उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 तथा राज्यसभा की 31 सीटें और विधानसभा की 404 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आबादी वाला प्रदेश है और राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची दी जा रही है जिससे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची क्या है?

यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

मुख्‍यमंत्रीकार्यकाल
नवाब मुहम्‍मद अहमद सईद खॉं (नवाब छतारी)03-04-1937 से 16-07-1937 (प्रीमियर)
पंडित गोविन्‍द वल्‍लभ पंत17-07-1937 से 02-11-1939 (प्रीमियर)-01-04-1946 से 25-01-1950 (प्रीमियर)-26-01-1950 से 20-05-1952-20-05-1952 से 27-12-1954
डॉ. सम्‍पूर्णानन्‍द-28-12-1954 से 09-04-1957-10-04-1957 से 06-12-1960
चन्‍द्रभानु गुप्‍त-07-12-1960 से 14-03-1962-14-03-1962 से 01-10-1963
सुचेता कृपलानी02-10-1963 से 13-03-1967
चन्द्रभानु गुप्त14-03-1967 से 02-04-1967
चौधरी चरण सिंह03-04-1967 से 25-02-1968
चन्‍द्रभानु गुप्‍त26-02-1969 से 17-02-1970
चौधरी चरण सिंह18-02-1970 से 01-10-1970
त्रिभुवन नारायण सिंह18-10-1970 से 04-02-1971
कमलापति त्रिपाठी04-04-1971 से 12-06-1973
हेमवती नन्‍दन बहुगुणा-08-11-1973 से 04-03-1974-05-03-1974 से 29-11-1975
नारायण दत्‍त तिवारी21-01-1976 से 30-04-1977
राम नरेश यादव23-06-1977 से 28-02-1979
बनारसी दास28-02-1979 से 17-02-1980
विश्‍वनाथ प्रताप सिंह09-06-1980 से 19-07-1982
श्रीपति मिश्र19-07-1982 से 02-08-1984
नारायण दत्‍त तिवारी-03-08-1984 से 10-03-1985-11-03-1985 से 24-09-1985
वीर बहादुर सिंह24-09-1985 से 24-06-1988
नारायण दत्‍त तिवारी25-06-1988 से 04-12-1989
मुलायम सिंह यादव05-12-1989 से 24-06-1991
कल्‍याण सिंह24-06-1991 से 06-12-1992
मुलायम सिंह यादव04-12-1993 से 03-06-1995
मायावती-03-06-1995 से 18-10-1995-21-03-1997 से 21-09-1997
कल्‍याण सिंह21-09-1997 से 12-11-1999
राम प्रकाश12-11-1999 से 28-10-2000
राजनाथ सिंह28-10-2000 से 08-03-2002
मायावती03-05-2002 से 29-08-2003
मुलायम सिंह यादव29-08-2003 से 13-05-2007
मायावती13-05-2007 से 15-03-2012
अखिलेश यादव15-03-2012 से 19-03-2017
योगी आदित्‍यनाथ19-03-2017 से 25-03-2022
योगी आदित्‍यनाथ25-03-2022 से वर्तमान।

उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत थे और वह भारत के चौथे गृह मंत्री भी थे। वह उत्तराखंड के मूल निवासी थे और उन्होंने राजनीति की शुरुआत बरेली से की थी। पंत को बरेली इसलिए आना पड़ा क्योंकि देश के पहले विधानसभा चुनाव 1951 में कांग्रेस ने उन्हें बरेली सीट से टिकट दिया था। आपको बता दें कि पंत ने हिन्दी भाषा को राजभाषा दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और इसलिए इन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया।

उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। योगी आदित्यनाथ ने 2017 में उत्तर प्रदेश के सत्ता की कमान संभाली थी और 2022 के विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल की। अब वह उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार कार्यकाल संभाल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता है?

मुख्यमंत्री बनने के लिए संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता विधायक बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है इसे संविधान में भी उल्लेख किया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य प्वाइंट्स में जानेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख प्रवक्ता होता है।
  • सरकार के लिए लाॅयल न रहने वाले मंत्रियों को हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना
  • राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना।

यह भी पढ़ें- सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- उत्तर प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- उत्तर प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत थे।

2- उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

उत्तर- उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी थीं।

3- उत्तर प्रदेश के पाचंवे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- उत्तर प्रदेश के पाचंवे मुख्यमंत्री चद्रंभानू गुप्ता थे।

4- उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

5- 2002 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- 2002 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती थीं।

6- 1992 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- 1992 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह थे।

7- यूपी में अब तक कितने मुख्यमंत्री बन चुके हैं?

उत्तर- यूपी में अब तक 20 व्यक्ति मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

8- मुख्यमंत्री के वेतन और भत्तों का निर्धारण कौन करता है?

उत्तर- राज्य विधायका।

9- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले व्यक्ति का नाम बताइए?

उत्तर- गोविन्द बल्ल्भ पंत।

10- किसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

उत्तर- 25 वर्ष।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

उत्तर प्रदेश में कितनी विधानसभा सीटें है?

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानपरिषद सदस्य कितने हैं?

उत्तर प्रदेश में 100 विधानपरिषद सदस्य हैं।

सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें किस प्रदेश में है?

सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश में हैं। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*