Uniform Civil Code : क्या है यूनिफाॅर्म सिविल कोड और इससे क्या होंगे बदलाव

1 minute read
Uniform Civil Code

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम (यूनिफाॅर्म सिविल कोड) Uniform Civil Code के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

Uniform Civil Code : Uniform Civil Code Kya Hai?

यूनिफाॅर्म सिविल कोड को हिंदी में समान नागरिक संहिता कहते हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) का मतलब है कि किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय और वर्ग के लिए पूरे देश में एक ही नियम लागू होगा। पूरे देश के लिए एक समान कानून के साथ ही सभी धार्मिक समुदायों के लिए विवाह, तलाक, विरासत, गोद लेने के नियम भी एक होंगे।

Uniform Civil Code से क्या होंगे बदलाव?

Uniform Civil Code Kya Hai जानने के साथ यह समझना जरूरी है कि इससे क्या बदलाव आएंगे। यूनिफाॅर्म सिविल कोड के तहत होने वाले बदलाव इस प्रकार हैं:

  • लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा।
  • सभी समुदाय के लोगों को एक समान अधिकार दिए जाएंगे।
  • समान नागरिक सहिंता लागू होने से महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा।
  • बहुविवाह पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।
  • गांव के स्तर पर शादी के रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। 
  • लिव-इन रिलेशन का डिक्लेरेशन देना होगा।
  • लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाई जाएगी।
  • जनसंख्या नियंत्रण पर भी बात की जाएगी।
  • पति-पत्नी दोनों को तलाक के समान आधार और अधिकार उपलब्ध होंगे।
  • बच्चों के अनाथ होने पर गार्जियनशिप का प्रोसेस आसान होगा।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

किन देशों में लागू है Uniform Civil Code? 

यूनिफाॅर्म सिविल कोड कई देशों में पहले से ही लागू है, जिनकी लिस्ट इस प्रकार हैः

  • पाकिस्‍तान 
  • बांग्‍लादेश
  • जापान
  • इजरायल
  • फ्रांस 
  • रूस।

गोवा में पहले से ही लागू है यूनिफाॅर्म सिविल कोड

भारत के राज्यों को देखा जाए तो गोवा में Uniform Civil Code पहले से ही लागू है। संविधान में गोवा को विशेष राज्‍य का दर्जा दिया गया है और गोवा को पुर्तगाली सिविल कोड लागू करने का अधिकार भी मिला हुआ है। इसके अलावा राज्‍य में सभी धर्म और जातियों के लिए फैमिली लॉ भी लागू है। 

FAQs

समान नागरिक संहिता से क्या लाभ है?

लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा और सभी लोगों के लिए समान नियम और कानून होगा। 

समान नागरिक संहिता किस राज्य में लागू है?

समान नागरिक संहिता गोवा में पहले से ही लागू है।

समान नागरिक संहिता क्या है?

यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) का मतलब है कि किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय और वर्ग के लिए पूरे देश में एक ही नियम लागू होगा। 

एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने और डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*