हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित हरियाणा पूर्वी पंजाब भाषाई विभाजन के बाद एक अलग राज्य के रूप में सामने आया। हरियाणा में लोकसभा की 10, राज्यसभा की 5 सीटें और विधानसभा की 90 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की यूपीएससी, एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए यहां हम हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची जानेंगे।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची क्या है?

यहां हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री का कार्यकाल
भगवत दयाल शर्मा1 नवंबर 1966 – 23 मार्च 1967
राव बीरेंद्र सिंह24 मार्च 1967 -20 नवंबर 1967
बंसी लाल21 मई 1968 – 14 मार्च 1972
बंसी लाल14 मार्च 1972 – 30 नवंबर 1975
बनारसी दास गुप्ता1 दिसंबर 1975 – 30 अप्रैल 1977
देवीलाल21 जून 1977 – 28 जून 1979
भजन लाल28 जून 1979 – 23 मई 1982
भजन लाल23 मई 1982 – 4 जून 1986
बंसी लाल5 जून 1986 – 20 जून 1987
देवीलाल20 जून 1987 – 2 दिसंबर 1989
ओम प्रकाश चौटाला2 दिसंबर 1989 – 22 मई 1990
बनारसी दास गुप्ता22 मई 1990 – 12 जुलाई 1990
ओम प्रकाश चौटाला12 जुलाई 1990 – 17 जुलाई 1990
हुकम सिंह17 जुलाई 1990 – 22 मार्च 1991
ओम प्रकाश चौटाला22 मार्च 1991 – 5 अप्रैल 1991
रिक्त (राष्ट्रपति शासन6 अप्रैल 1991 – 23 जुलाई 1991
भजन लाल23 जून 1991 – 10 मई 1996
बंसी लाल11 मई 1996 – 24 जुलाई 1999
ओम प्रकाश चौटाला24 जुलाई 1999 – 2 मार्च 2000
ओम प्रकाश चौटाला2 मार्च 2000 – 5 मार्च 2005
भूपेन्द्र सिंह हुडडा5 मार्च 2005 – 25 अक्टूबर 2009
भूपेन्द्र सिंह हुडडा25 अक्टूबर 2009 – 26 अक्टूबर 2014
मनोहर लाल खटटर26 अक्टूबर 2014 – 27 अक्टूबर 2019
मनोहर लाल खटटर27 अक्टूबर 2019 – 12 मार्च 2024
नायब सैनी12 मार्च 2024- निवर्तमान

हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा थे। पडिंत भगवत दयाल महज 143 दिन ही हरियाणा की सत्ता सभांल पाए थे। भगवत दयाल शर्मा स्वतंन्त्रा सेनानी भी थे। 1966 में भाषा के आधार पर हरियाणा को अलग राज्य का दर्जा दे दिया गया था उस समत जीते हुए विधायकों ने स्वतन्त्रता सेनानी भगवत दयाल शर्मा को सर्वसम्मित से मुख्यमंत्री मनोनीत किया था। 

हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 12 मार्च 2024 को नायब सिंह सैनी को सत्ता की कमान सौंप दी। नायब सिंह सैनी 2014 को पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था, और वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। नायब सिंह सैनी 2019 में कूरूक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल कर ससंद पहुंचे।

हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है? 

मुख्यमंत्री बनने के लिए संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता विधायक बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है इसे संविधान में भी उल्लेख किया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य जानेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों की गतिविधयों की निगरानी करता है। 
  • सरकार के लिए लाॅयल न रहने वाले मंत्रियों को हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना।

हरियाणा के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल 

हरियाणा के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री भगवंत दयाल शर्मा थे । 

2- नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री कब बने?

उत्तर- नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री बने। 

3- हरियाणा की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

उत्तर- हरियाणा की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी थी।

4- हरियाणा में बुढापा पेंशन किस मुख्यमंत्री ने शुरू की थी?

उत्तर- चौधरी देवी दयाल।

5- हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- हरियाणा के चौथे मुख्यमंत्री देवीलाल थे।

6- हरियाणा किस सीएम के समय पचांयती राज आया?

उत्तर- भजन लाल के समय पचांयती राज आया

7- हरियाणा के सबसे युवा सीएम कौन थे?

उत्तर- वशीं लाल हरियाणा के सबसे युवा सीएम थे।

8- हरियाणा के सातवें मुख्यमंत्री कौन थे? 

उत्तर- ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के सातवें मुख्यमंत्री थे।

9- हरियाणा में अब तक कितनें मुख्यमंत्री बन चुके हैं?

उत्तर- हरियाणा में अब तक 10 लोग मुख्यमंत्री बन चुके हैं

10- 1997 में हरियणा के मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- बंसी लाल 1997 में हरियाणा के मुख्यमंत्री थे।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQS

सबसे लंबे समय तक हरियाणा के मुख्यमंत्री कौन रहे हैं?

भजन लाल बिश्रनोई।

हरियाणा के खेल मंत्री कौन हैं?

संदीप सिंह।

हरियाणा में विधानसभा सीटें कितनी हैं?

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*