UPSC Question : भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

1 minute read
भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे (1)

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को देश-दुनिया के बारे में जानना होगा और बड़ी घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में हम भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे? के बारे में जानेंगे जिससे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगी।

भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

रिसर्च और रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में पहली बार गठबंधन की सरकार सत्तारूढ़ जनता पार्टी (1977-79) की रही। इस दौरान मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री थे। कैंडिडेट्स को बता दें कि जनता पार्टी में 13 दल शामिल थे और यह पहली गैर-कांग्रेसी सरकार थी। 1989 से 1999 के दशक में भी कई अस्थिर गठबंधन और अल्पमत सरकारें आती रहीं। 

90 के दशक में एक के बाद एक अल्पमत या गठबंधन सरकारें आईं। 1989 में कांग्रेस पार्टी के हारने के बाद जनता दल और अन्य क्षेत्रीय दलों ने मिलकर राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार बनाई और वीपी सिंह प्रधानमंत्री बन गए थे। इसके अलावा 1999 और 2004 से 2009 के बीच कई पार्टियों ने गठबंधन सरकारें बनाईं थीं। 1989 से 1999 के बीच 8 सरकारें बनीं थी और इससे कई छोटी पार्टियों का प्रभाव बढ़ गया था।

आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी 1996 में बहुत कम समय के लिए प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन 13 अक्टूबर 1999 को उन्होंने दूसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में भारत के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया था। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार दो बार प्रधानमंत्री बने थे।

गठबंधन सरकार का मतलब क्या है?

‘गठबंधन’ शब्द लैटिन भाषा के ‘कोएलिटियो’ से लिया गया है और इसका अर्थ- एक साथ बढ़ना होता है। राजनीतिक दृष्टि से गठबंधन का अर्थ विभिन्न राजनीतिक दलों का गठबंधन या उनका एक साथ आना होता है। आमतौर पर देखा जाता है कि गठबंधन तब होता है जब कोई भी राजनीतिक दल बहुमत हासिल नहीं कर पाता है। 

उदाहरण के लिए देखा जाए तो दो या दो से अधिक पार्टियां, जिनके पास बहुमत बनाने के लिए आवश्यक निर्वाचित सदस्य हैं तब एक सामान्य कार्यक्रम पर सहमत होने में सक्षम हो सकती हैं, जिसमें उनकी व्यक्तिगत नीतियों के साथ बहुत अधिक कठोर समझौते की आवश्यकता नहीं होती है और वे सरकार बनाने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।

भारत के प्रधानमंत्री की सूची

1947 के बाद से अब तक की भारत के प्रधानमंत्री की सूची इस प्रकार हैः

प्रधानमंत्रीप्रधानमंत्री का कार्यकाल
जवाहर लाल नेहरू15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964
गुलजारी लाल नंदा27 मई 1964 से 9 जून 1964
लाल बहादुर शास्त्री09 जून 1964 से 11 जनवरी 1966
गुलजारी लाल नंदा11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966
इंदिरा गांधी24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977
मोरारजी देसाई24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
चरण सिंह28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980
इंदिरा गांधी14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984
राजीव गांधी31 अक्टूबर 1984 से 02 दिसंबर 1989
विश्वनाथ प्रताप सिंह02 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990
चंद्रशेखर10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991
पीवी नरसिम्हा राव21 जून 1991 से 16 मई 1996
अटल बिहारी वाजपेयी16 मई 1996 से 01 जून 1996
एच डी देवगौड़ा01 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997
अटर बिहारी वाजपेयी19 मार्च 1998 से 22 मई 2004
डाॅ. मनमोहन सिंह22मई 2004 से 26 मई 2014
नरेंद्र मोदी26 मई 2014 से अब तक।

प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

भारत में प्रधानमंत्री के पद का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और वह राष्ट्रपति की मर्जी तक पद पर रहता है। यदि प्रधानमंत्री भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा में विश्वास खो देता है तो उसे राष्ट्रपति द्वारा पद से हटाया जा सकता है। 

संबंधित ब्लाॅग्स

UPSC Question : भारत के पहले वित्त मंत्री कौन थे?UPSC Question : भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
UPSC Question : भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?भारत में प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

FAQs

जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कब बने थे?

1967 में नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बने थे।

भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

मोरारजी देसाई।

भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?

राजगोपालाचारी या राजाजी पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत में गठबंधन की सरकार के पहले प्रधानमंत्री कौन थे? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*