Longest Tenure ke Chief Minister kaun Hain : सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

1 minute read
मुख्यमंत्री

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को देश-दुनिया के बारे में जानना होगा और बड़ी घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस ब्लाॅग में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री (Longest Tenure ke Chief Minister kaun Hain) के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

मुख्यमंत्री कौन होता है?

मुख्यमंत्री यानी चीफ मिनिस्टर की नियुक्ति राज्यपाल यानी गवर्नर करता है। मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 163 के अनुसार, मंत्रिपरिषद, जिसका प्रमुख मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री के मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री शामिल हैं। मुख्यमंत्री तभी इस्तीफा देता है जब विधान सभा के अधिकांश सदस्य उनके विरुद्ध हो जाते हैं। मुख्यमंत्री राज्य का मुख्य प्रवक्ता होता है। 

यह भी पढ़ें- UP GK : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं और कब से कब तक रहा उत्तर प्रदेश के सभी सीएम का कार्यकाल?

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

राज्य में मुख्यमंत्री का वही स्थान होता है जो देश के प्रधानमंत्री का होता है। सभी बिल और टैक्स मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही लगाए जा सकेंगे। किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को विधान सभा के सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होती है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, लेकिन कई मुख्यमंत्री एक या इससे अधिक बार भी मुख्यमंत्री रहे चुके हैं या फिर लगातार दोबारा सत्ता में आए हैं। कई बार इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं कि सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रघी कौन हैं, यहां हम उनके नाम तालिका में जानेंगेः

मुख्यमंत्री का नाम मुख्यमंत्री का कार्यकालसंबंधित राज्य
पवन कुमार चामलिंग 24 वर्ष, 166 दिनसिक्किम
नवीन पटनायक 23 वर्ष, 139 दिनओडिशा
ज्योति बसु 23 वर्ष, 137 दिनपश्चिम बंगाल 
गेगोंग अपांग 19 वर्ष, 14 दिनअरुणाचल प्रदेश
लाल थनहावला 18 वर्ष, 269 दिनमिजोरम
वीरभद्र सिंह21 साल, 13 दिनहिमाचल प्रदेश
माणिक सरकार19 साल, 363 दिनत्रिपुरा
एम. करुणानिधि18 साल, 362 दिनतमिलनाडु
प्रकाश सिंह बादल18 साल, 350 दिनपंजाब
यशवंत सिंह परमार18 साल 83 दिनहिमाचल प्रदेश 

यह भी पढ़ें- भारत में मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है?

10 साल से ज्यादा काम करने वाले मुख्यमंत्री कौन से हैं?

10 साल से ज्यादा काम करने वाले मुख्यमंत्री के बारे में प्वाइंट्स में बताया गया हैः

  • शीला दीक्षित – दिल्ली
  • ओकराम इबोबी सिंह – मणिपुर
  • तरुण गोगोई – असम
  • रमन सिंह – छत्तीसगढ़
  • प्रतापसिंह राणे – गोवा
  • एससी जमीर – नगालैंड
  • नरेंद्र मोदी – गुजरात
  • शिवराज सिंह चौहान – मध्य प्रदेश
  • बिमला प्रसाद चालिहा – असम
  • जे. जयललिता – तमिलनाडु
  • एन. चंद्रबाबू नायडू – आंध्र प्रदेश।

मुख्यमंत्री की शक्तियां एवं कार्य क्या हैं?

राज्य के प्रमुख के रूप में मुख्यमंत्री के पास कई शक्तियां और कार्य हैं:

  • मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद के सभी निर्णयों के संबंध में राज्यपाल से संवाद करते हैं।
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल और मंत्रिमंडल के बीच एकमात्र कड़ी के रूप में कार्य करता है।
  • क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष
  • मुख्यमंत्री राष्ट्रीय विकास परिषद और अंतर-राज्य परिषद के सदस्य हैं।
  • मंत्रिमंडल के कामकाज हेतु सभी कैबिनेट मंत्रियों का समन्वयक, नियंत्रक एवं मार्गदर्शक।
  • मुख्यमंत्री आपातकाल के दौरान मुख्य संकट प्रबंधक के रूप में कार्य करता है, विशेषकर वित्तीय मामलों के लिए।
  • वह मंत्रिपरिषद के निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।
  • मुख्यमंत्री राज्य के मामलों के प्रशासन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करता है।

FAQs

मुख्यमंत्री को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

Chief Minister.

भारत में कुल कितने राज्यपाल हैं?

भारत में राज्यों की संख्यां के हिसाब से राज्यपाल की नियुक्ति होती है।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन हैं?

योगी आदित्यनाथ।


राजस्थान में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री कौन रहे?

हीरा लाल देवपुरा सबसे कम समय की अवधि (मात्र 16 दिन) के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन हैं? (Longest Tenure ke Chief Minister kaun Hain) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*