World Anesthesia Day : विश्व एनेस्थीसिया दिवस क्या है और यह क्यों मनाया जाता है, साथ ही जानिए इसका महत्व

1 minute read
विश्व एनेस्थीसिया दिवस

भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दिवसों के आयोजन का काफी महत्व होता है। हर दिन किसी न किसी उद्देश्य या महत्व के साथ मनाया जाता है। ऐसे ही 16 अक्टूबर को World Anesthesia Day मनाया जाता है। 1846 को विलियम टी.जी. मॉर्टन द्वारा डायइथाइल ईथर एनेस्थीसिया के पहले सफल प्रदर्शन की याद में इस दिवस का आयोजन होता है। कई बार मेडिकल या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में World Anesthesia Day के बारे में पूछा जाता है, इसलिए इस ब्लॉग में हम विश्व एनेस्थीसिया दिवस क्या है और यह क्यों मनाया जाता है जानेंगे।

आयोजनWorld Anesthesia Day
आयोजन दिवस16 अक्टूबर, 2023
आयोजन की थीम 2023एनेस्थीसिया और कैंसर देखभाल
आयोजन का उद्देश्यएनेस्थीसिया की भूमिका के बारे में जागरूकता के बढ़ाने के लिए।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस क्या है?

हर वर्ष 16 अक्टूबर को दुनिया भर में World Anesthesia Day एनेस्थीसिया के जन्म की याद दिलाता है। जब मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने पहली बार एक मरीज पर ईथर के उपयोग का प्रदर्शन किया। हर वर्ष वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल में एनेस्थीसिया की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए World Anesthesia Day मनाता है। यह एनेस्थेटिस्टों को सम्मानित करने का भी दिन है, जिन्हें एनेस्थेसियोलॉजिस्ट भी कहा जाता है।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2023 कब है?

दुनियाभर में हर वर्ष 16 अक्टूबर को World Anesthesia Day मनाया जाता है। मेडिकल भाषा में यह यह सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किया जाता है।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2023 थीम

इस दिवस के आयोजन में हर वर्ष थीम निर्धारित की जाती है और इस वर्ष की विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2023 की थीम एनेस्थीसिया और कैंसर देखभाल है। यहां हम बीते कुछ वर्षों में विश्व एनेस्थीसिया दिवस की थीम जानेंगे

  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2022 की थीम- दवा सुरक्षा
  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2021 की थीम- टीम वर्क
  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2020 की थीम- एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की व्यावसायिक भलाई
  • विश्व एनेस्थीसिया दिवस 2019 की थीम- पुनर्जीवन।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस का इतिहास

World Anesthesia Day का इतिहास इस प्रकार है:

  • डब्ल्यूटीजी के सम्मान में 16 अक्टूबर को विश्व एनेस्थीसिया दिवस मनाया जाता है। 
  • 1846 में डब्ल्यूटीजी की याद में मॉर्टन ने 16 अक्टूबर को एनेस्थेटिक के रूप में ईथर का पहला सफल प्रदर्शन किया था। 
  • World Anesthesia Day की स्थापना वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (WFSA) द्वारा की गई थी। 
  • 1903 से इस दिन को मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
  • इस दिन को चिकित्सा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में जाना जाता है।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस का महत्व

World Anesthesia Day का महत्व यहां बताया जा रहा है

  • एनेस्थीसिया एक चिकित्सा प्रक्रिया है जो रोगियों को सर्जरी जैसे उपचारों के दौरान दर्द महसूस होने से रोकती है। 
  • यह रोगियों को सर्जरी कराने में सक्षम बनाता है जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • कैंसर से पीड़ित लगभग 80 प्रतिशत रोगियों को उपचार या राहत के लिए एनेस्थीसिया की आवश्यकता होती है। 
  • यह एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
  • यह दिन आधुनिक चिकित्सा में सुरक्षित और प्रभावी एनेस्थीसिया के प्रति रिस्पांस की ओर लोगों का ध्यान ले जाता है।
  • एनेस्थीसिया प्रदान करने के लिए डॉक्टर एनेस्थेटिक्स नामक दवाओं का उपयोग करते हैं। 
  • सामान्य एनेस्थीसिया पूरे शरीर को प्रभावित करता है, जिससे मरीज बेहोश हो जाते हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हो जाते हैं और फिर उनका इलाज करने में आसानी होती है।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस क्यों मनाया जाता है?

यह दिन चिकित्सा उपचार में एनेस्थीसिया के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है। इस दिन के आयोजन से लोगों को एनेस्थीसिया के बारे में पता चलता है कि कैसे उनका इलाज सही और आराम से किया जाता है। एनेस्थीसिया की खोज से मरीजों को बिना किसी दर्द के सर्जिकल उपचार से गुजरने में मदद मिलती है।

विश्व एनेस्थीसिया दिवस के बारे में रोचक तथ्य

World Anesthesia Day के बारे में रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • World Anesthesia Day का उपयोग चिकित्सीय प्रक्रिया (Medical Process) के लिए किया जाना चाहिए।
  • जो लोग धूम्रपान करते हैं उन्हें धूम्रपान न करने वालों की तुलना में अधिक एनेस्थीसिया की आवश्यकता हो सकती है
  • एनेस्थीसिया आपको हमेशा सुलाता नहीं है, हालांकि यह आपको अचेत कर देता है।
  • सर्जरी के दौरान जागना संभव है, लेकिन एनेस्थीसिया के प्रयोग से इंसान बेसुध हो जाता है।
  • अभी भी डॉक्टर अलग-अलग तरीके ढूंढ रहे हैं जिससे एनेस्थीसिया काम कर सके।

FAQs 

हम World Anesthesia Day क्यों मनाते हैं?

16 अक्टूबर 1846 को एनेस्थीसिया का आविष्कार हुआ और उस दिन को World Anesthesia Day के रूप में मान्यता दी गई थी।

भारत में एनेस्थीसिया की शुरुआत कब हुई थी?

12 जनवरी 1848 को भारत में पहला क्लोरोफॉर्म एनेस्थेटिक दिया गया था।

एनेस्थीसिया में कौन सी दवा दी जाती है?

एनेस्थीसिया में एनेस्थेटिक दवा दी जाती है।

आशा है कि इस ब्लॉग में आपको विश्व एनेस्थीसिया दिवस के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*