Bharat ki Pramukh Janjatiyan : भारत की प्रमुख जनजातियां कौन सी हैं?

1 minute read
भारत की प्रमुख जनजातियां

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में भारत की प्रमुख जनजातियां जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

जनजाति के बारे में

जनजाति लोगों का एक समूह है जो भौगोलिक क्षेत्र (shared geographical area) में एक साथ रहते हैं और काम करते हैं। एक जनजाति की एक समान संस्कृति, बोली और धर्म होता है। उनमें एकता भी होती है। किसी भी जनजाति का नेतृत्व एक मुखिया करता है। जनजातीय समाज रिश्तेदारी के आधार पर संगठित जनजातियों का एक समूह है। 

भारत की प्रमुख जनजातियां कौन सी हैं?

राज्यों के हिसाब से भारत की प्रमुख जनजातियां इस प्रकार बताई जा रही हैंः

राज्यप्रमुख जनजातियां
पश्चिम बंगालबिरहोर, लोढा, लेप्चा, असुर, भूमिज, माघ,
पोलिया, महली आदि।
झारखंडमुंडा, संथाल, पहाड़िया, बिरहोर, तमरिया, उरांव,
खरिया आदि।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेशखरवार, मांझी, थारू, भाटिया, जौनसारी, भोक्षा, राजी, खासा आदि।
ओडिशाकरिया, जुआंग, सवारा, कंध आदि।
मध्य प्रदेश दंडामी, गोंड, पहाड़ी मारिया, मुरिया, कोरवा आदि।
हिमाचल प्रदेशकिन्नर, गद्दी, गुर्जर आदि।
जम्मू और कश्मीरगद्दी, बकरवाल आदि।
नागालैंडअंगामी, कोन्याक, लोथा आदि।
मणिपुरकुकी, लेपचा, मुघ आदि।
त्रिपुरागारो, भूटिया, चकमा आदि।
मिजोरममिजो, लखेर आदि।
अरुणाचल प्रदेशआका, सिंफो, आपतानी, मिश्मी, डफला, मिरी आदि।
असमकचहरी, बोरा, चकमा, मिकिर आदि।
अंडमान और निकोबारनिकोबारी, ओंगे, ग्रेट अंडमानी, जारवा, सेंटेनली आदि।
केरलकादर, इरुला, कुरुम्बा आदि।
तमिलनाडुकुरुम्बा, बडगा, टोडा, कोटा आदि।
मेघालयजयंतिया, हमार, गारो आदि।
राजस्थानमीना, भील, कठोरिया आदि।
आंध्र प्रदेश और तेलंगानाखोंड, बगदाज, कुरुम्बा, गदाबा, चेंचू, यंदई आदि।
भारत की प्रमुख जनजातियां

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

भारत में जनजातियां कई बड़े राज्यों में पाई जाती हैं और इन्हें संस्कृति के अनुसार हर जगह राज्यों में देखा जा सकता है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भील भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समूह है। यह भारत की कुल अनुसूचित जनजातीय आबादी का लगभग 38% है। आपको बता दें कि भील जनजातियां महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा त्रिपुरा में भी पाई जाती हैं।

FAQs

भारत में कितने जनजातीय हैं?

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 705 जनजातीय समूह हैं।

भारत की 3 सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?

भारत की 3 सबसे बड़ी जनजातियां गोंड, संथाल, भील हैं।

भारत में सबसे पुरानी जनजाति कौन है?

भारत में सबसे पुरानी जनजाति भील है।

भील जनजाति कहां पाई जाती है?

भारत में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान राज्यों में भील जनजाति पाई जाती है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत की प्रमुख जनजातियां पता चल गई होंगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*