Kargil War Heroes Name List in Hindi: कारगिल वॉर में कितने सैनिक हुए थे शहीद? यहाँ देखें कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची

1 minute read

Kargil War Heroes Name List in Hindi: हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन वीर सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है जिन्होंने 1999 में हुए कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपनी जान की आहुति दी। यह दिन हमारे सैनिकों की वीरता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने भारतीय सीमा की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और दुश्मनों को पराजित किया।

कारगिल युद्ध मई 1999 से जुलाई 1999 तक चला था, जब पाकिस्तान ने भारत के उत्तरी क्षेत्रों में स्थित कारगिल की ऊँची पहाड़ियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी। भारतीय सैनिकों ने कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, बर्फीली पहाड़ियों पर, युद्ध लड़ा। भारतीय सेना ने इस युद्ध में अद्वितीय साहस और रणनीति का प्रदर्शन किया और अंततः 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान को हराकर कारगिल क्षेत्र को फिर से अपने नियंत्रण में लिया।

इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरता और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कारगिल विजय दिवस, उनके साहस और संघर्ष की याद दिलाता है और हम सभी को अपने देश के प्रति सम्मान और प्रेम को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर देता है। इसलिए इस ब्लॉग में हम युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों (Kargil War Heroes Name List in Hindi) के नाम जानेंगे।

1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची | कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के नाम

नेशनल वॉर मेमोरियल के अनुसार 1999 में कारगिल युद्ध में 500 से ज्यादा भारतीय जवान शहीद हुए थे। इन जवानों में से 4 को परम वीर चक्र, 10 को महा वीर चक्र और 70 को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इनमें से कुछ शहीदों और राज्य के नाम नीचे टेबल के माध्यम से दिए गए हैं-

राजस्थानहरियाणा उत्तर प्रदेशजम्मू एंड कश्मीर
भीखा राम चौधरी (सिपाही) आजाद सिंह (लांस नायक)बलजीत सिंह (सिपाही)बलविंदर सिंह (सिपाही) 
दया चंद जाखड़ (लांस नायक)हरिओम (हवलदार)नरेंद्र सिंह राठी (सिपाही)लखविंदर सिंह (सिपाही)
भंवर लाल भाकर (सूबेदार)गुलाब सिंह मान (सिपाही)कुमार सिंह सोगरवाल (हवलदार)रवैल सिंह (नाइक सूबेदार)
कर्ण सिंह (सिपाही) राजवीर सिंह (लांस नायक)कांची सिंह (सिपाही)मदल लाल (हवलदार)
कालू राम जाखड़ (सिपाही)जसवीर सिंह (राइफलमैन) जितेंद्र सिंह सोलंकी (सिपाही) कुलवीर सिंह (हवलदार)
मूल राम बिदियासर (सिपाही)जय प्रकाश जून (हव)गीतम सिंह (सिपाही) बहादुर सिंह (सूबेदार)
मणि राम महला (हवलदार) राजकुमार मोठसारा (लंक)गजपाल सिंह (सिपाही)जनवीर सिंह (सिपाही)
महेंद्र सिंह गोदारा (लैंस हवलदार) राजेश जाखड़ (लांस नायक) राज सिंह मलिक (सिपाही) हरदीप सिंह (सिपाही)
खडग सिंह (लांस नायक)बलवान सिंह (लांस हवलदार)चमन सिंह तेवतिया (नाइक)गुरदीप सिंह (सिपाही) 
भगवान सिंह डागुर (हवलदार)नरेंद्र सिंह जाखड़ (सिपाही) प्रेमपाल सिंह पचाहरे (सिपाही)गुरदीप सिंह (सिपाही)
गणपत सिंह ढाका (सिपाही)मंजीत सिंह (सिपाही)नरेश सिंह सिनसिनवार (सिपाही) देवेंद्र सिंह (लांस नायक) 
बनवारी लाल बगरिया (सिपाही)महाबीर सिंह बूरा (हवलदार)बच्चन सिंह रूहेला (लांस नायक)
बजरंग लाल नैन (सिपाही) आजाद सिंह (ए.कॉमडी) अरविन्द सिंह (ग्रेनेडियर)
अर्जुन राम बसवाना (सिपाही) अमित वर्मा (कप्तान)अनिल कुमार तोमर (सिपाही) 
हरफुल सिंह कुल्हारी (सूबेदार) कुलदीप सिंह कलिरवाना (सिपाही) धर्मवीर सिंह (सिपाही) 
हवा सिंह रोजरिया (सिपाही)कृष्ण लाल कुंडू (नाइक)सतीश कुमार
हीरा सिंह पूर्ववंशी (सिपाही) कृष्ण कुमार बंदर (सिपाही)सत्य वीर सिंह

कारगिल युद्ध में कितने जवान शहीद हुए थे?

कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची जानने के साथ ही यह जानना आवश्यक है कि इस युद्ध में भारत के 500 से ज्यादा सैनिक शहीद हो गए थे। इस युद्ध में भारत के सबसे ज्‍यादा युवा ऑफिसर्स और जवानों ने अपनी कुर्बानी दी थी। यहां हम कुछ वीर जवानों की शौर्य गाथा के बारे में जानेंगे-

  • जुलाई 1999 को कारगिल की जंग में कैप्‍टन मनोज पांडे शहीद हो गए थे और उस समय उनकी उम्र 25 साल थी।
  • लांस नायक दिनेश सिंह भदौरिया भी कारगिल युद्ध में थे और उन्होंने दुश्मनों को खदेड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी।
  • कैप्‍टन बत्रा ने 7 जुलाई 1999 को कारगिल में प्‍वॉइंट 4875 को पाकिस्‍तान के क‍ब्‍जे से आजाद कराया था और पाकिस्‍तान ने उन्हें ‘शेरशाह’ कोडनेम दिया था। 
  • कैप्‍टन अनुज नायर 24 साल की उम्र में शहीद हो गए थे, उन्होंने मश्‍कोह घाटी की पिंपल 2 को जीतने में बड़ी भूमिका निभाई थी और मरणोपरांत उन्हें महावीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था।
  • 6 जून 1999 को कैप्‍टन हनीफुद्दीन शहीद हो गए थे और मरणोपरांत उन्हें वीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था।

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में कारगिल युद्ध के शहीदों की सूची (Kargil War Heroes Name List in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। कारगिल दिवस के अन्य ब्लाॅग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*