Ruskin Bond Biography in Hindi : विख्यात लेखक रस्किन बॉन्ड का जीवन परिचय

1 minute read
Ruskin Bond Biography in Hindi

Ruskin Bond Biography in Hindi : रस्किन बॉन्ड अंग्रेजी भाषा के सुप्रसिद्ध भारतीय लेखकों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने मुख्यतः बाल साहित्य का अनुपम कृतियों का सृजन किया हैं। अब तक वे 500 से अधिक कहानियाँ, 6-7 उपन्यास व कई कविताएं लिख चुके हैं। बता दें कि उनकी बहुत सी कहानियों पर फिल्म और सीरियल्स बन चुके हैं। वहीं,’श्याम बेनेगल’ और ‘विशाल भारद्वाज’ जैसे दिग्गज फिल्म निर्देशक भी उनकी कहानियों पर फिल्म बना चुके हैं। 

रस्किन बॉन्ड को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 1992 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, वर्ष 1999 में ‘पद्म श्री’ और वर्ष 2014 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों व सम्मान से अलंकृत किया जा चुका हैं। इस वर्ष वे अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे। आइए जानते हैं विख्यात लेखक रस्किन बॉन्ड का जीवन परिचय (Ruskin Bond Biography in Hindi) और उनकी साहित्यिक रचनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नाम रस्किन बॉन्ड (Ruskin Bond)
जन्म 19 मई, 1934
जन्म स्थान कसौली, हिमाचल प्रदेश 
पिता का नाम अब्रे बॉन्ड
माता का नाम एरिथ क्लार्के 
शिक्षा भारत और इंग्लैंड 
पेशा साहित्यकार 
भाषा अंग्रेजी, हिंदी 
विधाएँ उपन्यास, कहानी, लघु-कहानी, कविता, यात्रा वृतांत आदि। 
पुरस्कार एवं सम्मान साहित्य अकादमी पुरस्कार, पद्म श्री, पद्म भूषण, व ‘जॉन लेवेनिन राइस अवार्ड’ आदि।   

हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था जन्म

विख्यात साहित्यकार रस्किन बॉन्ड का जन्म 19 मई, 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था। वे मूल रूप से ब्रिटिश मूल के हैं। उनके पिता का नाम ‘अब्रे बॉन्ड’ था जो स्वतंत्रता पूर्व ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स में कार्यरत थे व उनकी माता का नाम ‘एरिथ क्लार्के’ था। बताया जाता है कि जब वे मात्र चार वर्ष के थे तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था जिसके बाद उनकी परवरिश शिमला, जामनगर, मसूरी, देहरादून और लंदन में हुई। वहीं भारतीय स्वतंत्रता के बाद उन्होंने भारत में ही रहने का फैसला किया और पिछले 50 सालों से वे अपने परिवार के साथ मसूरी में रहते हैं।  

17 साल की आयु में लिखा पहला उपन्यास 

रस्किन बॉन्ड ने अपनी पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पूरी की। इसके बाद वे उच्च अध्य्यन के लिए लंदन चले गए। वहीं इस समय तक उनका साहित्य के क्षेत्र में पर्दापण हो चुका था। उन्होंने मात्र 17 वर्ष की किशोरवस्था में ‘द रूम ऑन द रूफ’ (The Room on the Roof) नामक उपन्यास लिखा था। बता दें कि वर्ष 1957 में उन्हें कामनवेल्थ राइटिंग के लिए ‘जॉन लेवेलिन राइस पुरस्कार’ मिला था। 

कई रचनाओं पर बन चुकी है फिल्म 

रस्किन बॉन्ड की अनेक कहानियों पर फिल्म और सीरियल्स बन चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्माता ‘शशि कपूर’ और दिग्गज निर्देशक ‘श्याम बेनेगल’ ने 80 के दशक में उनके उपन्यास ‘A Flight of Pigeons’ पर ‘जुनून’ नाम से एक फिल्म बनाई थी जो कि लोगों द्वारा बहुत सराही गई थी। इसके बाद निर्देशक और निर्माता विशाल भारद्वाज ने वर्ष 2011 में उनकी लधु-कहानी ‘सुज़ैन्स सेवेन हसबैंड’ पर ‘सात खून माफ़’ जैसी रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म बनाई थी। 

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अनु कपूर, ऊषा उत्‍थुप, इरफान खान, नसरूद्दीन शाह, नील नितिन मुकेश जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने काम किया है। इसके अलावा उनके उपन्यास ‘द ब्लू अंब्रेला’ और कहानी ‘द ब्लैक कैट’ पर लघु फिल्म बनाई जा चुकी है। 

रस्किन बॉन्ड की रचनाएँ –  Ruskin Bond Ki Rachnaye

रस्किन बॉन्ड ने साहित्य की अनेक विधाओं में श्रेष्ठ कृतियों का सृजन किया हैं। उनकी प्रसिद्धि विशेष रूप से बाल साहित्य की रचना को लेकर है। यहाँ रस्किन बॉन्ड का जीवन परिचय (Ruskin Bond Biography in Hindi) के साथ ही उनकी संपूर्ण रचनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:-

रस्किन बॉन्ड की प्रमुख रचनाएँ 

  • नो मैन इज़ ए आइलैंड: स्टोरीज़ ऑफ़ फ्रेंडशिप एंड बॉन्डिंग
  • ऑल रोड्स लीड टू गंगा
  • द काइटमेकर
  • द परफेक्ट मर्डर
  • ए बुक ऑफ सिंपल लिविंग  
  • ए फेस इन द डार्क एंड अदर हॉन्टिंग्स
  • फनी साइड अप
  • डेथ अंडर द डियोडर्स
  • द इंडिया आई लव
  • एंग्री रिवर
  • महारानी
  • डस्ट ऑन द माउंटेन 
  • सुज़ैन्स सेवेन हसबैंड
  • वैग्रेंट्स इन द वैली
  • द सेंसुअलिस्ट 
  • ए सीजन ऑफ घोस्ट्स
  • दिल्ली इज़ नॉट फ़ार 
  • द नाइट ट्रेन एट देवली एंड अदर स्टोरीज़
  • लोन फॉक्स डांसिंग
  • चिल्ड्रन्स ऑम्निबस  
  • लुकिंग फॉर द रेनबो
  • फ़ॉलिंग इन लव अगेन
  • टेल्स ऑफ़ फ़ॉस्टरगंज
  • रस्टी, द बॉय फ्रॉम द हिल्स
  • टाइम स्टॉप्स एट शामली 
  • लव अमंग द बुकशेल्फ़्स
  • द हिडन पूल
  • द परफेक्ट मर्डर
  • रूम ऑन द रूफ
  • द ब्लू अम्ब्रेला
  • ए बुक ऑफ सिंपल लिविंग
  • आवर ट्रीज़ स्टिल ग्रो इन देहरा  
  • रोड्स टू मसूरी
  • रेन इन द माउंटेंस

पुरस्कार एवं सम्मान 

रस्किन बॉन्ड (Ruskin Bond Biography in Hindi) को अंग्रेजी साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए सरकारी और ग़ैर सरकारी संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कारों व सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • पद्म भूषण 
  • पद्म श्री 
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार –  (अवर ट्रीज़ स्टिल ग्रो इन देहरा – कहानी संग्रह)
  • जॉन लेवेलिन राइस पुरस्कार

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ विख्यात लेखक रस्किन बॉन्ड का जीवन परिचय (Ruskin Bond Biography in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी भी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेलाला लाजपत रायसरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत आर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा
कुँवर नारायणनामवर सिंहनागार्जुन
मलिक मुहम्मद जायसीकर्पूरी ठाकुर केएम करियप्पा
अब्राहम लिंकनरामकृष्ण परमहंसफ़ैज़ अहमद फ़ैज़
अवतार सिंह संधू ‘पाश’ बाबा आमटेमोरारजी देसाई 
डॉ. जाकिर हुसैनराही मासूम रज़ा रमाबाई अंबेडकर
चौधरी चरण सिंहपीवी नरसिम्हा रावरवींद्रनाथ टैगोर 
आचार्य चतुरसेन शास्त्री मिर्ज़ा ग़ालिब कस्तूरबा गांधी
भवानी प्रसाद मिश्रसोहनलाल द्विवेदी उदय प्रकाश
सुदर्शनऋतुराजफिराक गोरखपुरी 
मैथिलीशरण गुप्तअशोक वाजपेयीजाबिर हुसैन
विष्णु खरे उमाशंकर जोशी आलोक धन्वा 
घनानंद अयोध्या सिंह उपाध्यायबिहारी 
शिवपूजन सहायअमीर खुसरोमधु कांकरिया 
घनश्यामदास बिड़लाकेदारनाथ अग्रवालशकील बदायूंनी
मधुसूदन दासमहापंडित राहुल सांकृत्यायनभुवनेश्वर 
सत्यजित रेशिवप्रसाद मिश्र ‘रुद्र’ भगवती चरण वर्मा
मोतीलाल नेहरू कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ श्री अरबिंदो 

FAQs

रस्किन बॉन्ड का जन्म कहाँ हुआ था?

उनका जन्म 19 मई, 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था।

रस्किन बॉन्ड कौन हैं?

रस्किन बॉन्ड एक भारतीय लेखक हैं। 

रस्किन बॉन्ड के माता-पिता का क्या नाम था?

उनकी माता का नाम ‘एरिथ क्लार्के’ और पिता का नाम ‘अब्रे बॉन्ड’ था।

रस्किन बांड ने कितने पुरस्कार जीते?

उन्हें वर्ष 1992 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, वर्ष 1999 में ‘पद्म श्री’ और वर्ष 2014 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जा चुका है। 

‘द ब्लू अम्ब्रेला’ उपन्यास के लेखक कौन है?

यह रस्किन बॉन्ड का लोकप्रिय उपन्यास है।

आशा है कि आपको विख्यात लेखक रस्किन बॉन्ड का जीवन परिचय (Ruskin Bond Biography in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*