क्या BA के बाद MBA किया जा सकता है?

2 minute read
BA ke baad MBA kaise kare

बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में करियर बनाने के इच्छुक छात्र BA के बाद MBA के लिए योग्य हैं। हाल ही के कुछ वर्षों में BA के बाद MBA करने वाले छात्रों में बढ़त देखी गई है। वैसे तो अधिकतर छात्र BA के बाद MBA करना चाहते हैं, लेकिन उनके पास सही गाइडेंस नहीं होती और उनका सबसे पहला सवाल यही होता है कि BA ke baad MBA kaise kare? आइए ब्लॉग में जानते हैं कि BA ke baad MBA kaise kare।

BA के बाद MBA क्यों करें?

BA के बाद MBA किए जा सकता है लेकिन दोनों में कोई भी विषय समान नहीं है। BA के बाद MBA करना उतना जटिल नहीं है जितना लगता है। BA के बाद MBA एक नया विकल्प है। यह जॉब मार्केट में नए अवसर और रास्ते खोलता है। मार्केटिंग, सेल्स, HR और बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जुनूनी BA ग्रेजुएट्स के लिए, यह कोर्स उन्हें आवश्यक ज्ञान प्रदान करता है। इस प्रकार यह मुमकिन है, कि आर्ट्स डिग्री हासिल करने के बाद उद्यमियता के इच्छुक ग्रेजुएट्स भी MBA कर सकते हैं। 

यदि आप BA कर रहे हैं या BA कर चुके हैं, तो MBA आपके लिए उतनी ही सही विकल्प है, जितना कि अन्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए है। यह एक यूनिवर्सल प्रोग्राम है, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्पेशलाइजेशन हैं। अगर आप वाकई बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में करियर बनाना चाहते हैं, तो BA के बाद MBA करने में कोई दिक्कत नहीं हैं।

BA के बाद MBA कैसे करें?

यदि आप BA के बाद MBA करना चाहते हैं और अभी आप BA कर रहे हैं तो आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आप अच्छे अंकों से BA डिग्री पूरी करें। वहीं यदि आपने ग्रेजुएशन पूरी की है, तो आपको अपना पूरा ध्यान प्रवेश परीक्षाएं पर देना होगा। भारत में CAT, MAT, XAT जैसे एग्जाम जरूरी हैं और अब्रॉड के लिए GMAT और GRE। एक्साम्स उत्तीर्ण करने के बाद यूनिवर्सिटी का चयन करें और आवेदन करें। 

BA के बाद टॉप MBA कोर्सेज

BA ke baad MBA kaise kare जानने के साथ ही आपको अपने इंटरेस्ट के अनुसार MBA स्पेशलाइजेशन के बारे में पता होना भी जरूरी है। फैशन से लेकर हैल्थकेयर तक, ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिनमें BA के बाद MBA किया जा सकता है। नीचे टॉप MBA प्रोग्राम्स की लिस्ट दी गई है– 

आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेज़ और यूनिवर्सिटीज का चयन कर सकते हैं।

विदेश से MBA

MBA क्वालिफिकेशन के साथ छात्र अपनी पसंद की फील्ड में करियर बना सकते हैं। भारत के अलावा कैंडिडेट्स बेहतर शिक्षा के लिए BA के बाद MBA करने के लिए नीचे दिए गए स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन में से एक का चयन कर सकते हैं–

MBA के लिए विदेश की टॉप यूनिवर्सिटीज

BA ke baad MBA kaise kare जानने के साथ ही आपको उन यूनिवर्सिटीज के बारे में भी जानना चाहिए, जो अपनी उच्च शिक्षा के लिए जानी जाती हैं। आइए MBA के लिए कुछ टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट नीचे दी गई हैं–

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

भारत में MBA के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज 

भारत में MBA के लिए कुछ टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट नीचे दी गई है–

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ फॉरेन अफेयर्स
  • SVKM’s NMIMS
  • मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट
  • फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज-यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली
  • एस. पी. जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च
  • एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट
  • इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी
  • जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज
  • क्राइस्ट यूनिवर्सिटी
  • मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी

BA के बाद MBA के लिए योग्यता

BA ke baad MBA kaise kare, जानने के लिए आपको MBA की योग्यता के बारे में भी पता होना ज़रुरी है। नीचे MBA के लिए कुछ सामान्य आवश्यकताएं दी गई हैं–

  • MBA के लिए बैचलर डिग्री जरूरी होती है। यदि आपने BA पूरी की है और अब MBA करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल योग्य हैं। 
  • MBA के लिए एडमिशन प्रवेश परीक्षा पर आधारित होता है। भारत में कैंडिडेट्स को CAT, MAT जैसे एग्जाम उत्तीर्ण करने होंगे, वहीं विदेश में GMAT या GRE अंकों की जरूरत होगी। 
  • साथ ही विदेश में इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट जैसे IELTS और TOEFL, PTE परीक्षा के अंक जमा करने होंगे। SOP, LOR, CV/रिज्यूमेऔर पोर्टफोलियो भी जमा करने होंगे।
  • कुछ यूनिवर्सिटीज 1 या 2 साल के कार्य अनुभव की भी मांग करतीं हैं। यह टाइम पीरियड हर यूनिवर्सिटी में अलग–अलग हो सकता है।

क्या आपको IELTS या TOEFL की तैयारी में दिक्कत आ रही है? तो आज ही Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।

आवेदन प्रक्रिया

विदेशी यूनिवर्सिटीज में MBA के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  3. फिर वेबसाइट में साइन-इन के बाद अपने चुने हुए MBA कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  4. अब शैक्षिक योग्यता, IELTS, TOEFL, GMAT या GRE scores, SOP, LOR, CV/Resume के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  5. इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन फीस का भुगतान करें।

आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800572000 पर संपर्क करें

आवश्यक दस्तावेज़

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है–

भारत में BA के बाद MBA के लिए प्रवेश परीक्षाएं

भारत में MBA के लिए जरूरी कुछ टॉप प्रवेश परीक्षाओं के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है–

CAT

Common Admission Test (CAT) हर साल IIM द्वारा आयोजित सबसे रेपुटेड प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। क्वांटिटेटिव एबिलिटी, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन नामक 3 सेक्शंस के साथ, एग्जाम का कुल वेटेज 300 अंकों का है। 

XAT

Xavier Aptitude Test (XAT),  हर साल Xavier Institute of Management (XLRI जमशेदपुर) द्वारा आयोजित किया जाता है। XAT परीक्षा पैटर्न 4 सेक्शंस, निर्णय लेने, सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक क्षमता और डेटा व्याख्या और मौखिक और तर्क क्षमता में बांटे जाते हैं। इसकी अवधि 3 घंटे होती हैं।

MAT

ऊपर दी गई प्रवेश परीक्षाओं की तुलना में थोड़ा आसान टेस्ट, Management Aptitude Test (MAT) है। यह हर साल All India Management Association (AIMA) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह टेस्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध है। इसमें 200 सवाल पूछे जाते हैं जिन्हें 5 सेक्शंस, जैसे- निर्णय लेने, सामान्य ज्ञान, मात्रात्मक क्षमता और डेटा व्याख्या और मौखिक और तर्क क्षमता में बांटा जाता है। 

विदेश में MBA के लिए प्रवेश परीक्षाएं

विदेश में MBA के लिए जरूरी प्रवेश परीक्षाओं के बारे में नीचे बताया गया है–

GMAT

Graduate Management Admission Test (GMAT), दुनिया के टॉप MBA कॉलेजों में प्रवेश के लिए जरूरी है। GMAC द्वारा हर 16 दिनों के अंतर से यह परीक्षा आयोजित की जाती है। GMAT एग्जाम पैटर्न में 4 सेक्शन शामिल हैं जो लेखन, मौखिक, तर्क और मात्रात्मक में बांटे गए हैं। एग्जाम में प्रश्नों की कुल संख्या 91 है, जो 3 घंटे 7 मिनट की अवधि में करने होते है।

GRE

Graduate Record Examination (GRE) हर साल, Educational Testing Service (ETS) द्वारा एडमिनिस्टर और कंडक्ट किया जाता है। यह दुनिया के कठिन एक्साम्स में से एक है और ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध है। यह एग्जाम 12 महीनों में 5 बार दिया जा सकता हैं (प्रत्येक एटेम्पट के बीच 21 दिन का अंतर)। इसे वर्बल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव रीजनिंग, एनालिटिकल राइटिंग 3 सेक्शंस में बांटा गया है।

MBA के बाद जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी

MBA के बाद आपके पास job के बहुत सारे option हैं, जिनमें आप high salary प्राप्त कर सकते हैं। नीचे कुछ popular job profiles और उनकी salary Payscale के अनुसार दी गई है:

जॉब प्रोफाइल्सऔसत सालाना सैलरी (INR)
असिस्टेंट BD मैनेजर5-6 लाख
BD मैनेजर16-17 लाख
जनरल मैनेजर5-6 लाख
मैनेजर6-7 लाख
प्रोजेक्ट मैनेजर5-6 लाख
प्लानिंग डायरेक्टर4-5 लाख
HR मैनेजर7-8 लाख

FAQs

क्या मैं BA के बाद MBA कर सकता हूँ?

हां,  आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम के छात्रों ग्रेजुएशन के बाद MBA कर सकते हैं। विभिन्न MBA एंट्रेंस एक्साम्स के लिए apply करने के लिए आपको बैचलर्स डिग्री में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। MBA करने के लिए BA/BBA/BSc या Bcom डिग्री की आवश्यकता होती है। 

 क्या मैं BA इकनोमिक के बाद MBA कर सकता हूँ?

हां, BA इकनोमिक के बाद MBA कर सकते है। भारत और विदेशों में मैनेजमेंट एंट्रेंस एक्साम्स देने के लिए आपको बस यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि BA में कुल अंक 50% या उससे अधिक होने चाहिए।  

विदेश में MBA के लिए कौन सा एंट्रेंस एक्साम्स जरूरी है?

विदेश की अधिकांश यूनिवर्सिटी में MBA के लिए आपको GMAT या GRE अंक की मांग की जाती है। 

हमें उम्मीद है कि अब आप जान चुके होंगे कि BA ke baad MBA kaise kare। यदि आप BA के बाद MBA कोर्स विदेश की यूनिवर्सिटीज में करना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

24 comments
    1. हैलो ज्योति, मार्केटिंग, सेल्स, HR और बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जुनूनी BA ग्रेजुएट्स के लिए, यह कोर्स उन्हें आवश्यक ज्ञान प्रदान करता है। इस प्रकार यह मुमकिन है, कि आर्ट्स डिग्री हासिल करने के बाद उद्यमियता के इच्छुक ग्रेजुएट्स भी MBA कर सकते हैं। यदि आप BA कर रहे हैं या BA कर चुके हैं, तो MBA आपके लिए उतनी ही सही विकल्प है, जितना कि अन्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए है।

    1. हैलो कोमल, आप किसी भी स्ट्रीम या विषयों से ग्रेजुएशन कर सकती हैं लेकिन फिर भी यदि आपने ग्रेजुएशन में BBA (Bachelor of Business Administration) 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, तो आपको MBA में बहुत फायदा होगा। यदि आप विदेश में MBA करना चाहती हैं तो हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल कर आज ही 30 मिनट का फ्री सेशन बुक कीजिए।

    1. हैलो परी, आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम के छात्रों ग्रेजुएशन के बाद MBA कर सकते हैं। विभिन्न MBA एंट्रेंस एक्साम्स के लिए apply करने के लिए आपको बैचलर्स डिग्री में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

      1. हैलो कंचन, कैट के लिए कैंडिडेट के कम से कम 50 % मार्क्स होना अनिवार्य है और अगर आप किसी रिज़र्वड केटेगरी से है तो कम से कम 45 % मार्क्स होना अनिवार्य है।

      1. हैलो कंचन, कैट के लिए कैंडिडेट के कम से कम 50 % मार्क्स होना अनिवार्य है और अगर आप किसी रिज़र्वड केटेगरी से है तो कम से कम 45 % मार्क्स होना अनिवार्य है।