World Lion Day Quotes in Hindi : जानिए वर्ल्ड लायन डे का क्या है इतिहास और पढ़ें इससे संबंधित स्पेशल कोट्स

1 minute read
World Lion Day Quotes in Hindi

प्रकृति ने हर जीव को समान अधिकार दिए हैं, किसी ने उन अधिकारों के बल पर जल पर राज किया, किसी ने जंगल पर राज किया तो किसी ज़मीनों पर राज किया है। कुछ जीव ऐसे होते है जिनके नाम पर ही वन्य क्षेत्र का यश बढ़ता है, इसी में से एक जीव शेर होता है जिसका राज वन्य क्षेत्र पर होता है। आधुनिकता के नाम पर मानव ने प्रकृति के क्रम को बिगाड़ दिया है, जिसके कारण शेरों की संख्या में गिरावट देखने के लिए मिल रही थी। समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ही वर्ल्ड लायन डे मनाया जाता है। World Lion Day Quotes in Hindi के माध्यम से आप उन कोट्स को पढ़ सकते हैं, जो वर्ल्ड लायन डे पर समाज को जागरूक करते हों।

World Lion Day Quotes in Hindi के माध्यम से जानिए वर्ल्ड लायन डे

बिग कैट इनिशिएटिव और नेशनल जियोग्राफिक के सह-संस्थापक डेरेक और बेवर्ली जौबर्ट वर्ष 2013 में पहली बार वर्ल्ड लायन डे मनाया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य शेरों के अस्तित्व को उनके मूल वातावरण के अनुसार सुरक्षित रखना और समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास करना था। World Lion Day Quotes in Hindi के माध्यम से आप इस उन इंट्रेस्टिंग कोट्स को पढ़ पाएंगे, जो आपको शेरों की महत्वता को बताएंगे।

बेस्ट World Lion Day Quotes in Hindi

वन्य जीव शेर के जीवन की महत्वता को दर्शाते कोट्स कुछ इस प्रकार हैं-

शेर वीरता का प्रतीक होते हैं, जिनमें छुपी वीरता ही उन्हें वन का राजा बनाती है।

World Lion Day Quotes in Hindi

शेरों की प्रजाति का भी पृथ्वी पर उतना ही अधिकार है, जितना कि एक मानव को।

शेर का जीवन वन में अनुशासन के लिए समर्पित होता है।

शेर की प्रकृति से मानव अपने भीतर कुछ सकारात्मक परिवर्तन कर सकता है।

शिकार करने के बाद, शेर कभी दहाड़ता नहीं है क्योंकि वह जानता है कि उसका ध्यान शिकार पर होना ज्यादा जरूरी होता है।

चिड़ियाघर में पशुओं से खेलने वाले लोगों को शेर की ताकत का अंदाज़ा पिंजरे से नहीं लगाना चाहिए।

जंगलों को नष्ट करने में लगा मानव असल में वन्य जीवों के ठिकाने को नहीं, बल्कि अपने जीवन को ही नष्ट करने में तुला है।

आओ मिलकर प्रण लो कि ‘शेर हो या अन्य कोई वन्य जीव’, हम किसी के अधिकारों का हनन नहीं करेंगे।

साल का एक दिन जंगल के राजा और उसकी प्रजा के बारे में चिंतन करने का नहीं, बल्कि उससे प्रेरणा लेने का होना चाहिए।

प्रकृति के प्रति आस्था ही मानव का पहला धर्म होना चाहिए।

World Lion Day Quotes in Hindi

टॉप 10 World Lion Day Quotes in Hindi

World Lion Day Quotes in Hindi के द्वारा आप कुछ टॉप 10 कोट्स के बारे में भी जान पाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

शेर को साहस का प्रतीक माना जाता है, इस प्रतीक का संरक्षण करना हर मानव का दायित्व है।

World Lion Day Quotes in Hindi

शेरों की तरह जीवन को जीना सीखों, समस्याओं से भागना किस हद तक ठीक है?

जीवन जीना सीखों सिंहों से, जिनकी धाकड़ दहाड़ से जंगल भी भयभीत हो उठता है।

जो आप बहुमूल्य जीवन की सही कीमत समझना चाहते हैं, तो वन्य जीवों के संरक्षण को भी महत्वता दें।

याद रखें वीरों की चिताएं पूजी जाती हैं, कायर का कहीं भी सत्कार नहीं होता।

शेर के आने की आहट ही काफी है कि शेर जंगल का राजा यूँ ही नहीं कहलाता।”

पुरानी कहावतों में भी बहादुर इंसान को सिंह की संज्ञा से नवाज़ा जाता है, इसका मतलब है कि जंगल के राजा शेर की रक्षा करना भी इंसान का पहला धर्म होना चाहिए।

मानव का सम्मान किसी झूठे दिखावे से नहीं बढ़ता, बल्कि इसके लिए उन्हें वन्य जीव से लेकर प्रकृति की व्यवस्था का पूरा सम्मान करना पड़ता है।

ईश्वर ने मानव को ही इतना समझदार बनाया है कि वो पृथ्वी के हर जीव को उचित सम्मान दे सके।

जमीनों के लालच में जंगलों को काटना कोई सार्थक कदम नहीं, एक दिन यही लालच मानव के पतन का कारण बनेगा। जब जंगल का राजा अपने जंगलों के लिए उचित न्याय करेगा। 

विद्यार्थियों के लिए World Lion Day Quotes in Hindi

विद्यार्थियों के लिए World Lion Day Quotes in Hindi को पढ़कर आप प्रकृति संरक्षण के लिए संकल्पित रहना सीख सकते हैं, जो कि कुछ इस प्रकार है-

शेर की तरह निडर भाव से स्वतंत्र रहना और चुनौतियों को स्वीकार करना सीखें।

जीवन का लक्ष्य एक ऐसे राजा को बचाने का होना चाहिए, जिसका शासन पूरे कांतारा पर होता है।

शेर एक ऐसा जीव है, जो आपको हर कदम पर साहसिक बनाता है।

शेर की रक्षा का अर्थ है, पूरे वन के शासन को संरक्षण देना और ऐसे ही आपका लक्ष्य होना चाहिए प्रकृति को संरक्षण देना।

शेर की दहाड़ से जैसे जंगल गूँज उठता है, ठीक वैसे ही आपकी हर एक यलगार असरदार होनी चाहिए।

चुनौतियों से घबराए बिना ही जीवन को जीना सीखें, जैसे वन का राजा सिंह अपना जीवन जीता है।

परीक्षाओं का होना स्वाभिक है क्योंकि यहीं आपको शिकार से शिकारी बनाती हैं।

मानव की महवकांक्षाए इतनी भी नहीं बढ़नी चाहिए कि वो अपनी सीमाएं लांघकर वन और वन्य जीवों का शत्रु बन जाए।

जंगल के राजा और जंगल को सुरक्षा देकर आपको अपनी आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के नजदीक लाना चाहिए।

जीवन का स्वाद किसी से ईर्ष्या या किसी जीव की हत्या करके नहीं मिलता, इसके लिए तो आप में सभी जीवों के लिए अपार प्रेम होना चाहिए। 

आशा है कि World Lion Day Quotes in Hindi के माध्यम से आप वर्ल्ड लायन डे और शेरों के संरक्षण के महत्व के बारे में जान पाएंगे। साथ ही यह ब्लॉग आपको इंट्रस्टिंग और इंफॉर्मेटिव भी लगा होगा, इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*