राष्ट्रीय डाक दिवस | कागज के लिफाफों से ऐसे तय हुआ मैसेज तक का सफर, 10 अक्टूबर को मनाते हैं यह दिन

1 minute read
राष्ट्रीय डाक दिवस
राष्ट्रीय डाक दिवस

स्मार्टफोन और कंप्यूटर समेत कई टेक्नोलॉजी ने विश्वभर में दूरी के संचार को बहुत तेज गति प्रदान कर दी है। एक समय था जब किसी के पास स्मार्टफोन नहीं हुआ करते थे, तब हम सभी अपनों से दूर रहने पर डाक पत्र के जरिये अपनों की खोज खबर के लिए संदेश भेजा करते थे। पहले लोगों के द्वारा भेजे गए पत्र डाकिया डाकघर से सभी पत्र और पार्सल इकट्ठा करते थे और उन्हें सही व्यक्ति तक पहुंचाते थे। वह समय अपने में अद्भद था। तब लोगों को अपनों के संदेशों का इंतजार हुआ करता था। हम उस अतीत में वापस नहीं जा सकते उन दिनों को याद करते हुए हम आज 10 अक्टूबर को यह राष्ट्रीय डाक दिवस मनाते हैं। इस ब्लॉग में हम राष्ट्रीय डाक दिवस के महत्व, मनाने के कारणों और कई महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करेंगे।

क्यों होते हैं भारत में लेटर बॉक्स लाल रंग के?

ब्रिटिश लेटरबॉक्स का रंग लाल होता है और पहले के समय या यूं कहें कि शुरुआत में हरे रंग के बाॅक्स का प्रयोग होता था। बाद में कई कारणों से लेटर बाॅक्स का रंग बदल दिया गया है। 1874 के आसपास लाल रंग के लेटर बॉक्स लाए गए। लाल रंग के लेटर बाॅक्स लाने के पीछे यह कारण था कि लाल रंग दूर से ही दिखाई देता है। तब से अब तक भारत में लेटर बाॅक्स के ऊपर लाल रंग का प्रयोग किया जाता है।

राष्ट्रीय डाक दिवस 2023 इतिहास

राष्ट्रीय डाक दिवस 2023 इतिहास इस प्रकार हैः

  • सबसे पहले 1854 में लॉर्ड डलहौजी ने इंडिया पोस्ट की नींव रखी थी।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में डाकघर स्थापित करना शुरू किया था।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपना पहला डाकघर 1727 में खोला। 1774 में कलकत्ता जीपीओ की स्थापना हुई। जिस स्थान पर अब जीपीओ स्थित है वह वास्तव में पहले फोर्ट विलियम का स्थल था।
  • भारत में 23 पोस्टल सर्कल और 9 पोस्टल जोन हैं, जिनमें सैन्य डाकघर भी शामिल हैं। 
  • भारत के हर राज्यों के जिलों और शहरों में एरिया पिन कोड होता है।
  • भारतीय डाक प्रणाली 6-अंकीय पिन कोड प्रणाली को नियोजित करती है और यह काॅंसेप्ट 15 अगस्त 1972 को श्रीराम भीकाजी वेलंकर द्वारा शुरू किया गया था।
  • पिन कोड में प्रत्येक अंक विशिष्ट महत्व रखता है। 
  • पिन कोड सिस्टम ने भारत में डाक संचालन को व्यवस्थित किया है।
  • भारत और अन्य देशों में स्पीड पोस्ट की भी शुरुआत हुई जिससे काम और आसानी से होने लगे।

डाकघर दिवस 2023 की थीम

विश्व डाकघर दिवस प्रत्येक वर्ष एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह दिवस ‘टुगेदर फॉर ट्रस्ट’ : एक सुरक्षित और संयुक्त भविष्य के लिए सहयोग’ की थीम के साथ मनाया जाएगा। वहीं पिछले वर्ष विश्व डाकघर दिवस को ‘पोस्ट फॉर प्लैनेट’ थीम के साथ मनाया गया था।

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) क्या है?

विश्व का दूसरा सबसे पुराना इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ग्लोबल डाक यूनियन (Universal Postal Union-UPU) की स्थापना 1874 में स्थापित किया गया था और इसका हेडक्वार्टर्स  स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में है। यूपीयू (UPU) 192 सदस्य देशों के साथ डाक क्षेत्र में प्रतिभागियों के बीच सहयोग का मुख्य जगह है। 1878 में वैश्विक डाक संघ नाम को स्वीकार किया गया। 1948 में यूपीयू संयुक्त राष्ट्र का ग्लोबल एजेंसी बन गया।

राष्ट्रीय डाक दिवस से संबंधित ये प्रश्नोत्तरी आ सकती है आपके काम

प्रश्न 1 : वर्ल्ड पोस्ट ऑफिस डे कब मनाया जाता है?

उत्तर : 9 अक्टूबर को। 


प्रश्न 2 : भारतीय डाक विभाग की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर : 1 अक्टूबर 1854 को। 


प्रश्न 3 : डाक के जनक कौन है?

उत्तर : रॉबर्ट क्लाइव हैं। 


प्रश्न 4 : भारत में प्रथम पोस्ट ऑफिस कहाँ खुला था?

उत्तर : कोलकाता में। 


प्रश्न 5 : भारत में कुल कितने पोस्ट ऑफिस है?

उत्तर :  लगभग 1,55,015 पोस्ट ऑफिस (डाकघर) हैं।


प्रश्न 6 : पहली डाक टिकट कहाँ जारी की गई थी?

उत्तर : सिंध प्रांत में।


प्रश्न 7 : भारत का सबसे बड़ा पोस्ट ऑफिस कौन सा है?

उत्तर : मुंबई का जीपीओ (General Post Office Mumbai)।


प्रश्न 8 : विश्व का पहला डाक टिकट कब जारी किया गया था?

उत्तर : 6 मई, 1840 में। 


प्रश्न 9 : भारत में कितने प्रकार के डाक व्यवस्था थी?

उत्तर : दो प्रकार की डाक व्यवस्था है। 


प्रश्न 10 : डाक व्यवस्था का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर : पवित्र रोमन सम्राट मैक्सिमिलियन प्रथम ने। 


प्रश्न 11 : भारत में डाक व्यवस्था की शुरुआत किसने की थी?

उत्तर : वॉरेन हेस्टिंग्स ने। 


प्रश्न 12 : भारत में डाक टिकट किसने पेश किया था?

उत्तर : लॉर्ड डलहौजी ने। 


प्रश्न 13 : डाक के विज्ञान को क्या नाम दिया गया है?

उत्तर : अध्ययन या फिलाटली (Philately)। 


प्रश्न 14 : भारतीय डाक सेवा का आदर्श वाक्य क्या है?

उत्तर : मदद से पहले सेवा।


प्रश्न 15 : रोलेट एक्ट कब पास किया गया?

उत्तर : 1898 में। 


प्रश्न 16 : पोस्ट ऑफिस के भारतीय लेखक कौन है?

उत्तर : रवींद्रनाथ टैगोर।


प्रश्न 17 : किस देश की डाक सेवा सबसे अच्छी है?

उत्तर : स्विट्ज़रलैंड में। 


प्रश्न 18 : डाकघर की सबसे बड़ी संख्या किस देश में है?

उत्तर : भारत में। 


प्रश्न 19 : सबसे पुराना टिकट कौन सा है?

उत्तर : पेनी ब्लैक।


प्रश्न 20 : डाक सेवा बोर्ड में कितने सदस्य होते हैं?

उत्तर : छह सदस्य हैं।


प्रश्न 21 : भारत में डाक सेवा कब शुरू हुई?

उत्तर : साल 1766 में। 


प्रश्न 22 : भारत में सबसे ज्यादा डाकघर किस राज्य में है?

उत्तर : हिमाचल में। 


प्रश्न 23 : पहला डाक टिकट किस देश का है?

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम का है। 


प्रश्न 24 : वर्तमान समय में भारत में कितने डाकघर हैं?

उत्तर : करीब 1 लाख 55 हजार 531 डाकघर हैं।


प्रश्न 25 :  राष्ट्रीय डाक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर : 10 अक्टूबर को। 


उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको भारत में राष्ट्रीय डाक दिवस के बारे में जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*