गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची

गुजरात राज्य का गठन 1960 में हुआ था। गठन होने के बाद से राज्य में अलग-अलग मुख्यमंत्री हए हैं जिन्होंने राज्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाइ है। गुजरात में विधानसभा की 182 और लोकसभा की 26 सीटें हैं। राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल हैं। गुजरात के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए इस ब्लाॅग में गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची दी जा रही है।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

गुजरात के मुख्यंत्री की सूची क्या है?

यहां गुजरात के मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची कार्यकाल
जीवनारायण मेहता1 मार्च 1960 से 3 मार्च 1962 तक
वलवंत राय मेहता3 मार्च 1962 से 19 सितंबर 1965 तक
हितेंद्र कनैयालाल देसाई19 सितंबर 1965 से 12 मई 1971 तक
राष्ट्रपति शासन13 मई 1971 से 17 मार्च 1972 तक
घनश्याम ओझा17 मार्च 1972 से 17 जुलाई 1973 तक
चिमनभाई पटेल17 जुलाई 1973 से 9 फरवरी 1974 तक
राष्ट्रपति शासन9 फरवरी 1974 से 18 जून 1975 तक
बाबू भाई जे पटेल18 जून 1975 से 12 मार्च 1976 तक
राष्ट्रपति शासन12 मार्च 1976 से 24 दिसंबर 1976 तक
माधव सिंह सोलंकी24 दिसंबर 1976 से 10 अप्रैल 1977 तक
बाबू भाई जे. पटेल 11 अप्रैल 1977 से 17 फरवरी 1980 तक
राष्ट्रपति शासन17 फरवरी 1980 से 6 जून 1980 तक
माधव सिंह सोलंकी7 जून 1980 से 6 जुलाई 1985 तक
अमर सिंह चौधरी6 जुलाई 1985 से 9 दिसंबर 1989 तक
माधव सिंह सोलंकी10 दिसम्बर 1989 से 3 मार्च 1990 तक
चिमन भाई पटेल4 मार्च 1990 से 17 फरवरी 1994 तक 
छबील दास मेहता17 फरवरी 1994 से 13 मार्च 1995 तक
कोशुभाई पटेल14 मार्च 1995 से 21 अक्टूबर 1995 तक 
सुरेश भाई मेहता 21 अक्टूबर 1995 से 19 सितबंर 1996 तक
राष्ट्रपति शासन19 सितबंर 1996 से 23 अक्टूबर 1996 तक
शंकर सिंह वाघेला23 अक्टूबर 1996 से 27 अक्टूबर 1997 तक
दिलीप पारिख28 अक्टूबर 1997 से 4 मार्च 1998 तक
केशुभाई पटेल4 मार्च 1998 से 6 अक्टूबर 2001 तक
नरेंद्र मोदी7 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक
आनंदी बेन पटेल 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक
विजय रूपाणी7 अगस्त 2016 से 13 सितंबर 2021 तक
भूपेंद्र पटेल13 सितंबर 2021 से 12 दिसंबर 2022 तक
भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर 2022 से वर्तमान तक।

गुजरात के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

गुजरात के पहले मुख्यमंत्री जीवराज नारायण मेहता थे। भाषा के आधार पर गुजरात राज्य की स्थापना हुई थी। राज्य के बनने के साथ ही यह घोषणा हुई कि राज्य का पहला मुख्यमंत्री कौन होगा।.मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार जीवराज नारायण मेहता थे और जीवराज को मुख्यमंत्री बनाया गया। मेहता का योगदान उनकी मुख्यमंत्री की भूमिका से परे था; उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया, जिसमें पूर्व बड़ौदा राज्य के पहले “दीवान” (प्रधानमंत्री) का पद भी शामिल था। उनका समर्पण और सेवा उनके मुख्यमंत्री पद के बाद भी जारी रही, क्योंकि बाद में उन्होंने 1963 से 1966 तक यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त की भूमिका निभाई।

गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल हैं। भूपेंद्र पटेल ने पहली बार 2017 में घाटलोडिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर रिकाॅर्ड वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2021 में भूपेंद्र पटेल को सत्ता की कमान सौंप दी गई। गुजरात में विधायक के रूप में अपनी भूमिका से पहले, उन्होंने अहमदाबाद की नगर परिषदों के भीतर अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची

मुख्यमंत्री बनने के लिए क्या योग्यता है?

चीफ मिनीस्टर बनने के लिए हमारे भारत के संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता MLA बनने के लिए होती है वही योग्यता सीएम के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होना जरूरी हेती है। और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल की अवधि 5 वर्ष तक होता है इसे भारत के संविधान में भी उल्लेख किया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसे बर्खास्त कर देता है।

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची जानने के साथ ही यहां हम मुख्यमंत्री का कार्य समझेंगेः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी व्यकित को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख प्रवक्ता होता है।
  • संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत राज्यपाल और राज्य मंत्रीपरिषद के बीच मुख्यमंत्री एक कड़ी के रूप में कार्य करता है 
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मख्यमंत्री हर 6 महिने में राज्य की निगरानी करता है 
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना
  • राज्यपाल और मंत्रिपरिषद के बीच कड़ी के रूप में कार्य करना।

गुजरात के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

गुजरात के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

उत्तर- गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदबीन पटेल थी।

2- गुजरात के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- जीवनारायण मेहता।

3- गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल हैं।  

4- गुजरात के सबसे ज्यादा समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- नरेंद्र मोदी। 

5- गुजरात में सबसे कम समय के लिए रहने वाले मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- कोशु भाई पटेल।

6- गुजरात में कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?
उत्तर- गुजरात में अब तक 5 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।

7- गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- हितेंद्र कनैयालाल देसाई।

8- गुजरात में अब तक कितने मुख्यमत्री हो चुके हैं?

उत्तर- गुजरात में अब तक 17 मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

9- गुजरात राज्य का गठन कब हुआ था?

उत्तर- गुजरात राज्य का गठन 1960 में हुआ था।

10- मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितनें वर्ष तक होता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

गुजरात में पहली बार किस पार्टी की सरकार बनी थी?

गुजरात में पहली बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी थी।

गुजरात के पहले राज्यपाल कौन थे?

मेहदी नबाज जंग।

गुजरात राज्य का गठन कब हुआ था?

गुजरात राज्य का गठन 1960 में हुआ था।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*