राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची

राजस्थान राज्य का गठन 30 मार्च 1950 को हुआ था। राजसथान में लोकसभा की 25, राज्यसभा की 10 सीटें और विधानसभा की 200 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची क्या है?

यहां राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा हैः

राजस्थान के मुख्यमंत्रीकार्यकाल
हीरा लाल शास्त्री7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक
सीएस वेंकटचारी6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951 तक
जय नारायण व्यास26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 तक
टीका राम पालीवाल3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 तक
जय नारायण व्यास1 नवंबर 1952 से 12 नवंबर 1954 तक
मोहन लाल सुखाड़िया13 नवम्बर 1954 से 13 मार्च 1967 तक
मोहन लाल सुखाड़िया26 अप्रैल 1967 से 9 जुलाई 1971 तक
बरकतुल्लाह खान9 जुलाई 1971 से 11अक्टूबर 1973 तक
हरिदेव जोशी11 अक्टूबर 1973 से 29 अप्रैल 1977 तक
भैरों सिंह शेखावत22 जून 1977 से 16 फरवरी 1980 तक
जगन्नाथ पहाड़िया6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981 तक
शिव चरण माथुर14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985 तक
हीरा लाल देवपुरा23 फरवरी 1985 से 10 मार्च 1985 तक
हरिदेव जोशी10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 तक
शिव चरण माथुर20 जनवरी 1988 से 4 दिसम्बर 1989 तक
हरिदेप जोशी4 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक
भैरों सिंह शेखावत4 मार्च 1990 से 15 दिसम्बर 1992 तक
भैरों सिंह शेखावत4 दिसंबर 1993 से 29 नवंबर 1998 तक
अशोक गेहलोत1 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 तक
वसुन्धरा राजे8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 तक
अशोक गेहलोत12 दिसंबर 2008 से 13 दिसंबर 2013 तक
वसुन्धरा राजे13 दिसंबर 2013 से 16 दिसंबर 2018 तक
अशोक गहलोत17 दिसंबर 2018 – 15 दिसंबर 2023
भजन लाल शर्मा15 दिसंबर 2023 से अब तक।

राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

राजस्थान का पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे। वह 7 अप्रैल 1949 से लेकर 6 जनवरी 1949 तक राजस्थान के सीएम रहे। वह एक साधारण किसान परिवार से थे और वे राजस्थान के जयपुर के मूल निवासी थे। हीरालाल शास्त्री ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की नींव रखी और भविष्य के प्रशासन के लिए एक मिसाल कायम की थी।

राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं। भजनलाल शर्मा पहली बार भारतीय जनता पार्टी की टीकट से सागांनेर की विधानसभा से विधायक बने थे। भजन लाल शर्मा को राजस्थान में एक मजबूत नेता के तौर पर जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता है?

मुख्यमंत्री बनने के लिए संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता विधायक बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री विधानसभा का मुख्यनेता होता है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक हो सकता है इसे संविधान के 164 में भी उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य समझेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख प्रवक्ता होता है।
  • संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत राज्यपाल और राज्य मंत्रीपरिषद के बीच मुख्यमंत्री एक कड़ी के रूप में कार्य करता है।
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मख्यमंत्री हर 6 महिने में राज्य की निगरानी करता है 
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना
  • राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना।

राजस्थान से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

राजस्थान से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- राजस्थान का पहला मुख्यमंत्री कौन था? 

उत्तर- राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे।

2- राजस्थान में अब तक कितने मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- राजस्थान में अब तक 13 मुख्यमंत्री हो चुके हैं 

3- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

उत्तर- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे थी।

4- राजस्थान के पाचंवे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- राजस्थान के पाचंवे मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास थे। 

5- राजस्थान में सबसे लबें तक मुख्यमंत्री कौन रहा था? 

उत्तर- राजस्थान में सबसे लबें तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहे चुके हैं।

6- राजस्थान के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- राजस्थान के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान थे।

7. किसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

उत्तर- 25 वर्ष।    

8- राजस्थान के सातवें मुख्यमंत्री कौन थे ?

 उत्तर- राजस्थान के सातवें मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान थे।

9- मुख्यमंत्री के वेतन और भत्तों का निर्धारण कौन करता है?

राज्य विधायका 

10- 1998 में राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- 1998 में राजस्थान के मुख्यमंत्री भैरो सिंह शैखावत थे।  

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

राजस्थान का पहला बजट किसने पास किया था ?

राजस्थान का पहला बजट 1952 में वित्तमंत्री मिर्धा ने किया था।

राजस्थान में कितनी विधानसभा सीटें हैं?

राजस्थान में कुल 200 सीटें हैं। 

राजस्थान का पहला मुख्यमंत्री कौन था? 

राजस्थान का पहले मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री थे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*