भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट

किसी भी देश के विकास में शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भारत में शिक्षा मंत्रालय और शिक्षामंत्रियों ने भारत की शिक्षा प्रणाली को अच्छा और मजबूत करने में अहम योगदान दिया है। हमारे पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद से लेकर भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस देश को शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनाने में बड़ा रोल अदा किया है। भारत में शिक्षामंत्री और कार्यकाल से जुड़े प्रश्न परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए यहां भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट दी गई है।

भारत के शिक्षामंत्री के बारे में

भारत के शिक्षामंत्री केंद्रीय सरकार की मंत्री परिषद के सदस्य होते हैं। शिक्षामंत्री की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। भारत में शिक्षामंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है और भारत के शिक्षामंत्री बनने के लिए आपके पास लोकसभा या राज्यसभा की सदस्यता होनी चाहिए। आपको बता दें कि आजादी के बाद से भारत में अब तक 30 से अधिक शिक्षामंत्री हो चुके हैं।

भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट क्या है?

आजादी के बाद से भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और उनके कार्यकाल के बार में यहां बताया जा रहा है:

शिक्षामंत्रीकार्यकाल
मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद15 अगस्त 1947 – 22 जनवरी 1958
डॉ. के.एल. श्रीमाली22 जनवरी 1958 – 31 अगस्त 1963
हुमायूँ कबीर1 सितंबर 1963- 21 नवंबर 1963
एम. सी. छागला21 नवंबर 1963- 13 नवंबर 1966
फखरुद्दीन अली अहमद14 नवंबर 1966- 13 मार्च 1967
डॉ. त्रिगुणा सेन16 मार्च 1967- 14 फरवरी 1969
डॉ. वी. के. आर. वी. राव14 फरवरी 1969 – 18 मार्च 1971
सिद्धार्थ शंकर रे18 मार्च 1971 – 20 मार्च 1972
प्रो. एस. नूरुल हसन24 मार्च 1972- 24 मार्च 1977
प्रो. प्रताप चंद्र चंदर26 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979
डॉ. करण सिंह29 जुलाई 1979 – जनवरी 1980
बी. शंकर आनंद14 जनवरी 1980- 18 अक्टूबर 1980
एस.बी. चव्हाण17 अक्टूबर 1980- 8 अगस्त 1981
शीला कौल10 अगस्त 1981- 31 दिसंबर 1984
के.सी. पंत31 दिसंबर 1984- 25 सितंबर 1985
पी.वी. नरसिम्हा राव25 सितंबर 1985- 25 जून 1988
पी. शिवशंकर25 जून 1988- 2 दिसंबर 1989
वी.पी. सिंह2 दिसंबर 1989- 10 नवंबर 1990
राज मंगल पांडे21 नवंबर 1990- 21 जून 1991
अर्जुन सिंह23 जून 1991- 24 दिसंबर 1994
पी.वी नरसिम्हा राव (दो बार)25 दिसंबर 1994- 9 फरवरी 1995
माधव राव सिंधिया10 फरवरी 1995- 17 जनवरी 1996
पी.वी नरसिम्हा राव17 जनवरी 1996- 16 मई 1996
अटल बिहारी वाजपेयी16 मई 1996- 1 जून 1996
एस.आर. बोम्मई5 जून 1996- 19 मार्च 1998
डॉ. मुरली मनोहर जोशी19 मार्च 1998- 22 मई 2009
अर्जुन सिंह (दो बार)22 मई 2004 – 22 मई 2009
कपिल सिब्बल29 मई 2009- 29 अक्टूबर 2012
एम. एम. पल्लम राजू30 अक्टूबर 2012- 26 मई 2014
स्मृति ईरानी26 मई 2014 – 5 जुलाई 2016
प्रकाश जावड़ेकर5 जुलाई 2016 – 30 मई 2019
रमेश पोखरियाल30 मई 2019- 7 जुलाई 2021
धर्मेंद्र प्रधान7 जुलाई 2021 – वर्तमान।

भारत के पहले शिक्षामंत्री कौन थे?

आजाद भारत के पहले शिक्षामंत्री अबुल कलाम आजाद थे। उनके जन्मदिन यानि 11 नवंबर को उनके सम्मान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौलाना आज़ाद एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वह शिक्षा के समर्थक, एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, एक अनुभवी राजनीतिज्ञ और एक कुशल पत्रकार थे। 

मौलाना आजाद ने शिक्षा के प्रसार के लिए कई अहम कदम उठाए, जिनका उद्देश्य समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित करना था। मौलाना आजाद ने भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के अवसरों को बढ़ाने के लिए भी काम किया। मौलाना आजाद ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को मुफ्त और अनिवार्य बनाने का प्रयास किया।

भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है?

भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं। इससे पहले ये गैस पैट्रोलियम मंत्री थे। 7 जुलाई 2021 को धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षामंत्री के पद की शपथ दिलाई गई थी। धर्मेंद्र प्रधान एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारत सरकार में शिक्षा मंत्री और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री हैं। 

प्रधान को 3 सितंबर, 2017 को कैबिनेट मंत्री नामित किया गया था और अब वे राज्यसभा में मध्य प्रदेश के सांसद के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने पहले 14वीं लोकसभा में, एक बार बिहार और एक बार मध्य प्रदेश में कार्य किया। वे तालचेर कॉलेज में उच्चतर माध्यमिक छात्र के रूप में एबीवीपी के कार्यकर्ता बने और अंत में तालचेर कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने। प्रधान ने अपना राजनीतिक जीवन 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य के रूप में शुरू किया था।

शिक्षामंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है?

शिक्षामंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और साथ ही आपक पास लोकसभा या राज्यसभा की सदस्यता होनी चाहिए। हालांकि, यह अनिवार्य नहीं है कि आपके पास कोई भी मंत्री बनने के लिए डिग्री होनी चाहिए। 

शिक्षामंत्री का क्या काम होता है?

भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट जानने के साथ ही यह समझना है कि भारत में शिक्षामंत्री की अहम भूमिका है। यहां हम प्वाइंट्स में शिक्षा मंंत्री का काम जानेंगेः

  • शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वह मंत्रालय के अन्य लोगों के साथ देश की आबादी की आवश्यकताओं के अनुसार योजना बनाते हैं। 
  • शिक्षामंत्री शिक्षा नीति के तहत एजुकेशन सिस्टम को सुधारने के लिए दिशा-निर्देश देते हैं।
  • लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार कार्यक्रम और योजनाएं शुरू करके सभी को सर्वोत्तम शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराना है।
  • शिक्षा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना।

भारत के शिक्षामंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट जानने के साथ ही शिक्षामंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल यहां दिए जा रहे हैं जो आपकी एग्जाम की तैयारी को मजबूती देंगेः

1- भारत के पहले शिक्षामंत्री कौन थे?

उत्तर- भारत के पहले शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद थे।

2- नई शिक्षा नीति लागू होने के दौरान शिक्षामंत्री कौन था?

उत्तर- नई शिक्षा नीति लागू होने के दौरान शिक्षा मंत्री रमेश पौखरियाल थे।

3- भारत के 7वें शिक्षामंत्री कौन थे  ?

उत्तर- भारत के 7वें शिक्षामंत्री डॉ. वीके राव थे।

4- भारत की पहली शिक्षामंत्री कौन थी?

उत्तर- भारत की पहली महिला सिक्षामंत्री सावित्री वाई फुले थीं।

5- धर्मेंद्र प्रधान से पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?

उत्तर- धर्मेंद्र प्रधान से पहले शिक्षामंत्री रमेश पौखरियाल थे।

6- 2024 में भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री कौन है?

उत्तर- 2024 में भारत के वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

7- भारत में सबसे कम तक शिक्षामंत्री कौन रहा?

उत्तर- भारत में सबसे कम समय तक शिक्षामंत्री अटल विहारी बाजपेयी रहे।
8- भारत के 11वें शिक्षामंत्री कौन थे?

उत्तर- भारत के 11वें शिक्षामंत्री डॉ. करण सिहं थे। 

9- भारत में अब तक कितने शिक्षामंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- भारत में अब तक 30 शिक्षामंत्री हो चुके हैं। 

10- भारत के तीसरे शिक्षामंत्री कौन थे?

उत्तर- भारत के तीसरे शिक्षामंत्री हुसायूँ कबीर थे।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

भारत के वर्तमान के शिक्षामंत्री कौन है?

भारत के वर्तमान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

भारत के प्रथम शिक्षामंत्री कौन थे?

भारत के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना आजाद थे।

भारत में शिक्षामंत्री कार्यकाल कितने वर्ष तक होता है?

भारत में शिक्षामंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*