World Radio Day Kab Hai :वर्ल्ड रेडियो डे कब है और इसका इतिहास

1 minute read
World Radio Day Kab Hai

रेडियो को इस दुनिया में खोजे गए सबसे क्रांतिकारी यंत्रों में से एक माना जाता है। रेडियो संगीत सुनने से लेकर न्यूज़ प्राप्त करने का भी एक बड़ा साधन है। हालांकि मोबाइल फोन के आ जाने से इसकी लोकप्रियता में कुछ कमी ज़रूर आ गई है लेकिन अभी भी लोग कार में और लम्बे सफर में रोडियो पर ही गाने सुनना पसंद करते हैं। रेडियो के महत्व के बारे में लोगों को बताने बताने और इसके उपयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है। यहाँ world radio day kab hai (वर्ल्ड रेडियो डे कब है?) और इसके इतिहास के बारे में बताया जा रहा है।  

 वर्ल्ड रेडियो डे कब है (World Radio Day Kab Hai)

वर्ल्ड रेडियो डे हर साल 13 फरवरी के दिन मनाया जाता है। साल 2010 में स्पेन रेडियो एकेडमी ने वर्ल्ड रेडियो डे मनाए जाने का प्रस्ताव दिया था। साल 2011 में यूनेस्को द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया और सभी सदस्य देशों द्वारा 13 फरवरी के दिन को वर्ल्ड रेडियो डे के रूप में मनाया जाना स्वीकार किया गया। वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भी इसे अपना लिया गया। 13 फरवरी 2012 को विश्व रेडियो दिवस मनाए जाने की शुरुआत हुई।  

13 फरवरी को ही वर्ल्ड रेडियो डे मनाए जाने का कारण 

13 फरवरी के दिन ही वर्ल्ड रेडियो डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 13 फरवरी 1946 के दिन ही संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत हुई थी। इस कारण से संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगाँठ के दिन ही वर्ल्ड रेडियो डे को मनाया जाना तय किया गया।  

वर्ल्ड रेडियो डे 2024 की थीम क्या है? 

वर्ल्ड रेडियो डे 2024 की थीम इस बार रेडियो : ए सेंचुरी इन्फॉर्मिंग, एंटरटेनिंग एंड एजुकेटिंग (A Century Informing, Entertaining and Educating) रखी गई है। यह दुनिया भर के रेडियो फैंस को सूचित करने, उनका मनोरंजन करने और शिक्षित करने में रेडियो की भूमिका के महत्व को बताता है। चूंकि स्मार्टफोन्स का चलन बढ़ जाने के कारण रेडियो को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है इसलिए अब रेडियो को अधिक डिजीटल बनाने पर लगातार ज़ोर दिया जा रहा है।  

वर्ल्ड रेडियो डे का महत्व 

यहाँ वर्ल्ड रेडियो डे का महत्व बताया जा रहा है : 

  • वर्ल्ड रेडियो डे रेडियो की शिक्षा, और लोगों तक इसकी पहुँच बढ़ाने का काम करता है।  
  • यह विकासशील देशों में आम जनता तक रेडियो की पहुँच बनाने का महत्वपूर्ण काम करता है।  
  • वर्ल्ड रेडियो डे खासकर युवाओं के बीच रेडियो को लोकप्रिय बनाने का काम करता है। 

उम्मीद है, यह World Radio Day Kab Hai : वर्ल्ड रेडियो डे कब है? ब्लॉग आपको पसंद आया होगा। इसी तरह के जीके और ट्रेंडिंग इवेंट्स से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*