भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे और जानें सभी प्रधानमंत्रियों की सूची

1 minute read
भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे (1)

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को देश-दुनिया के बारे में जानना होगा और बड़ी घटनाओं को समझना होगा। इस ब्लाॅग में हम भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे? के बारे में जानेंगे जिससे आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगी।

भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक था। जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री थे। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक अग्रणी व्यक्ति थे। बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण उन्हें ‘चाचा नेहरू भी कहा जाता था। 

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘मोतीलाल नेहरू’ था और माता का नाम ‘स्वरूप रानी’ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्राप्त की। 

15 साल की उम्र में वे इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल रहने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया जहां से उन्होंने नेचुरल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। पंडित नेहरू की शादी 16 साल की कमला कौल नाम की कश्मीरी ब्राह्मण लड़की से हुई थी। 

भारत की आजादी के बाद बच्चों और युवाओं के लिए पंडित नेहरू ने कई अच्छे काम किए। जब वे प्रधानमंत्री बने तो उनकी पहली प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा ही थी। 27 मई 1964 को दोपहर एक बजकर 44 मिनट पर नेहरू ने आखिरी सांस ली थी। 

पंडित जवाहर लाल नेहरू के प्रमुख कार्य क्या हैं?

पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्य इस प्रकार हैंः

  • जवाहर लाल नेहरू ने 1920 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पहला किसान मार्च आयोजित किया। 
  • 1920-22 के असहयोग आंदोलन के सिलसिले में उन्हें दो बार जेल भेजा गया। 
  • वह सितंबर 1923 में नेहरू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने थे।
  • वर्ष 1926 में मद्रास कांग्रेस में कांग्रेस को आजादी के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध करने में नेहरू की एक महत्वपूर्ण भूमिका थी। 
  • 1928 में लखनऊ में साइमन कमीशन के खिलाफ एक जुलूस का नेतृत्व करते हुए उन पर लाठी चार्ज किया गया था।
  • 29 अगस्त 1928 को उन्होंने सर्वदलीय सम्मेलन में भाग लिया एवं वे उनलोगों में से एक थे जिन्होंने भारतीय संवैधानिक सुधार की नेहरू रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर किये थे।
  • पंडित नेहरू को वर्ष 1930-35 के दौरान नमक सत्याग्रह एवं कांग्रेस के अन्य आंदोलनों के कारण कई बार जेल जाना पड़ा था। इस दौरान उन्होंने ‘स्वतंत्रता की ओर’ शीर्षक से अपनी आत्मकथा लिखी। 
  • पंडित नेहरू ने ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ और ‘ग्लिम्प्सेज ऑफ द वर्ल्ड’ पर दो किताबें लिखीं थी।
  • वर्ष 1946 में चौथी बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। 
  • प्रधानमंत्री बनने के बाद पंडित नेहरू ने युवाओं के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भारत में उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की स्थापना की और देश को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई। 
  • विशेष रूप से बच्चों के लिए स्वदेशी सिनेमा बनाने के लिए 1955 में चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी इंडिया की स्थापना की।

यह भी पढ़ें- भारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची इस प्रकार हैः

प्रधानमंत्रीप्रधानमंत्री का कार्यकाल
पंडित जवाहर लाल नेहरू15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964
गुलजारी लाल नंदा27 मई 1964 से 9 जून 1964
लाल बहादुर शास्त्री09 जून 1964 से 11 जनवरी 1966
गुलजारी लाल नंदा11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966
इंदिरा गांधी24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977
मोरारजी देसाई24 मार्च 1977 से 28 जुलाई 1979
चरण सिंह28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980
इंदिरा गांधी14 जनवरी 1980 से 31 अक्टूबर 1984
राजीव गांधी31 अक्टूबर 1984 से 02 दिसंबर 1989
विश्वनाथ प्रताप सिंह02 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990
चंद्रशेखर10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991
पीवी नरसिम्हा राव21 जून 1991 से 16 मई 1996
अटल बिहारी वाजपेयी16 मई 1996 से 01 जून 1996
एच डी देवगौड़ा01 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997
अटर बिहारी वाजपेयी19 मार्च 1998 से 22 मई 2004
डाॅ. मनमोहन सिंह22 मई 2004 से 26 मई 2014
नरेंद्र मोदी26 मई 2014 से अब तक।

भारत के प्रधानमंत्री को कैसे चुना जाता है?

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 में लिखा गया है कि जो भी व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री होगा उसे भारत की जनता द्वारा आम चुनाव के माध्यम से चुना जाएगा। इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। 

लोकसभा या राज्यसभा के किसी भी सदस्य को प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। यदि वह संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं है तो उसे अपनी नियुक्ति के छह महीने के भीतर किसी भी सदन के लिए निर्वाचित होना होगा। सरकार की संसदीय प्रणाली की परंपराओं का पालन करते हुए, राष्ट्रपति को लोकसभा में बहुमत दल के नेता को प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त करना होता है। 

संबंधित ब्लाॅग्स

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालभारत के रक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकाल
भारत के शिक्षा मंत्री की लिस्ट और जानें उनका कार्यकालउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालउत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
भारतीय रिर्जव बैंक के गवर्नर की सूची और जानें उनका कार्यकालराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकाल
गुजरात के मुख्यमंत्रियों की सूची और जानें उनका कार्यकालदिल्ली के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालझारखंड के मुख्यमंत्री और जानें उनका कार्यकाल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालबिहार के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
तेलंगाना के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालअसम के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकालतमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सूची और जानें उनका कार्यकाल

FAQs

जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री कब बने थे?

1967 नेहरू भारत के प्रधानमंत्री बने थे।

जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु कब हुई?

27 मई 1964 के दिन पंडित नेहरू की मृत्यु हुई थी। 

जवाहरलाल नेहरू की पत्नी का नाम क्या था?

पंडित नेहरू की पत्नी का नाम कमला नेहरू था। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*