जानिए भारतीय सेना दिवस कब है और इससे जुड़ी रोचक जानकारी 

1 minute read
जानिए भारतीय सेना दिवस कब है

भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना। भारतीय सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक मानी जाती है। भारतीय सेना एक प्रोफेशनल सेना मानी जाती है। आज तक किसी भी युद्ध में भारतीय सेना ने कभी भी किसी युद्ध नियम को नहीं तोड़ा है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे अनुशासित सेना मानी जाती है। 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यहां भारतीय सेना दिवस कब है और भारतीय सेना से जुड़ी रोचक जानकारी दी जा रही है।  

भारतीय सेना दिवस कब है? 

इस वर्ष 15 जनवरी 2024 के दिन भारतीय सेना अपना 76वां भारतीय सेना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न सेना मुख्यालयों पर परेड और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत को याद किया जाता है। 

15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस 

यह प्रश्न छात्रों और पाठकों के दिमाग में अक्सर आता है कि भारतीय सेना दिवस आखिर 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? दरअसल 1947 में आज़ादी मिलने के बाद ब्रिटिश भारतीय सेना को नए राष्ट्र भारत और पकिस्तान की रक्षा करने के लिए 2 भागों में बाँट दिया गया। इंडियन आर्मी की अधिकतर यूनिट्स भारतीय सेना के पास ही रहीं। चार गोरखा सैन्य दलों को ब्रिटिश सेना से भारतीय सेना में शिफ्ट कर दिया गया। 

जैसा कि साफ़ है, भारतीय सेना ब्रिटिश सेना से बनी थी, तो इसकी संरचना, वर्दी और परम्पराओं को ज्यों का त्यों रहने दिया। वर्ष 1947 में भारत को पूर्ण स्वराज मिलने के बाद भी सेना की कमान ब्रिटिश भारत के आख़िरी कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के पास ही थी। लेकिन 15 जनवरी 1949 को केएम करिअप्पा पहले ऐसे आर्मी ऑफिसर बने जिन्होंने स्वतंत्र भारत में लेफ्टिनेंट जनरल का पदभार संभाला। यह दिन यानी 15 जनवरी प्रतिवर्ष भारतीय सेना के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा के बारे में 

लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। उनका पूरा नाम कोडंडेरा मडप्पा करियप्पा था। केएम करिअप्पा का करियर रिकॉर्ड एक आर्मी ऑफिसर के रूप में शानदार रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में इंडियन आर्मी को बुलंदियों तक पहुंचाया और अनेक उपलब्धियों को हासिल किया।  इन्होंने भारत पाक युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था और अपने युद्ध कौशल से पकिस्तान की फ़ौज को धूल चटा दी।  

आशा है कि आपको भारतीय सेना दिवस कब है? पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*