Aditya Srivastava UPSC : यूपीएससी 2023 के फाइनल रिज़ल्ट में टॉपर रहे आदित्य श्रीवास्तव के बारे में जानिए 

1 minute read
Aditya Srivastava UPSC

यूपीएससी  के द्वारा सिविल सर्विसेस 2023 का फाइनल रिज़ल्ट का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूपीएससी सिविल सर्विसेस का फ़ाइनल रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीएससी की 2023 की फ़ाइनल परीक्षा में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने पूरे देश में प्रथम रैंक हासिल की है। इसके अलावा अनिमेष प्रधान और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने भी दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यहाँ Aditya Srivastava  UPSC के बारे में कुछ जानकारी दी जा रही है। 

Aditya Srivastava UPSC के बारे में 10 खास बातें 

यहाँ Aditya Srivastav UPSC के बारे में 10 ख़ास बातें बताई जा रही हैं:

  • आदित्य श्रीवास्तव ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया है। 
  • फ़िलहाल वे हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।  
  • आईपीएस में चयनित होने से पहले वे बैंगलोर की टेक कम्पनी में INR 40 लाख के पैकेज पर कार्यरत थे। 
  • वे लखनऊ के रहने वाले हैं। 
  • उन्होंने तीसरे प्रयास में अपने आईएएस बनने के सपने को पूरा कर दिखाया है। 
  • आदित्य को अपने पहले 70 कैंडिडेट्स में आने की उम्मीद थी लेकिन उन्हने अपने टॉप करने की बिलकुल उम्मीद नहीं थी।  
  • आदित्य श्रीवास्तव के पिता ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत हैं। 
  • आदित्य का छोटी बहन भी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। 
  • आदित्य ने पिछले वर्ष ही आईपीएस की परीक्षा पास की थी। 
  • आदित्य का बचपन लखनऊ के मवैया इलाके में बीता है और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई लखनऊ के सीसीएम अलीगंज से पूरी की है। 

ये रहे यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 के टॉपर्स 

यहाँ यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 के टॉपर्स की की लिस्ट दी जा रही है : 

रैंक रोल नंबर नाम 
2629523आदित्य श्रीवास्तव 
63 12512 अनिमेष प्रधान 
1013595 डोनुरू अनन्या रेड्डी 
1903299 पीके सिद्धार्थ राजकुमार 
6312407 रूहानी 
0501579 सृष्टि डबास 
3406060 अनमोल राठौर 
1121316 आशीष कुमार 
6016094 नौशीन 
10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति 

ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 का फाइनल रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए प्रक्रिया बताई जा रही है : 

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in  पर जाएं। 
  • होमपेज पर जाकर UPSC civil services exam result  के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब रिज़ल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें। 
  • कैंडिडेट्स चाहे तो भविष्य के लिए रिज़ल्ट का प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*