World Habitat Day in Hindi : ‘आश्रय मेरा अधिकार है’ क्यों है इतना खास

1 minute read
World Habitat Day in Hindi

World Habitat Day in Hindi : प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में अक्टूबर के पहले सोमवार को हम सभी विश्व पर्यावास दिवस को मनाते हैं। वर्ष 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अक्टूबर में पहले सोमवार को हर साल विश्व पर्यावास दिवस को मनाने की घोषणा की थी। इस दिन का मूल उद्देश्य मानवता के मूल अधिकार की पहचान करने और उन्हें पर्याप्त आश्रय देना है। इसके अतिरिक्त यह दिन दुनिया को याद दिलाता है कि हम सभी के पास अपने शहरों और कस्बों के भविष्य को आकार देने की शक्ति और अधिकार है। आज आप इस ब्लॉग में World Habitat Day in Hindi के बारे में कई मुख्य तथ्यों को जान पाएंगे।

विश्व पर्यावास दिवस का इतिहास

इस दिन को ऑफिशियली 1986 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘आश्रय मेरा अधिकार है’ थीम के साथ शुरू किया गया था। इस दिन की स्थापना प्रमुख रूप से पर्याप्त आश्रय के सार्वभौमिक मानव अधिकार पर जोर देने और गरीबी आवास को हटाने के लिए सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा देने के लिए की गई थी। तब से ही दुनिया भर में सभी इस दिन को विभिन्न थीमों के साथ मनाते हैं।

यह भी पढ़ें : Mahatma Gandhi Gk Question Answer in Hindi: गांधी जयंती पर जानिए अहिंसा प्रमुख ‘महात्मा गांधी’ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल

विश्व पर्यावास दिवस थीम और मेजबान देश

इस वर्ष विश्व पर्यावास दिवस की थीम ‘लचीली शहरी अर्थव्यवस्थाएँ’ है। विश्व पर्यावास दिवस 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2023 तक जंगिलान और बाकू में आयोजित होगा। यह प्रोग्राम कई प्रकार के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शहरी स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाएगा और इस फोरम में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। बीते वर्षों के विषय इस प्रकार हैंः 

  • ‘बेघरों के लिए आश्रय’ (1987, न्यूयॉर्क)
  • ‘आश्रय और शहरीकरण’ (1990, लंदन)
  • ‘फ्यूचर सिटीज़’ (1997, बॉन)
  • ‘सुरक्षित शहर’ (1998, दुबई)
  • ‘शहरी प्रशासन में महिलाएं’ (2000, जमैका)
  • ‘झुग्गी रहित शहर’ (2001, फुकुओका)
  • ‘शहरों के लिए पानी और स्वच्छता’ (2003, रियो डी जनेरियो)
  • ‘हमारे शहरी भविष्य की योजना’ (2009, वाशिंगटन, डीसी)
  • ‘बेहतर शहर, बेहतर जीवन’ (2010, शंघाई, चीन)
  • ‘शहर और जलवायु परिवर्तन’ (2011, एगुस्कालिएंटेस, मैक्सिको)।

क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा

21वीं सदी का भारत, क्लाइमेट चेंज और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत स्पष्ट रोडमैप लेकर चल रहा है। इसमें गरीब से गरीब को ज़रूरी मदद और भविष्य की ऊर्जा ज़रूरतों को देखते हुए बड़े कदम भी उठाए हैं। बीते 9 वर्षों के दौरान भारत ने ग्रीन और क्लीन एनर्जी पर अन्प्रेसिडेन्टिड फोकस किया है। सोलर पावर, LED बल्बों की ज्यादा से ज्यादा घरों में पहुंच बने और लोगों के रुपये बचाएं। भारत की लीडरशिप को विश्वभर ने इस वैश्विक महामारी के दौरान भी देखा है। 

यह भी पढ़ें : जानिए लाल बहादुर शास्त्री की बचपन की कहानी और उनके बारे में कुछ खास

विश्व पर्यावास दिवस के कुछ तथ्य

विश्व पर्यावास दिवस के बारे में कुछ तथ्य इस प्रकार हैः

  • विश्व पर्यावास दिवस एक वैश्विक उत्सव है न कि सार्वजनिक अवकाश। 
  • हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर को 1989 में संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम (यूएनएचएसपी) द्वारा शुरू किया गया था।
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य बेघर लोगों के दर्द और पीड़ा पर ध्यान केंद्रित करने और उनके शहरी जीवन की गुणवत्ता आदि फील्ड में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए है।

FAQs

विश्व पर्यावास दिवस की शुरुआत किसने की?

विश्व पर्यावास दिवस की शुरुआत 1985 में संयुक्त राष्ट्र ने की।

पर्यावास दिवस मनाने वाला पहला देश कौन सा है?

पर्यावास दिवस मनाने वाला पहला देश नैरोबी, केन्या है।

विश्व पर्यायवाची दिवस कब मनाया जाता है?

प्रत्येक वर्ष अक्तूबर के पहले सोमवार 

विश्व पर्यावास दिवस 2023 थीम क्या है?

विश्व पर्यावास दिवस 2023 थीम “लचीली शहरी अर्थव्यवस्थाएँ” है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Habitat Day in Hindi बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*