BA LLB के बाद कोर्सेज: टॉप विकल्प, स्कोप और करियर स्कोप

2 minute read
AI के साथ सारांशित करें
BA LLB के बाद कोर्सेज

BA LLB एक 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम है, जो छात्रों को कानून की डीप नॉलेज प्रदान करता है। इस डिग्री के बाद छात्र केवल वकील ही नहीं बन सकते, बल्कि विभिन्न एडवांस कोर्सेज कर अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं। लोकप्रिय कोर्सेज में LLM, MBA इन लीगल मैनेजमेंट, LLM इन इंटरनेशनल लॉ और ह्यूमन राइट्स जैसे स्पेशलाइज्ड कोर्सेज शामिल हैं। यदि आप BA LLB के बाद आगे पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं, तो इस ब्लॉग में आपके लिए प्रमुख कोर्सेज के विकल्प और करियर स्कोप की जानकारी दी गई है।

BA LLB के बाद कोर्सेज के विकल्प

आज के समय में BA LLB सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि एक बहुआयामी करियर की शुरुआत मानी जाती है। यह कोर्स कानून की बुनियादी समझ के साथ-साथ समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान और इतिहास जैसे विषयों में भी गहरी जानकारी देता है। BA LLB पूरा करने के बाद छात्र कई ऐसे कोर्सेज और करियर विकल्पों की ओर बढ़ सकते हैं जो उन्हें न केवल प्रोफेशनल रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी प्रभावशाली भूमिका निभाने का अवसर देते हैं।

मास्टर ऑफ लॉ (LLM)

BA LLB या LLB की पढ़ाई के बाद ‘मास्टर ऑफ लॉ’ (LLM) एक लोकप्रिय कोर्स है। यह एक पोस्टग्रेजुएट डिग्री है जो छात्रों को किसी विशेष क्षेत्र (जैसे कि कॉर्पोरेट लॉ, साइबर लॉ, इंटरनेशनल लॉ, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ आदि) में कानूनी ज्ञान की बारीक समझ देता है। इस कोर्स की अवधि आमतौर पर 1 से 2 साल होती है और यह डिग्री भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी मान्यता प्राप्त होती है।

बार कॉउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो जज, कानूनी सलाहकार, प्रोफेसर या रिसर्च स्कॉलर बनना चाहते हैं। ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जैसे NLU, DU, Symbiosis, Lloyd Law College आदि इस कोर्स को ऑफर कर रही हैं। इसे करने के बाद UPSC, न्यायिक सेवाएं (PCS-J), और लॉ फर्म्स में करियर की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।

इस कोर्स को करने के बाद आपके सामने ‘कॉर्पोरेट लॉ’, ‘क्रिमिनल लॉ’, ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ’, ‘ह्यूमन राइट्स’ और ‘साइबर लॉ’ जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर खुले रहते हैं।

मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)

मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) एक 2 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स है जो छात्रों को मैनेजमेंट की दुनिया में लीडरशिप और टीम व निर्णय क्षमता विकसित करने में मदद करता है। इसमें बिजनेस, फाइनेंस, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशंस और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे क्षेत्रों में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाता है। MBA में प्रवेश के लिए CAT, XAT, CMAT या GMAT जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं का स्कोर आवश्यक है। कुछ कॉलेजों में ग्रेजुएशन प्रतिशत और इंटरव्यू भी प्रवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। MBA के बाद छात्र कॉर्पोरेट मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, HR, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ऑप्टोमेट्री कोर्स: आवश्यक योग्यता, सिलेबस, कॉलेज और करियर स्कोप

MA इन ह्यूमन राइट्स

MA इन ह्यूमन राइट्स उन छात्रों के लिए एक उपयोगी पोस्टग्रेजुएट कोर्स है जो समाज में न्याय, समानता और मानव अधिकारों के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। यह 2 वर्षीय कोर्स मानव अधिकारों, कानूनों और सामाजिक मुद्दों की स्पष्ट समझ प्रदान करता है। इसे BA, BA LLB या किसी भी ग्रेजुएशन के बाद किया जा सकता है, जिसमें किसी विशेष स्ट्रीम की बाध्यता नहीं होती। यह कोर्स IGNOU, दिल्ली विश्वविद्यालय, TISS और विभिन्न राज्य विश्वविद्यालयों में उपलब्ध है और छात्रों को NGO, सरकारी संस्थानों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों में करियर के अवसर प्रदान करता है।

लीगल जर्नलिज्म/ मास कम्युनिकेशन

लीगल जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन आज के समय में तेजी से उभरते करियर विकल्प हैं। यह उन छात्रों के लिए बेहतर ऑप्शन है जो कानून, मीडिया और सामाजिक मुद्दों में रुचि रखते हैं। BA LLB या अन्य कानून आधारित डिग्री करने वाले छात्रों के लिए यह क्षेत्र विशेष रूप से लाभकारी है। लीगल जर्नलिज्म में कोर्ट रिपोर्टिंग, कानूनी विश्लेषण और खोजी पत्रकारिता जैसे अवसर मिलते हैं, जबकि मास कम्युनिकेशन के माध्यम से छात्र न्यूज़ चैनल, डिजिटल मीडिया, पब्लिक रिलेशन, डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट, मीडिया एनालिस्ट और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

BA LLB के बाद शॉर्ट टर्म कोर्सेज 

BA LLB की डिग्री के बाद अपनी स्किल्स को बढ़ाने के लिए शॉर्ट टर्म कोर्सेज एक बेहतरीन विकल्प हैं। साइबर लॉ, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR), कॉर्पोरेट लॉ, लीगल राइटिंग व ड्राफ्टिंग, ADR और लॉ ऑफिस मैनेजमेंट जैसे कोर्स 3 महीने से 1 साल में पूरे किए जा सकते हैं। यह कोर्सेज आप NLU, IGNOU, एशियन स्कूल ऑफ साइबर लॉ या निजी लॉ इंस्टिट्यूट से आसानी से कर सकते हैं। इन कोर्सेज की मांग सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है। ये खासतौर पर उन छात्रों के लिए उपयोगी हैं जो किसी विशेष कानूनी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर बेहतर करियर अवसर पाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें – बीए के बाद डिप्लोमा कोर्सेज की लिस्ट

BA LLB के बाद स्पेशलाइज्ड कोर्स क्यों जरूरी हैं? 5 कारण

BA LLB के बाद किया गया स्पेशलाइज्ड कोर्स आपके करियर की आगे की दिशा तय करता है। ऐसे कोर्स आपकी स्किल्स को समय पर अपग्रेड करने में मदद करते हैं और आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाते हैं। इन कोर्सेज को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझा जा सकता है:-

  • LLM, CS, MBA इन लीगल मैनेजमेंट जैसे कोर्स आपको लॉ के किसी खास फील्ड में एक्सपर्ट बनाते हैं। साथ ही आप कॉर्पोरेट लॉ, साइबर लॉ, टैक्सेशन, इंटरनेशनल लॉ जैसी फील्ड्स में स्पेशलाइज कर सकते हैं।
  • BA LLB के बाद किए गए कोर्सेज जैसे LLM या Judicial Coaching स्टूडेंट्स को PCS-J, UPSC या UGC-NET जैसी परीक्षाओं के लिए तैयार करते हैं।
  • ‘MBA इन लीगल मैनेजमेंट’ या ‘PG डिप्लोमा इन कॉर्पोरेट लॉ’ जैसी डिग्रियों के जरिए MNCs, लॉ फर्म्स और बैंकिंग सेक्टर में अच्छे पैकेज वाली नौकरियाँ मिल सकती हैं।
  • विदेशों में LLM या बार एग्ज़ाम्स जैसे UK Bar, NY Bar क्वालिफाई करके आप इंटरनेशनल लेवल पर लॉ प्रैक्टिस कर सकते हैं।
  • इन स्पेशलाइज्ड कोर्स को करने के बाद आप लीगल कंसल्टेंट, कंटेंट राइटर, लॉ ब्लॉगर या यूट्यूबर भी बन सकते हैं।

BA LLB के बाद जॉब ऑप्शन

BA LLB के बाद स्टूडेंट्स के पास जॉब के निम्नलिखित ऑप्शन होते हैं:

  • BA LLB के बाद लॉ प्रैक्टिस करने के साथ-साथ, एडवोकेट भी बन सकते हैं। इसके लिए भारत में लॉ ग्रेजुएट बार काउंसिल ऑफ इंडिया से रजिस्ट्रेशन करवा कर बतौर वकील अदालतों में प्रैक्टिस कर सकते हैं।
  • कई स्टूडेंट्स BA LLB के बाद जज बनने के लिए जुडिशियल सर्विस परीक्षा (PCS-J) की तैयारी करते हैं, क्योंकि यह एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी है।
  • BA LLB के बाद स्पेशल कोर्स करने के बाद आप लीगल एक्सपर्ट्स जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं, क्योंकि बड़ी कंपनियां अपने बिज़नेस को सुरक्षित रखने के लिए लीगल एक्सपर्ट्स को हायर करती हैं।
  • PSU कंपनियों, बैंकों और अन्य सरकारी संस्थानों (जैसे SBI, SEBI, IBPS आदि) में लीगल ऑफिसर की वैकेंसी हर साल निकलती हैं, जिसके लिए आप BA LLB के बाद स्पेशलाइज्ड कोर्स कर सकते हैं।
  • BA LLB के बाद रिसर्च, टीचिंग या पॉलिसी मेकिंग में रूचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए LLM, MBA या लॉ से जुड़ी मास्टर्स डिग्रियाँ बेहतर ऑप्शन होती हैं।
  • इसके साथ ही मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी अब लीगल कंटेंट की भारी डिमांड है, जहाँ BA LLB के बाद आप बतौर लेखक या विश्लेषक काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – बीए ऑनर्स क्या होता है?

BA LLB कोर्स करने के बाद टॉप रिक्रूटर्स

यहाँ BA LLB कोर्स करने के बाद भारत के टॉप रिक्रूटर्स की जानकारी दी गई है,

  • Khaitan& CO
  • AZB & Partners
  • Economic Laws Practice
  • Talwar Thakore & Associates
  • Clutch Group
  • Integron
  • Qusilex Legal Services
  • Desai &Diwanji
  • CPA Global Services
  • J Sagar Associates
  • Trilegal
  • S&R Associate
  • Aparajitha Corporate Services

BA LLB कोर्स करने के बाद करियर स्कोप और सैलरी

BA LLB कोर्स करने के बाद आप लॉ फर्म्स, मल्टीनेशनल कंपनियों और लीगल स्टार्टअप कंपनियों में विभिन्न जॉब प्रोफाइल्स पर काम कर सकते हैं। नीचे कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल और उनकी अनुमानित सैलरी दी गई है –

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
कॉर्पोरेट वकील9.9 लाख – 11.3 लाख
लीगल एसोसिएट4.8 लाख – 5.3 लाख
कॉर्पोरेट लीगल एसोसिएट5.9 लाख – 6.5 लाख
लीगल कंसल्टेंट7.3 लाख – 8.1 लाख
कंपनी सेक्रेटरी10.7 लाख – 11.8 लाख

नोट – यहाँ अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है। यह कंपनी, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

BA LLB के बाद सही कोर्स कैसे चुनें?

BA LLB के बाद उपयुक्त कोर्स चुनने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं पर ध्यान दें:-

  • सही कोर्स चुनने के लिए सबसे पहले अपने इंटरेस्ट को पहचानें और फिर उसी के अनुसार स्पेशलाइज्ड कोर्स ऑप्शन चुनें।
  • यदि आप BA LLB की डिग्री पूरी करने के बाद कोर्ट में प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवाकर एडवोकेट बनें।
  • BA LLB के बाद आप सही कोर्स में स्पेशलाइजेशन के बाद आप ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी करके मजिस्ट्रेट या जज भी बन सकते हैं।
  • अपने लिए कोर्स चुनते समय हायर स्टडीज और करियर स्कोप दोनों को ध्यान में रखें।

FAQs

BA LLB करने के बाद हम क्या बन सकते हैं?

BA LLB के बाद आप वकील, जज, कानूनी सलाहकार, लीगल रिपोर्टर, कानूनी विश्लेषक या शिक्षा क्षेत्र में प्रोफेसर बन सकते हैं।

BA LLB के बाद ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए?

BA LLB के अंतिम वर्ष से ही आप ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं ताकि सही समय पर सभी विषयों को कवर किया जा सके।

BA LLB के बाद हायर स्टडी के लिए कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?

BA LLB के बाद आप LLM, MBA, MPA, PG Diploma in IPR, Cyber Law जैसे कई विशेषज्ञता वाले कोर्स चुन सकते हैं।

क्या BA LLB के बाद LLM करना जरूरी है?

नहीं, LLM करना अनिवार्य नहीं है लेकिन यह आपके करियर को स्पेशलाइजेशन देता है। यदि आप किसी खास क्षेत्र जैसे क्रिमिनल लॉ, कॉर्पोरेट लॉ या इंटरनेशनल लॉ में विशेषज्ञ बनना चाहते हैं, तो LLM करना फायदेमंद होता है।

BA के बाद LLB कितने साल का होता है?

BA के बाद LLB की समयावधि 3 साल होती है। यह एक प्रोफेशनल लॉ कोर्स है, जिसे आप 6 सेमेस्टर में पूरा कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

भारत में सुप्रीम कोर्ट जज कैसे बनें?कॉर्पोरेट वकील कैसे बनें?
सिविल जज कैसे बनें?एलएलबी कोर्स डिटेल्स इन हिंदी

आशा है कि इस लेख में आपको BA LLB के बाद कोर्सेज की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।  

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*