World Osteoporosis Day in Hindi : विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस क्यों मनाया जाता है और क्या है इसका इतिहास

1 minute read
World Osteoporosis Day in Hindi

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस प्रतिवर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू करता है। यह दिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के बारे में और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है। छात्रों को इस दिन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसलिए इस ब्लाॅग में World Osteoporosis Day in Hindi के बारे में विस्तार से बताया गया है।

आयोजनWorld Osteoporosis Day in Hindi
आयोजन दिवस20 अक्टूबर, 2023
2023 की थीमहड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कदम बढ़ाएं (Step Up For Bone Health)
आयोजन का उद्देश्यऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के बारे में जागरूकता के लिए।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस क्या है?

दुनिया भर में 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस ग्लोबल हेल्थ प्रोग्राम है। इस दिन मजबूत हड्डियों के लिए जागरूकता अभियान और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। यह अभियान मुख्य रूप से लोगों को भविष्य में ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों से संबंधित समस्याओं से बचाव और जागरूक करने के लिए चलाया जाता है।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस का इतिहास क्या है?

World Osteoporosis Day in Hindi जानने के साथ ही इसका इतिहास समझना जरूरी है, जोकि इस प्रकार बताया जा रहा हैः

  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस का पहली बार आयोजन 20 अक्टूबर 1996 को यूनाइटेड किंगडम की नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस सोसाइटी ने यूरोपीय आयोग के सहयोग हुआ था। 
  • 1997 में इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (IOF) ने विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस (WOD) का आयोजन किया था।
  • इसकी स्थापना के बाद से कई संगठनों ने इस दिन का समर्थन किया है और 1998 और 1999 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डी रोग के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को स्पाॅनशर किया था। 1999 में विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस पहली बार मनाया गया और 1999 की थीम अर्ली डिटेक्शन थी।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस का महत्व क्या है?

पूरे विश्व में दिवसों के आयोजनों का काफी महत्व होता है और इतिहास के अलावा सामाजिकता के लिए भी वर्ष के कई दिन महत्वपूर्ण हैं। विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस का भी महत्व इसलिए है क्योंकि यह हड्डियों के रोगों के प्रति बचाव और जागरूकता के लिए जाना जाता है। मेडिकल टर्म में ऐसा कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना बढ़ती है और यह बुजुर्गों में फ्रैक्चर के प्रमुख कारणों में से एक है। हड्डियों के स्वास्थ्य में भविष्य में किसी भी जटिलता से बचने के लिए, विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस दुनिया भर के लोगों की मदद से जागरूक करता है और लोगों को जल्द ही समस्या से बचने के लिए उपाय बताता है।

यह भी पढ़ें- World Arthritis Day in Hindi – कब और क्यों हुई थी ‘वर्ल्ड अर्थराइटिस डे’ मनाने की शुरुआत

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस क्यों मनाते हैं?

World Osteoporosis Day in Hindi क्यों मनाते हैं के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • ऑस्टियोपोरोसिस और संबंधित मस्कुलोस्केलेटल रोगों की रोकथाम के लिए।
  • हड्डियों से संबंधति उपचार के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के लिए।
  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस अपने शरीर पर सक्रिय रहने और परेशानियां होने पर टेस्ट कराने के लिए प्रेरित करता है। 
  • ऑस्टियोपोरोसिस के बारे में पता करने और उन्हें रोकने के लिए क्या कर सकते हैं के बारे में जानकारी देता है। 
  • अपने शरीर को मजबूत रखने और विटामिन लेने और नियमित व्यायाम शुरू करने के लिए जागरूक करता है।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस कैसे मनाते हैं?

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस कैसे मनाते हैं के बारे में यहां जानेंगेः

  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 90 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है।
  • इस दिन कई संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • कार्यक्रमों के आयोजन में हड्डियों के रोगों से बचने के लिए बताया जाता है।
  • संगठन और आयोजनकर्ता इस दिन एक-दूसरे के सहयोग से इस दिवस को सफल बनाते हैं।
  • भारत के अलावा कई देशों के स्कूल, काॅलेजों में भी कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • इस दिन पोस्टर्स और बैनर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाता है।

यह भी पढ़ें- World Rabies Day in Hindi – जानें कब और क्यों मनाया जाता वर्ल्ड रेबीज डे?

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2023 थीम

इस वर्ष यानि 2023 में विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस की थीम बेहतर हड्डियों का निर्माण (Build Better Bones) है, जिसका उद्देश्य मजबूत हड्डियों और फ्रैक्चर-मुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए जागरूक करना है। बीते 5 वर्षों की विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस की थीम इस प्रकार हैः

  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2018 थीम – अपनी हड्डियों से प्यार करें – अपने भविष्य की रक्षा करें
  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2019 थीम – अपनी हड्डियों से प्यार करें – अपने भविष्य की रक्षा करें
  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2020 थीम – ऑस्टियोपोरोसिस है (That’s Osteoporosis)
  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2021 थीम – हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कार्रवाई करें
  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2022 थीम – हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए कदम बढ़ाएं।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

World Osteoporosis Day in Hindi से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • रिसर्च और स्टडी के अनुसार, विश्व में 50 प्रतिशत फ्रैक्चर एशिया में होते हैं।
  • रिसर्च और स्टडी के अनुसार, 50 वर्ष से अधिक उम्र के 5 में से 1 पुरुष और 3 में से 1 महिला को अपने शरीर में यह रोग पता चलता है।
  • रिसर्च और स्टडी के अनुसार, 20 से 30 प्रतिशत मरीज़ों की ऑस्टियोपोरोटिक कूल्हे के फ्रैक्चर के बाद डेथ हो जाती है।
  • एक सर्वे के अनुसार विश्व में कैंसर और हृदय संबंधित समस्याओं की तुलना में ऑस्टियोपोरोसिस की समस्याओं के लिए लोग अस्पताल में ज्यादा समय बिताते हैं।
  • अधिकांश ऑस्टियोपोरोसिस मामलों में पहला फ्रैक्चर होने तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं और इस कारण से इस स्थिति को ‘द साइलेंट डिजीज’ कहा जाता है।
  • अनुमान है कि दुनिया भर में हर तीन सेकंड में एक ऑस्टियोपोरोटिक फ्रैक्चर होता है।
  • शराब के अधिक सेवन से फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है और इससे कूल्हे के फ्रैक्चर का खतरा भी अधिक रहता है।

FAQs

ऑस्टियोपोरोसिस का मतलब क्या होता है?

ऑस्टियोपोरोसिस का मतलब हड्डी के द्रव्यमान (बोन मास) में आई कमी होता है।

2023 के लिए विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस कब है?

2023 के लिए विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 20 अक्टूबर को है और हर वर्ष 20 अक्टूबर को ही मनाया जाता है।

ऑस्टियोपोरोसिस का मुख्य कारण क्या है?

ऑस्टियोपोरोसिस का मुख्य कारण विटामिन्स और कैल्शियम की कमी माना जाता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Osteoporosis Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*