Ayodhya Ram Mandir Kha Hai :  जानिए अयोध्या राम मंदिर कहां है

1 minute read
Ayodhya Ram Mandir Kha Hai

Ayodhya Ram Mandir Kha Hai : अयोध्या, जिसे हम भगवान राम की नगरी के नाम से जानते हैं। अवधी भाषा में लिखी गई तुलसीदास की रामचरितमानस भगवान राम की कहानी का आत्मसार करती है। अयोध्या जोकि सरयू नदी के पास बसा है और इसे साकेत के नाम से भी जाना जाता है। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है यहां भगवान राम ने अपने तीनों भाइयों के साथ बचपन बिताया था। कहा जाता है की अयोध्या को सात पवित्र शहरों में से एक माना जाता है और यह जगह देश भर के तीर्थयात्रियों को भी आकर्षित करता है। तो चलिए जानते हैं Ayodhya Ram Mandir Kha Hai और इससे जुड़े कुछ महत्पूर्ण अन्य तथ्य। 

अयोध्या राम मंदिर कहां है?

अयोध्या राम मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य में सरयू नदी के तट पर स्थित है। यह लखनऊ के पूर्व से करीब 130 किमी और फैजाबाद से लगभग 7 किमी दूर है। यहाँ भगवान श्रीराम का जन्मस्थान और एक प्राचीन शहर होने की वजह से अयोध्या में कई मंदिर, ऐतिहासिक जगह हैं।

जैसे की राम की पैड़ी, बिड़ला मंदिर, गुलाब बाड़ी, कनक भवन, नया घाट, गुप्तार घाट, रामकोट, हनुमान गढ़ी, तुलसी स्मारक भवन, श्री नागेश्वरनाथ मंदिर, त्रेता के ठाकुर, अयोध्या में जैन मंदिर, मणि पर्वत, छोटी देवकाली मंदिर, कोरियन पार्क – रानी हो, सरयू नदी, राम कथा संग्रहालय, सूरज कुंड, और कुंड तथा घाट और सैन्य मंदिर इत्यादि।

अयोध्या जाने के लिए फैजाबाद से गोरखपुर के रास्ते शहर पहुंचा जा सकता है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की सेवाएं प्रत्येक दिन 24 घंटे उपलब्ध यहां मिलती हैं और अब तो अयोध्या जाने के लिए कई ट्रेन, हवाई यात्रा भी कर सकते हैं। जिससे आसानी से मंदिर तक जाया जा सकता है। 

अयोध्या में पारम्परिक विभिन्न त्योहार व उत्सव दीपोत्सव अयोध्या, राम नवमी मेला, श्रावण झूला मेला, राम लीला, परिक्रमाएँ, अनंतग्रही परिक्रमा, पंचकोशी परिक्रमा, चतुर्दशकोशी परिक्रमा, इत्यादि होती हैं। यहां दूर-दूर से लोग परिक्रमाएँ करने के लिए आते है। 

FAQs  

राम मंदिर कौन से राज्य में स्थित है?

उत्तर प्रदेश में। 

राम मंदिर किस जिले में स्थित है?

अयोध्या जिले में। 

अयोध्या में घूमने के लिए क्या क्या है?

रामकोट, कनक भवन, हनुमान गढ़ी, मणि पर्वत, नागेश्वर नाथ मंदिर, तुलसी स्मारक भवन, सरयू नदी आदि दार्शनिक स्थल। 

भगवान राम का महल कहां है?

कनक भवन। 

राम का जन्म कहां हुआ था?

सरयू नदी के तट पर स्थित शहर अयोध्या में। 

अयोध्या राम मंदिर कितने साल का है?

करीब 500 वर्षों का। 

राम की मूर्ति किस पत्थर की बनी है?

श्यामल पत्थर से।  

अयोध्या राम मंदिर इतना प्रसिद्ध क्यों है?

भगवान राम का जन्मस्थान के लिए। 

अयोध्या का पुराना नाम क्या है?

साकेत। 

राम 14 साल के लिए कहां गए थे?

पंचवटी (वर्तमान) नासिक गए थे।

ये भी पढ़ें : 

आशा है आपको Ayodhya Ram Mandir Kha Hai पर हमारा आर्टिकल प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*