National Education Day in Hindi : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस क्या है और यह क्यों मनाया जाता है, जानें इसका इतिहास व महत्व

1 minute read
National Education Day in Hindi

भारत का राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2008 से हर साल 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखा जाता है, क्योंकि वह स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। स्टूडेंट्स को इस दिन के बारे में जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि यह दिन सीधे उनसे ही जुड़ा है और कई बार परीक्षाओं में भी राष्ट्रीय शिक्षाक दिवस से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में हम National Education Day in Hindi के बारे में विस्तृत जानेंगे।

आयोजनराष्ट्रीय शिक्षा दिवस 
आयोजन दिवस11 नवंबर, 2023
2023 की थीमएक सतत भविष्य के लिए अभिनव शिक्षा (Innovative education for a sustainable future)
आयोजन का उद्देश्यशिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस क्या है?

भारत प्रत्येक वर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में आज़ाद की उपलब्धियों को देखने या याद रखने के लिए इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। 

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का इतिहास क्या है?

नेशनल एजुकेशन डे का आयोजन स्कूलों-काॅलेजों में होता है, लेकिन किसी भी दिन को मनाने के साथ ही उसका इतिहास जानना जरूरी है, जोकि इस प्रकार हैः

  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के सम्मान में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2008 में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • छात्र और शिक्षक साक्षरता के महत्व और शिक्षा के सभी पहलुओं के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक साथ आते हैं।
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद 1947 से 1958 तक पंडित जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में पहले शिक्षा मंत्री थे और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काफी योगदान दिया।
  • मौलाना अबुल कमल आजाद 15 अगस्त 1947 से 2 फरवरी 1958 तक भारत के शिक्षा मंत्री रहे।

यह भी पढ़ें – विश्व सांख्यिकी दिवस 2023 

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व क्या है?

National Education Day in Hindi का महत्व यहां बताया जा रहा हैः

  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की यात्रा की शुरुआत करता है। 
  • यह दिन भारत के पहले शिक्षा मंत्री का योगदान देशभर के छात्रों को प्रेरित करता है। 
  • आज़ाद के कार्यकाल में कई सांस्कृतिक और साहित्यिक अकादमियां भी स्थापित की गईं, जैसे साहित्य अकादमी, ललित कला अकादमी, संगीत नाटक अकादमी, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आदि।
  • शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को बहुत सराहा जाता है और हर साल 11 नवंबर को भारत में मनाया जाता है। 
  • ऐसा कहा जाता है कि यह आज़ाद के प्रयास ही थे जिन्होंने भारत को शिक्षा के महत्व का एहसास कराया और यह प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार क्यों है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस क्यों मनाते हैं?

National Education Day in Hindi मनाने के कई उद्देश्य हैं, जिनके बारे में हमें जानकारी होनी चाहिए। यहां हम राष्ट्रीय शिक्षा दिवस क्यों मनाते हैं के बारे में जानेंगेः

  • मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के मौके पर हर वर्ष नेशनल एजुकेशन डे मनाया जाता है। 
  • इस दिन स्टूडेंट्स को मौलाना अबुल कलाम के योगदान के बारे में इसलिए बताया जाता है कि उनके मार्गदर्शन पर चलना इसलिए आवश्यक है, क्योंकि उन्होंने अकेले ही शिक्षा के क्षेत्र में अलग चमक बिखेरी और भारत को बहुत कुछ दिया।
  • शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने और मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को ध्यान में रखने के लिए यह दिन मनाते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि एजुकेशन की फील्ड में बदलाव की जरूरत रहती है और इस दिन हम इस जरूरत को पूरा करने के लिए बीते वर्षों से सीखते हैं और आगे बढ़ने की दिशा में कदम उठाते हैं। 
  • इस दिन स्टूडेंट्स को अच्छे विचारों और शिक्षा के महत्व बताते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

यह भी पढ़ें- World Vegan Day in Hindi : जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड वीगन डे और क्या इसका इतिहास?

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कैसे मनाया जाता है?

  • इस दिन शिक्षा के बारे में जागरूक किया जाता है। 
  • प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाते हैं।
  • शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए हर साल स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। 
  • इस दिन सेमिनार, एक्टिविटीज प्रोजेक्ट्स पर काम करने के अलावा निबंध लिखने और स्पीच आदि दी जाती है। 
  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर अबुल कलाम आजाद के योगदान को ध्यान में रखते हुए कुछ जगह रैलियों का आयोजन होता है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 थीम

किसी भी दिवस के आयोजन में थीम उसकी सफलता की कड़ी मानी जाती है। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023 की थीम एक सतत भविष्य के लिए अभिनव शिक्षा (Innovative education for a sustainable future) है। 

यह भी पढ़ें- Infant Protection Day in Hindi : इस महत्व के साथ मनाया जाता है शिशु संरक्षण दिवस, साथ ही जानिए इतिहास

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

National Education Day in Hindi से जुड़े रोचक तथ्य इस प्रकार हैंः

  • शिक्षा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है। शिक्षा छात्रों के विकास को बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण को भी बढ़ावा देती है और उसका समर्थन करती है।
  • 12 साल की उम्र में मौलाना आज़ाद एक पुस्तकालय चला रहे थे।
  • 14 साल की उम्र में मौलाना आज़ाद अपने से दोगुनी उम्र के छात्रों की एक कक्षा को पढ़ा रहे थे। 
  • 16 साल की उम्र में मौलाना आज़ाद एक काव्य पत्रिका प्रकाशित कर रहे थे और एक साप्ताहिक के संपादक थे।
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद ने देश के IITs और कई प्रमुख संस्थानों की बेहतरी के लिए काम किया है।
  • भारतीय शिक्षा मंत्री के रूप में आजाद का ध्यान स्वतंत्रता के बाद के भारत में ग्रामीण गरीबों और लड़कियों को शिक्षित करना था।
  • मौलाना आजाद उनके नेतृत्व में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के साथ पहले इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी की स्थापना की गई थी। 

भारत के पहले शिक्षा मंत्री के नाम पर इंस्टिट्यूट्स

भारत के पहले शिक्षा मंत्री के नाम पर इंस्टिट्यूट्स या अन्य उपलब्धियां इस प्रकार हैंः

  • मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
    मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल
  • मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद 
  • मौलाना आज़ाद प्राथमिक और सामाजिक शिक्षा केंद्र, मौलाना आज़ाद कॉलेज
  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद टेक्नोलाॅजी यूनिवर्सिटी, कोलकाता 
  • केंद्रीय (अल्पसंख्यक) विश्वविद्यालय, नई दिल्ली 
  • अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मौलाना आज़ाद पुस्तकालय आदि।

शिक्षा को लेकर भारत सरकार की योजनाएं

शिक्षा को लेकर भारत सरकार की योजनाएं काफी योजनाएं चल रही हैं, यहां हम कुछ प्रमुख योजनाओं के नाम जानेंगेः

  • समग्र शिक्षा अभियान
  • पीएम पोषण योजना
  • राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
  • उन्नत भारत अभियान
  • स्टेट गवर्मेंट स्काॅलरशिप।
  • AICTE – स्वानथ छात्रवृत्ति योजना
  • AICTE डॉक्टरल फैलोशिप (ADF) आदि।

FAQs

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब और किसकी याद में मनाया जाता है?

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 11 नवंबर को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद की याद में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुरुआत किसने की?

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की शुरुआत मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने की थी।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पहली बार 11 नवंबर 2008 को मनाया गया था।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको National Education Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*