उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची

उत्तराखंड को पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2000 के तहत इसे एक अलग राज्य के रूप में बनाया गया था। 2007 में अधिकारिक तौर पर इसका नाम बदलकर उत्तखंड कर दिया गया। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो उत्तराखंड में लोकसभा की 5, राज्यसभा की 3 सीटें और विधानसभा की 71 सीटें हैं। यहां हम उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में जानेंगे क्योंकि यह विषय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची क्या है?

यहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मुख्यमंत्रीकार्यकाल
नित्यानंद स्वामी9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001 तक
भगत सिंह कोश्यारी 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002 तक 
एनडी तिवरी2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 तक
बीसी खंडूरी7 मार्च 2007 से 26 जून 2009 तक
रमेश पोखरियाल27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011 तक
बीसी खंडूरी11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2013 तक
विजय बहुगुणा 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014 तक
हरिश रावत1 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016 तक 
राष्ट्रपति शासन27 मार्च 2016 से 21 अप्रेल 2016 तक
हरिश रावत21 अप्रेल 2016 से 22 अप्रेल 2016 तक
राष्ट्रपति शासन22 अप्रेल 2016 से 11 मई 2016 तक
हरिश रावत11 मई 2016 से 18 मार्च 2017 तक
त्रिवेन्द्र सिंह रावत18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021 तक
तीरथ सिंह रावत10 मार्च 2021 से 4 जुलाई 2021 तक
पुष्कर सिंह धामी4 जुलाई 2021 से वर्तमान।

उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी थे। नित्यानंद स्वामी के प्रशासन के दौरान ही उत्तरांचल नाम दिया गया था। नित्यानंद स्वामी का जन्म 27 दिसंबर 1927 को हरियाणा के नारनौल में नित्यानंद शर्मा के रूप में हुआ था और दिसंबर 2012 में संयुक्त चिकित्सा संस्थान, देहरादून में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था। उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में हुआ था, जब इसे उत्तरी उत्तर प्रदेश से अलग किया गया था।

उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तराखंड के वर्तमान मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं। ये उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री हैं । धामी अपने काम के लिए उत्तराखंड के जनता के बीच में खास लोकप्रिय हैं। पुष्कर सिंह धामी ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2012 में खटीमा सीट से लड़ा था और जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता है?

मुख्यमंत्री बनने के लिए संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता विधायक बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है इसे संविधान में भी उल्लेख किया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य प्वाइंट्स में जानेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री मंत्रीयों के बीच विभागों के आवंटन करता है ।
  • सरकार के लिए लाॅयल न रहने वाले मंत्रियों को हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मुख्यमंत्री अपने मंत्री के कार्यों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं। 
  • राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल यहां दिए जा रहे हैंः

1- उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं।

2- उत्तराखंड में सबसे समय के लिए ज्यादा रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- उत्तराखंड के सबसे ज्यादा समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्री एनडी तिवारी हैं।

3- उत्तराखंड में सबसे कम समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्री?

उत्तर- तीर्थ सिंह रावत।

4- उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी थे।

5- उत्तराखंड में अब तक कितनें मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- उत्तराखंड में अब तक 10 मुख्यमंत्री हो चुके हैं। 

6- उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- रमेश पोखरियाल। 

7- उत्तराखंड में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

उत्तर- उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं।

8- किसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

उत्तर- 25 वर्ष।

9- 2004 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कौन थे? 

उत्तर- 2004 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एनडी तिवारी थे।

10- 2015 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- हरीश रावत।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

उत्तराखंड का पुराना नाम क्या था?

उत्तरांचल।

उत्तराखंड में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं।

उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री कौन हैं?

रमेश पोखरियाल।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*