भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची

भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इसके केंद्रीय निदेशक मंडल का पदेन अध्यक्ष (Ex-officio Chairman) होता है। 1935 में औप निवेशिक सरकार द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना के बाद से कई लोगों ने भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर के रूप में काम किया है। आरबीआई गवर्नर से जुड़ा टाॅपिक लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए यहां हम भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची के बारे में जानेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के बारे में

रिजर्व वैंक का गवर्नर सभी बैंको का संचालक होता है। रिजर्व बैंक के गर्वनर को भारत सरकार द्वारा 3 साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया जाता है। आरबीआई द्वारा जारी किए गये भारतीय नोट पर भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर के हस्ताक्षर होते है। RBI के गर्वनर के पास किसी भी बैंक पर एक्शन लेने का अधिकार होता है। 

भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर की सूची क्या है?

यहां भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर कार्यकाल
सर ओसबोर्न स्मिथ1 अप्रैल 1935 से 30 जून 1937
सर जेम्स ब्रेड टेलर1 जुलाई 1937 से 17 फ़रवरी 1943
सर सीडी देशमुख11 अगस्त 1943 से 30 जून 1949
सर बेनेगल रामा राव1 जुलाई 1949 से 14 जनवरी 1957
केजी अम्बेगाओंकर14 जनवरी 1957 से 28 फ़रवरी 1957
एचवीआर आयंगर1 मार्च 1957 से 28 फ़रवरी 1962
पीसी भट्टाचार्य1 मार्च 1962 से 30 जून 1967
एलके झा1 जुलाई 1967 से 3 मई 1970
बीएन आदरकार4 मई 1970 से 15 जून 1970
एस जगन्नाथन16 जून 1970 से 19 मई 1975
एनसी सेनगुप्ता19 मई 1975 से 19 अगस्त 1975
केआर पुरी20 अगस्त 1975 से 2 मई 1977
एम नरसिम्हन3 मई 1977 से 30 नवंबर 1977
डॉ. आई. जी. पटेल1 दिसंबर 1977 से 15 सितंबर 1982
डॉ. मनमोहन सिंह16 सितंबर 1982 से 14 जनवरी 1985
ऐ घोष15 जनवरी 1985 से 4 फरवरी 1985
आरएन मल्होत्रा4 फ़रवरी 1985 से 22 दिसंबर 1990
एस वेंकटरमनन22 दिसबंर 1990 से 21 दिसंबर 1992
सी रंगराजन22 दिसंबर 1992 से 21 नवंबर 1997
डॉ. बिमल जालान22 नवंबर 1997 से 6 सितबंर 2003
डॉ. वॉयवी रेड्डी6 सितबंर 2003 से 5 सितबंर 2008
डी. सुब्बाराव4 सितबंर 2008 से 4 सितबंर 2013
रघुराम राजन5 सितबंर 2013 से 4 सितबंर 2016
उर्जित पटेल4 सितबंर 2016 से 11 दिसंबर 2018
शक्तिकांत दास 11 दिसंबर 2018 से अब तक।

भारतीय रिर्जव बैंक के पहले गवर्नर कौन था?

भारतीय रिर्जव बैंक के पहले गर्वनर सर ओसबोर्न स्मिथ थे। एक पेशेवर बैंकर के रूप में उन्होंने 1926 में इंपीरियल बैंक आफॅ इंडिया के प्रबंधक गर्वनर के रूप में भारत आने से पहले बैंक आफॅ न्यू साउथ वेल्स में 20 से अधिक वर्षों तक और काॅमनवेल्थ बैंक आफॅ आस्ट्रेलिया में 10 वर्षों तक सेवा की।

भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर कौन है?

भारतीय रिर्जव बैंक के वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास हैं। शक्तिकांत दास तमिलनाडू कैडर के 1980 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी है। वह पहले पंद्रहवें वित्त आयोग के सदस्य और जी20 में भारत के शेरपा थे। शक्तिकांत दास ने अपने करियर के दौरान विभिन्न पदों पर काम किया है। 

भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची

रिजर्व बैंक के गवर्नर का क्या काम होता है? 

RBI के गवर्नर बैंकरों के बैंकर है। वह सरकार के भी बैंकर होते हैं। RBI के गवर्नर भारतीय नोटों पर हस्ताक्षर करते हैं। RBI गवर्नर ग्रामीण, कृषि छोटे स्तर के उद्दोगों के क्षेत्रों को क्रेडिट फ्लो की निगरानी और सुविधा देते हैं। वह केंद्रीय बैंक के गवर्नर फॉरेन मैनेजमेंट एक्ट 1999 को भी मैनेज करते हैं, जिससे भारत में फॉरेन एक्सचेंज मार्केट का रखरखाव होता है।

रिजर्व वैंक के गर्वनर बनने के लिए योग्यता क्या है?

भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची जानने के साथ ही यहां हम आरबीआई गवर्नर बनने के लिए योग्यता के बारे में जानेंगेः

  • रिजर्व बैंक के गवर्नर बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट्स के पास आवश्यक एजुकेशन क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।
  • इकनाॅमिक, बैंकिग सैक्टर में लगभग 20 साल का अनुभव होना चाहिए। 
  • कैंडिडेट्स का एक अर्थशास्त्री के रूप में या (आर्थिक मामलों के सचिव/वित्तीय सचिव, आदि) के साथ काम किया होना चाहिए। 

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का कार्यकाल कितना होता है?

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर को भारत सरकार द्वारा 3 या 5 साल तक के लिए नियुक्त किया जाता है। हांलाकि इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची के अलावा यहां भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से जुड़े 10 प्रमुख सवाल दिए जा रहे हैं जो आपकी तैयारी को मजबूती देंगेः

1- 2003 से 2008 तक के बीच भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर कौन थे?

उत्तर- वाईवी रेड्डी।

2- सबसे कम समय के लिए रिजर्व बैंक गवर्नर कौन थे

अमिताव घोष।

3- सबसे ज्यादा समय के लिए रहने वाले रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन थे?

 उत्तर- सर बेनेगल रामा राउ।

4- भारतीय रिजर्व बैंक पहले गवर्नर कौन थे?

उत्तर- सर ओसबोर्न स्मिथ।

5- भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर कौन था?

उत्तर- शक्तिकांत दास।

6- 1983 में रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन थे?

उत्तर- मनमोहन सिंह।

7- रिजर्व बैंक के दूसरे गवर्नर कौन थे?

उत्तर- सर जेम्स ब्रैड टेलर।

8- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन नियुक्त कौन करता है?

उत्तर- भारतीय रिजर्व बैंक गवर्नर को भारत सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है।

9- शक्तिकांत दास किस बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी है?

उत्तर- 1980 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। 

10- भारतीय रिजर्व बैंक के चौथे गवर्नर कौन थे?

उत्तर- सर बेनेगल रामा राउ।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

उर्जित आर पटेल कब से कब तक भारती रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे थे?

5 सितम्बर 2016 से 10 दिसम्बर 2018तक।

भारतीय रिजर्व बैंक पहले गवर्नर कौन थे?

सर ओसबोर्न स्मिथ

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी?

1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*