असम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
असम के मुख्यमंत्री

असम राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था। गोपीनाथ बोरदोलाई और तत्कालीन गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने मिलकर असम को चीन और पाकिस्तान से बचाकर भारत का हिस्सा बनाया था। इसलिए उन्हे आधुनिक असम का निर्माता भी कहा जाता है। राजनीतिक दृष्टिकोण से असम में विधानसभा की सीटें 126 और लोकसभा की 14 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा हैं। असम के मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में असम के मुख्यमंत्री की सूची दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी स्टेट में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार सीएम के पास होता है। इसे हमारे भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा नियुक्तकिया जाएगा। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक MLA होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

असम के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां असम के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

मुख्यमंत्री कार्यकाल
सर सैयद मुहम्मद सादुल्ला1 अप्रैल 1937 से 19 सितंबर 1938 तक
गोपीनाथ बोरदोलाई19 सितंबर 1938 से 17 नवंबर 1939 तक
सर सैयद मुहम्मद सादुल्ला17 नवंबर 1939 से 24 दिसंबर 1941 तक
सर सैयद मुहम्मद सादुल्ला25 अगस्त 1942 से 11 फरवरी 1946 तक
गोपीनाथ बोरदोलाई11 फरवरी 1946 से 25 जनवरी 1950 तक
बिष्णुराम मेढी9 अगस्त 1950 से 27 दिसंबर 1957 तक
बिमला प्रसाद चालिहा28 दिसंबर 1957 से 6 नवंबर 1970 तक
महेंद्र मोहन चौधरी11 नवंबर से 1970 से 30 जनवरी 1972 तक
शरत चन्द्र सिंहा 31 जनवरी 1972 से 12 मार्च 1978 तक
गोलाप बोरबोरा12 मार्च 1978 से 4 सितंबर 1979 तक
जोगेंद्र नाथ हजारिका9 सितंबर 1979 से 11 दिसंबर 1979 तक
सैयदा अनवरा तैमुर6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक
केसब चन्द्र गोगोई13 जनवरी 1982 से 19 मार्च 1982 तक
हितेश्र्वर सैकिया27 फरवरी 1983 से 23 दिसंबर 1985 तक
प्रफुल्ल कुमार महंत24 दिसंबर 1985 से 28 नबंवर 1990 तक
हितेश्र्वर सैकिया30 जून 1991 से 22 अप्रैल 1996 तक
भूमिधर बर्मन22 अप्रैल 1996 से 14 मई 2016 तक 
प्रफुल्ल कुमार महंत15 मई 1996 से 17 मई 2001 तक
तरूम गोगोई18 मई 2001 से 24 मई 2016 तक
सर्बानंद सोनोवाल24 मई 2016 से 10 मई 2021 तक
हिमन्त बिश्व शर्मा10 मई 2021 से वर्तमान तक।

असम के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

भारत के आजाद होने के बाद असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलाई बने। उन्होंने असम के लोगों के कल्याण के लिए अपने जीवन में कड़ी मेहनत की। गोपीनाथ ने अपनी कानून की पढाई गुवाहटी से पूरी की थी। इनका राजनीतिक करियर 1922 से शूरू हुआ था। 1946 में कांग्रेस पार्टी की जीत होने पर गोपीनाथ बोरदोलाई को असम में मुख्यमंत्री बनाया गया था।

असम के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

असम के वर्तमान मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा हैं। यह भाजपा के बड़े नेताओं में से एक हैं। बता दें कि शर्मा ने मुख्यमंत्री बनने से पहले राज्य सरकार में महत्वपूर्णं भूमिका निभाईं और उन्हें हमेशा सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना गया। वर्तमान में मुख्यमंत्री के रूप में शर्मा ने असम में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित किया है। 

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है? 

सीएम बनने के लिए भारत के संविधान में योग्यता के बारे में नहीं बताया गया है। जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए अपको भारत का नागरिक होना चाहिए और आपकी उम्र 25 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। सीएम बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्य होने चाहिए।

असम के मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

सीएम का कार्यकाल 5 साल तक होता है कार्यकाल के बारे में  हमारे भारत के संविधान में भी बताया गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी । मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

असम के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य जानेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • सीएम मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी पर्सन को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों की गतिविधयों की निगरानी करता है। 
  • सरकार के प्रति काम न करने वाले मंत्रियों को हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का गलत कार्यों का रिकार्ड चेक करना
  • मिनिस्टरों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना।

असम के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

असम के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1-असम के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?  

उत्तर- गोपीनाथ बोरदोलाई।

2- गोपीनाथ बोरदोलाई कितनी बार मुख्यमंत्री रहे?

उत्तर- गोपीनाथ बोरदोलाई 2 बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

3- असम के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- तरुण गोगोई।

4- असम के वर्तमान में मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- हिमन्त बिश्व शर्मा।

5- मुख्यमंत्री की नियुक्ती कौन करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल करता है।

6- असम के मुख्यमंत्री की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- INR 125,000 प्रति माह।

7- असम के सबसे कम समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्र कौन है?

उत्तर- जोगेंद्र नाथ हजारिका।

8- 1990 में असम का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- प्रफुल्ल कुमार महंत।

10- असम के दूसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- बिष्णुराम मेढी।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

असम में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

असम में 126 विधानमभा सीटें हैं।

असम राज्य का गठन कब हुआ था?

असम राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था।

असम के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

हिमन्त बिश्व शर्मा।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको असम के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*