International Friendship Day kab hai जानिए पूरी जानकारी

1 minute read
Friendship Day kab hai

क्या आप जानना चाहते हैं कि Friendship Day kab hai? तो आपको बता दें कि 30 जुलाई 2023 को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जायेगा। मित्रता (दोस्ती) एक ऐसा पवित्र रिश्ता होता है, जिसमें कोई जात-पात, ऊंच-नीच या अन्य किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखा जाता है। यह एक ऐसा सुलझा हुआ रिश्ता होता है, जिसमें आप अपनी जीवन की हर उलझनों को सुलझा पाने में सक्षम होते हैं। दोस्ती की पहचान तब नहीं होती जब आपका समय सही चल रहा होता है, बल्कि इसकी पहचान तो आपके बुरे वक़्त में होती है।

देखा जाए तो इंसान को हर रिश्ता अपने जन्म के साथ ही मिलता है, लेकिन दोस्ती एकमात्र ऐसा रिश्ता है जिसको इंसान खुद के व्यक्तित्व के आधार पर बनाता है। इस प्रकार दोस्ती एक अनमोल रिश्ता बन जाता है, इंसान के सच्चे साए की तरह। आज की इस पोस्ट में आपको फ्रेंडशिप डे से जुड़ी विशेष जानकारियों के बारे में पता चलेगा, जो कि एक अच्छा दोस्त चुनने में आपकी मदद करेगी।

International Friendship Day kab hai?30 जुलाई 2023 को मनाया जाता है।
फ्रेंडशिप डे मनाए जाने का पहला प्रस्ताव कब रखा गया?वर्ष 1958 में
फ्रेंडशिप डे मनाए जाने का पहला प्रस्ताव किसने रखा?डॉ रेमॉन अर्टेमियो ब्राचो 
यूनाइटेड नेशन ने किस दिन अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के प्रस्ताव को स्वीकृति दी?27 अप्रैल 2011 
फ्रेंडशिप डे क्यों मनाया जाता है?दोस्ती के पवित्र रिश्ते को सम्मान देने के लिए फ्रेंडशिप डे  मनाया जाता है।

जानिए इस साल कैसे मनाया जाए फ्रेंडशिप डे?

Friendship Day kab hai का जवाब मिलने के बाद, इस साल फ्रेंडशिप डे को अच्छे से मनाने के लिए आप निम्नलिखित बिंदुओं को भी फॉलो कर सकते हैं-

  1. इस साल फ्रेंडशिप डे पर आप अपने बेस्ट फ्रंड के लिए कच सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जैसे : कोई ट्रिप, मूवी, शॉपिंग या अन्य कुछ जिससे आपके बेस्ट फ्रेंड को ख़ुशी मिले।
  2. फ्रेंडशिप डे को और भी अच्छे से मनाने के लिए आप अपनी क्रिएटिविटी का प्रयोग करके अपने दोस्त को कोई तोहफा दे सकते हैं।
  3. अपने मित्र को उपहार देने के साथ-साथ आप उन चीजों को भी कर सकते हैं, जिनसे आपके मित्र को सुकून मिलेगा।
  4. अपने हाथों से कुक करने का या अपनी साइड से अपने फ्रेंड को ट्रीट देने का भी प्लान बेस्ट रहेगा।
  5. फ्रेंडशिप डे का मतलब बस गिफ्ट या पार्टी देने या लेने से नहीं होता, इस फ्रेंडशिप डे आप अपने फ्रेंड को अपनी साल भर की यादों का एक कलेक्शन भी दे सकते हैं।

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में Friendship Day kab hai के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। Friendship Day से संबंधित अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*