विश्व हिंदी दिवस पर शायरी 2025: हिंदी, जो न केवल भारत की राजभाषा है, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और भावनाओं की अभिव्यक्ति का भी माध्यम है। इसलिए हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर प्रचारित और प्रसारित करने के उद्देश्य से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा की महानता और इसके साहित्य का प्रचार-प्रसार करना है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर दुनियाभर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य नई पीढ़ी को हिंदी भाषा के साहित्य और उसकी महानता के बारे में बताना होता है। इस लेख में आपके लिए विश्व हिंदी दिवस पर शायरी दी गई हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी मातृभाषा पर गौरव की अनुभूति को महसूस कर पाएंगे। साथ ही विश्व हिंदी दिवस पर शायरी के जरिए दें हिंदी भाषा के महत्व का संदेश।
This Blog Includes:
विश्व हिंदी दिवस पर शायरी 2025
विश्व हिंदी दिवस पर शायरी 2025 निम्नलिखित हैं, जिनके माध्यम से आप उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं;
“सभ्यताओं का स्वर्णिम इतिहास है हिंदी भाषा तमस मिटाता प्रकाश है…”
-मयंक विश्नोई
“ज्ञान का विस्तार करती हमारी हिंदी भाषा
भावनाओं का श्रृंगार करती हमारी हिंदी भाषा…"
-मयंक विश्नोई
“हिंदी भाषा के आँगन में जीवन सारा बिताया है
तब जाकर के समझ में आया कि क्या कुछ हमने पाया है…”
-मयंक विश्नोई
“समृद्धशाली है आशाओं का आधार बनकर गौरवान्वित है हम हिंदी की पुकार बनकर…”
-मयंक विश्नोई
“पिता की फटकार और माँ सी दुलार है
हमारी हिंदी भाषा में विश्व की जयकार है…”
-मयंक विश्नोई
“हिंदी भाषा की ममता में जीवन सारा बीत गया चुनौतियों से कैसे निपटे, मन मेरे तू सीख गया…”
-मयंक विश्नोई
“निराला है अंदाज़ अपना कि अपनी भाषा हिंदी है तन-मन अपना हिंदी है, जीवन परिभाषा हिंदी है…”
-मयंक विश्नोई
“प्रेम है हमे प्रेम है हमारी हिंदी भाषा से जिसने हमें पाला है, भावनाओं की मर्यादा से…”
-मयंक विश्नोई
“सभ्यताओं के माथे पर सजी बिंदी है विश्व को स्वीकारती हमारी भाषा हिंदी है…”
-मयंक विश्नोई
“सुगम है, सरल है और आनंददाई है हिंदी हमारी तन-मन भी, हिंदी ही परछाई है…”
-मयंक विश्नोई
यह भी पढ़ें : हिंदी दिवस पर कुछ पंक्तियाँ
विश्व हिंदी दिवस पर दो लाइन
यहाँ आपके लिए विश्व हिंदी दिवस पर दो लाइन अवश्य पढ़नी चाहिए, जो कि निम्नलिखित हैं;
“भाषा का सम्मान करें और जीवन को संपन्न बनाएं
हिंदी भाषा को मिलकर हम, जन-जन तक पहुंचाएं…”
-मयंक विश्नोई
“दुनिया ने हिंदी भाषा को अब खुलकर अपनाया है भारत की इस धरोहर ने भारत को संपन्न बनाया है…”
-मयंक विश्नोई
“खुश होकर मानव को सपने देखना सिखाती है भाषा ही मानव को जग में सद्मार्ग दिखती है…”
-मयंक विश्नोई
“हिंदी ही हो तन-मन अपना, हिंदी ही अपना संसार बने हिंदी ही कर्मयोगी बनाए हमे, हिंदी ही आत्मा का श्रृंगार करे…”
-मयंक विश्नोई
“विश्व हिंदी दिवस की शुभ वेला पर संकल्प करें हम सब मिलकर भावनाओं की इस भव्य बगिया में विचार अमर हो अब खिलकर…”
-मयंक विश्नोई
“समय की चाल को समझकर निरंतर अपना कर्म करें विचारों से स्वतंत्र बनें हम, भाषा हिंदी पर गर्व करें…”
-मयंक विश्नोई
“विश्व हिंदी दिवस की शुभ वेला पर ज्ञान का प्रकाश हो उत्साह और उमंग से भरा ये उत्सव कुछ ख़ास हो…”
-मयंक विश्नोई
“हिंदी की मर्यादा समझो, समझो हिंदी की महानता हिंदी भी माध्यम है समझो, ज्ञान के प्रकाश का…”
-मयंक विश्नोई
यह भी पढ़ें: विश्व हिंदी दिवस पर निबंध
विश्व हिंदी दिवस शायरी
विश्व हिंदी दिवस शायरी इस प्रकार हैं-
“करें मिलकर स्वागत आओ हिंदी की प्राचीनता का उत्साह का है समय पवित्र ये सपनों की नवीनता का…” विश्व हिंदी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं!
-मयंक विश्नोई
“अपने पथ को चुने मगर फिर गर्व करे विरासत पर
हिंदी में दो शब्द लिखें हम, सपनों की हिफाज़त पर…”
विश्व हिंदी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं!
-मयंक विश्नोई
“विश्व को अब हमने हिंदी में पाठ पढ़ाना है भाषा को अपनी अपनाकर, स्वतंत्र हमें हो जाना है” विश्व हिंदी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं!
-मयंक विश्नोई
“हिंदी का आना कोई शर्म नहीं, यह तो गर्व की बात है अपनी भाषा को अपनाकर सुखमय अपनी हर रात है…” विश्व हिंदी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं!
-मयंक विश्नोई
“जीवन में खुश रहने का केवल एक ही मंत्र है हिंदी का सम्मान करता, भारत का लोकतंत्र है…” विश्व हिंदी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं!
-मयंक विश्नोई
यह भी पढ़ें: विश्व हिंदी दिवस 2025 पर अपने परिजनों को भेजें ये खास संदेश
हिंदी भाषा पर शायरी
यहाँ आपको कुछ मशहूर शायरों की हिंदी भाषा पर शायरी पढ़ने को मिल जाएंगी, जो कि निम्नलिखित हैं-
“हिंदी भाषा, तू है माँ, तुझमें है संस्कृति का वास। तुझसे ही मिली हमें पहचान, तुझसे ही मिली हमें शक्ति…”
-महादेवी वर्मा
“निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल…”
-भारतेंदु हरिश्चंद्र
“हिंदी है अमृत का प्याला, इसमें है ज्ञान का सागर। इससे मिलती है हमें प्रेरणा, इससे मिलता है हमें उत्साह…”
-हरिवंशराय बच्चन
“हिंदी है हमारी शान, इसमें है देश की पहचान इससे मिलती है हमें एकता, इससे मिलता है हमें स्वाभिमान…”
-जयशंकर प्रसाद
“हिंदी है हमारा गौरव, इससे मिलता है हमें सम्मान इससे मिलता है हमें आत्मविश्वास, इससे मिलता है हमें उत्कर्ष…”
-रामधारी सिंह ‘दिनकर’
यह भी पढ़ें : विश्व हिंदी दिवस क्यों और किसकी याद में मनाया जाता है
संबंधित आर्टिकल
आशा है कि इस लेख में दी गई विश्व हिंदी दिवस पर शायरी आपको पसंद आई होंगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।