Dussehra in Hindi : दशहरा क्यों मनाया जाता है और क्या है इसकी कहानी?

1 minute read
Dussehra in Hindi

दशहरा प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है जो शारदीय नवरात्रि के अंत में मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है। दशहरा के पीछे की कहानी भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसे विजयदशमी (Vijaydashmi in Hindi) के नाम से जाना जाता है। कई बार परीक्षाओं में दशहरा पर निबंध या प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग Dussehra in Hindi में हम दशहरा क्यों मनाया जाता है और इसकी कहानी जानेंगे।

आयोजनदशहरा (Dussehra in Hindi)
तारीख़ 24 अक्टूबर 2023
उद्देश्य असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देना।

दशहरा के बारे में

दशहरा भारत में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर या पश्चिमी भारत के अधिकांश राज्यों में दशहरा भगवान राम के सम्मान में मनाया जाता है। दशहरे के पीछे की कहानी भगवान राम की रावण पर विजय को दर्शाती है। यह त्योहार हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार अश्विन महीने के 10वें दिन पड़ता है। इस त्योहार के उत्सव में बुराई के विनाश को चिह्नित करने के लिए रावण के पुतले जलाए जाते हैं। 

दशहरा का इतिहास क्या है?

Dussehra in Hindi का इतिहास इस प्रकार हैः

  • दशहरा एक शुभ दिन है और इसका पौराणिक महत्व है। 
  • इस दिन को विजय दशमी या विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि इसी दिन उग्र देवी दुर्गा ने महिषासुर की दुर्जेय सेना का सामना किया था और उसका विनाश किया था, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देती है।
  • रामायण के अनुसार भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की। इस दिन को मनाने के लिए लोग विजयादशमी या दशहरा उत्सव मनाते हैं। 
  • हर साल नवरात्रि के समापन पर विजयादशमी (Vijaydashmi in Hindi) का त्योहार या दशहरा मनाया जाता है। 

दशहरा क्यों मनाया जाता है?

Dussehra in Hindi क्यों मनाया जाता है के बारे में यहां बताया गया हैः

  • दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है। 
  • कई स्थानों पर इस दिन बुराई के विनाश का संकेत देने के लिए आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले जलाए जाते हैं।
  • दशहरा या विजयदशमी भगवान राम की विजय और दुर्गा पूजा के रूप या फिर यह शक्ति-पूजा का पर्व है। 
  • दशहरा के दिन अपराजिता की पूजा करना भी शुभ माना गया है और यह भी मान्यता है कि दिन अपराजिता की पूजा करने से सालभर हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। 
  • इस दिन, विजय दिवस के रूप में शस्त्रों की पूजा की जाती है।
  • हर साल नवरात्रि के समापन पर विजयादशमी का त्योहार या दशहरा मनाया जाता है। 
Vijaydashmi in Hindi

दशहरा कैसे मनाया जाता है?

दशहरा पूरे भारत में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। गांव में दशहरा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। गांव के लोग बड़े ही श्रद्धा के साथ पूजा के लिए आगे आते हैं और बाद में एक-दूसरे शुभकामनाएं देते हैं। गांव और शहरों में दशहरा से कुछ दिन पहले रामलीला और मेलों का आयोजन होता है और दशहरा वाले दिन असत्य पर सत्य की जीत के रूप में रावण के पुतले दहन किए जाते हैं। दशहरा पर लोगों के घऱों में पूजा-पाठ का भी आयोजन होता है।

दशहरा कब मनाया जाता है?

कई लोगों के लिए दशहरा का मतलब दिवाली की तैयारी शुरू करना है, जो विजयदशमी के 20 या 21 दिन बाद मनाई जाती है। रामायण के अनुसार भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की। इस दिन को मनाने के लिए लोग विजयादशमी या दशहरा उत्सव मनाते हैं और पूरे देश में दशहरा उत्सव मनाया जाता है। हर साल नवरात्रि के समापन पर विजयादशमी का त्योहार या दशहरा मनाया जाता है। 

दशहरा का महत्व क्या है?

Dussehra in Hindi का महत्व इस प्रकार हैः

  • दशहरा भारत देश में मनाए जाने वाले प्रसिद्ध त्योहार में से एक है। यह पर्व उस उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जब भगवान राम ने लंका के राजा रावण को हराया था। 
  • दशहरा पर सभी को एक संदेश मिला था कि हमेशा अच्छाई और पवित्रता बुराई पर विजय प्राप्त करती है। 
  • कई शहरों और गांवों में इस पर्व के दिन मेले का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य तैयार होकर दशहरे में रावण दहन, आतिशबाजी और स्थानीय रंगमंच समूह रामलीला का नाटक देखने जाते हैं। 
  • दशहरा पर रामायण की प्रसिद्ध पौराणिक कथाओं के बारे में सुनने को मिलता है।
  • कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने रावण के साथ युद्ध करके उसका वध किया था और माता दुर्गा द्वारा राक्षसों के साथ नौ दिनों तक भयंकर युद्ध के बाद उनका का संहार किया था। 
  • दशहरा हिंदू धर्म के विश्वास का एक प्रमुख अंग है।
  • दशहरा का दिन ‘असत्य पर सत्य की जीत’ का प्रतीक है। 

दशहरा का दूसरा नाम

दशहरा को हिंदू धर्म में विजयादशमी (Vijaydashmi in Hindi) कहा जाता है। इसलिए दशहरा का दूसरा नाम विजयादशमी माना जाता है। 10 सिर वाले रावण पर विष्णु के अवतार राम की विजय का प्रतीक अवकाश है। शारदीय नवरात्रि के बाद दशहरा का अंतिम यानी 10वां दिन है और इसका ही मतलब विजयदशमी है और इसका अर्थ है कि आपने तीनों ही गुणों पर विजय पा ली है। दशहरा को जीत का दिन भी कहा जाता है।

दशहरा पर 10 लाइन्स

दशहरा पर 10 लाइन्स इस प्रकार हैंः

  1. दशहरा भारतीय महाकाव्य रामायण में राक्षस रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है।
  2. दशहरा सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहार है जो 10 दिनों तक मनाया जाता है।
  3. दशहरा को नवरात्रि उत्सव के रूप में भी जाना जाता है, जो भारतीय घरों में खुशी और विजय के लिए मनाया जाता है।
  4. हिंदू धर्म में दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने वाले त्योहारों में से एक है।
  5. संस्कृत में दशहरा शब्द का अर्थ है 10 बुराइयों से छुटकारा पाना।
  6. राम-लीला रामायण का एक अभिनय है जो आमतौर पर विजयादशमी के दिन किया जाता है।
  7. दशहरा पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ जैसे राक्षसों के पुतले जलाए जाते हैं।
  8. 10 सिर वाले रावण को जलाने के लिए आतिशबाजी होती है और विजयादशमी के दिन यह बड़ा नजारा होता है।
  9. दशहरा को विजयादशमी (Vijaydashmi in Hindi) के नाम से भी जाना जाता है।।
  10. दशहरा एक पारंपरिक त्योहार है जो सच्चाई, अच्छे कर्म और नैतिक मूल्य सिखाता है।

दशहरा के बारे में रोचक तथ्य

दशहरा के बारे में रोचक तथ्यों को जरूर जानना चाहिए, जोकि इस प्रकार हैंः

  • दशहरा को विजय दशमी (Vijaydashmi in Hindi) के नाम से भी जाना जाता है, जो दसवें दिन विजय का प्रतीक है।
  • ऐसा माना जाता है कि दशहरे पर देवी अपने पति भगवान शिव के पास लौट आईं।
  • भारत के उत्तरी क्षेत्र में नवरात्रि के पहले दिन जौं के बीज बोये जाते हैं और इन अंकुरों का उपयोग दशहरे के दिन अच्छे भाग्य और धन के लिए एक अच्छा शगुन माना जाता है।
  • दशहरों को कृषि उत्सव के रूप में देखा जाता है, क्योंकि दशहरे पर खरीफ फ़सलों की कटाई की जाती है और रवि फ़सलों का बीजारोपण किया जाता है। 
  • ऐसा माना जाता है कि दशहरा का पहला भव्य उत्सव 17वीं शताब्दी में तत्कालीन राजा वोडेयार के आदेश पर मैसूर पैलेस में हुआ था। 
  • भारत में सबसे प्रसिद्ध दशहरा उत्सव मैसूर शहर में मनाया जाता है। पूरे शहर में उनकी मूर्ति की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। 
  • दशहरा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बांग्लादेश, नेपाल और मलेशिया में भी मनाया जाता है। यह मलेशिया में राष्ट्रीय अवकाश है। 
  • दशहरा मौसम के अंत का भी प्रतीक है क्योंकि दशहरा के दौरान हम गर्मियों को अलविदा कहते हैं, और यह सर्दियों के मौसम का समय है। 
  • इस दिन रावण के पुतले के साथ कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जलाये जाते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि दशहरा वह दिन है जब सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म अपना लिया था।
  • दशहरे के दिन ही डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।

संबंधित ब्लाॅग्स

दशहरा क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहासगांव में दशहरा कैसे मनाया जाता है?
दशहरा का महत्व क्या है और क्यों रहती है इसकी धूम?दशहरा में किसकी पूजा की जाती है?
राम का असली नाम क्या था?दशहरे को विजयदशमी क्यों कहते हैं?
सुग्रीव की पत्नी कौन थी?बाली में कितने हाथियों का बल था?
मंदोदरी का अर्थ क्या होता है?कुंभकर्ण का पुत्र कौन था?
स्टूडेंट्स के लिए दशहरा पर निबंध जानिए अंगद किसका पुत्र था? 
राम सेतु की लंबाई कितनी हैक्या आप जानते हैं सीता की मृत्यु के कैसे हुई?
सीता माता को लंका में बिताने पड़े कितने दिन? जानिए राम के कितने भाई थे?

FAQs

नवरात्रि का दशहरा से क्या संबंध है?

नवरात्रि के अंत में दशहरा आता है।

दशहरा के दौरान क्या मंचन किया जाता है?

दशहरा से पहले ही रामलीला के मंचन होता है और दशहरा के दौरान रावण के पुतले के दहन का मंचन किया जाता है।

विजयदशमी (Vijayadashami in Hindi) कब मनाई जाती है?

अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के रूप में विजयदशमी मनाई जाती है।

दशहरा का असली नाम क्या है?

दशहरा को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग Dussehra in Hindi में आपको दशहरा या विजयदशमी (Vijaydashmi in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*