दिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

1 minute read
दिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची

दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। 69वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम-1991 के तहत दिल्ली को विशेष राज्य का दर्जा मिला है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें और लोकसभा 7 सीटें हैं। दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल से जुड़े प्रश्न राज्य की यूपीएससी, एसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं, इसलिए यहां हम दिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची जानेंगे।

मुख्यमंत्री के बारे में

किसी भी राज्य में राज्यपाल कानूनी प्रमुख होता है, लेकिन वास्तविक कार्यकारी अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। संविधान के अनुच्छेद 164 में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ती राज्यपाल द्वारा की जाएगी। एक राज्य में सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं होता बल्कि उस पार्टी द्वारा मनोनीत किया जाता है जिसके पास राज्य में सबसे अधिक विधायक होते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर प्रधानमंत्री के समान ही होता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची क्या है?

यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और उनके कार्यकाल के बारे में बताया जा रहा है:

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री का कार्यकाल
चौधरी ब्रह्म प्रकाश17 मार्च 1952 से 15 फरवरी 1955 तक
गुरूमुख निहाल सिंह15 1955 फरवरी से 1 नवम्बर 1956 तक
राष्ट्रपति शासन1956 से 1993 तक
मदन लाल खुराना2 दिसम्बर 1993 से 26 फरवरी 1996 तक
साहिब सिंह वर्मा26 फरवरी 1996 से 12अक्टूबर 1998 तक
सुषमा स्वराज12अक्टूबर 1998 से 3 दिसम्बर 1998 तक
शीला दीक्षित3 दिसम्बर 1998 से 28 दिसम्बर 2013 तक
अरविंद केजरीवाल28 दिसम्बर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक
राष्ट्रपति शासन14 फरवरी 2014 से 14 फरवरी 2015 तक
अरविंद केजरीवाल14 फरवरी 2015 से 15 फरवरी 2020 तक
अरविंद केजरीवाल15 फरवरी 2020 से अब तक। 

दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश थे। दिल्ली में पहली बार 1952 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर चौधरी ब्रह्म प्रकाश को मुख्यमंत्री बनाय था। प्रकाश जब मुख्यमंत्री बने थे तब उनकी उम्र महज 33 वर्ष थी और वह उस समय के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे।

दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री आईआईटी खड़गपुर से प्राप्त की थी। अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ मिलकर इंडिया अगेंस्ट करप्शन समूह का गठन किया था। उसमें केजरीवाल ने बहुत सघंर्ष किया था और संघर्ष ने केजरीवाल को काफी लोकप्रियता दी। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना की और 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची

मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्यता क्या है? 

मुख्यमंत्री बनने के लिए संविधान में योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। जो योग्यता विधायक बनने के लिए होती है वही योग्यता मुख्यमंत्री के लिए होती है। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए और आपकी उम्र 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के लिए आपके पास विधानसभा की सदस्यता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितना होता है? 

मुख्यमंत्री का कार्यकाल 5 वर्ष तक होता है इसे संविधान में भी उल्लेख किया गया है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को उनके पद पर नियुक्त करते हैं। मुख्यमंत्री का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है और वह राज्यपाल के विवेक पर कार्य करता है। जब तक मुख्यमंत्री को विधान सभा में भारी मात्रा में समर्थन प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक वह इस्तीफा दे सकता है और राज्यपाल उसके गलत कार्ययों पर उसे  बर्खास्त कर सकतें हैं। 

मुख्यमंत्री का काम क्या होता है?

दिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची जानने के साथ मुख्यमंत्री का काम समझना जरूरी है जोकि इस प्रकार हैः

  • मुख्यमंत्री राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्रीयों के मंत्रालय आवंटित करता हैं।
  • मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है। 
  • मुख्यमंत्री राज्यपाल को किसी भी पर्सन को मंत्री बनाने के लिए सलाह देता है।
  • मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों की गतिविधयों की निगरानी करता है। 
  • सरकार के खिलाफ रहने वाले मंत्रियों को हटाना
  • विधानसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले भंग करने की शक्ति
  • मंत्रिपरिषद के खिलाफ कार्य करने वालों का आपराधिक रिकाॅर्ड चेक करना
  • मंत्रियों की सूची तैयार करना और उसे राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाना।

दिल्ली के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री से जुड़े 10 प्रमुख सवाल इस प्रकार हैंः

1- दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- चौधरी ब्रह्म प्रकाश दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री थे।

2- ऐसा कौन सा व्यक्ति जो इनकम टैक्स कमीशनर के पद से त्याग पत्र देकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बना?

उत्तर- अरविंद केजरीवाल।

3- 2012 में दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- अरविंद केजरीवाल। 

4- दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

उत्तर- दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज थीं।

5- दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर- दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना थे।

6- दिल्ली में सबसे ज्यादा समय के लिए रहने वाला मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- शीला दीक्षित।

7- दिल्ली में सबसे कम समय के लिए रहले वाले मुख्यमंत्री कौन हैं?

उत्तर- सुषमा स्वराज 

8- दिल्ली में अब तक कितने मुख्यमंत्री हो चुके हैं?

उत्तर- दिल्ली में अब तक 7 मुख्यमंत्री हो चुके हैं।

9- दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन है?

उत्तर- दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश थे। 

10- दिल्ली में आब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?

उत्तर- दिल्ली में अब तक 2 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

2013 में दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन था?

अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली में अब तक कितनी बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है?

दिल्ली में अब तक 2 बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है।

दिल्ली का पहला मुख्यमंत्री कौन था?

चौधरी ब्रह्म प्रकाश।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको दिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और उनके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*