमेरिका के लोगों द्वारा 5,000 साल से भी पहले विकसित किया गया था, जबकि अन्य किस्में अफ्रीका और एशिया में स्वदेशी पाई गईं। भारत, चीन, रूस, मैक्सिको और मिस्र में भी इतिहास में कपास उगाए जाने के कई संदर्भ भी हैं।

भारत में पहली कपास मिल कब स्थापित हुई थी?

भारत में पहली कपास मिल 1818 में कलकत्ता के पास फोर्ट ग्लस्टर में स्थापित की गई थी लेकिन यह एक व्यावसायिक विफलता थी। भारत में दूसरी कपास मिल 1854 में केजीएन डाबर द्वारा स्थापित की गई थी और इसका नाम बॉम्बे स्पिनिंग एंड वीविंग कंपनी था।

संबंधित ब्लाॅग्स

लाल बहादुर शास्त्री की जयंतीगांधी जयंती
नवरात्रिवर्ल्ड एनिमल डे 
विश्व शिक्षक दिवस विश्व पर्यावास दिवस
भारतीय वायु सेना दिवस?राष्ट्रीय डाक दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवसअंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 
दशहरामिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
ग्लोबल हैंडवाशिंग डेविश्व छात्र दिवस
विश्व खाद्य दिवसविश्व एनेस्थीसिया दिवस
वर्ल्ड स्पाइन डेअंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
मिल्खा सिंहराष्ट्रीय एकजुटता दिवस
विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवसविश्व सांख्यिकी दिवस
पुलिस स्मृति दिवससंयुक्त राष्ट्र दिवस 
विश्व पोलियो दिवसराष्ट्रीय एकता दिवस

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में World Cotton Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*