Holi Shayari in Hindi: होली पर शायरी दोस्तों के लिए (Holi Par Shayari) लिखकर या पढ़कर आप होली के रंगों के साथ इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सकते हैं। होली पर शायरी पढ़कर आप अपने दोस्तों को विशेष ढंग से होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। भारत में आने वाला हर त्योहार मानव को खुशियों के साथ जीना सिखाता है। भारत के पर्वों में से एक पर्व होली रंगों का त्योहार है जो मानव की बेरंग ज़िंदगी में भी खुशियों के रंग भर देता है। होली पर शायरी दोस्तों के लिए (Holi Shayari in Hindi) पढ़कर आप इस होली को खास ढंग से मना सकते हैं। होली पर शायरी दोस्तों के लिए सबसे अच्छा उपहार साबित हो सकती हैं, जिसके लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना होगा।
This Blog Includes:
Holi Shayari in Hindi
Holi Shayari in Hindi के माध्यम से आप होली पर शायरी लिख या पढ़ सकते हैं, इस ब्लॉग में आप होली पर्व के महत्व के बारे में जानेंगे। Holi Shayari in Hindi कुछ इस प्रकार है;
"होली के रंगों से समाज का अस्तित्व निखर जाए
समाज से कुरीतियों का मकां टूटकर बिखर जाए..."
-मयंक विश्नोई
"गुलाल के रंगों से तुम निज सपनों को रंग डालो
भागदौड़ से परे चलो, दुनिया को आज सजा डालो..."
-मयंक विश्नोई
"रंगों का परिचय इतना कि ये होते आशावादी हैं
रंगों का लक्ष्य ऐसा कि ये करते ग़मों की बर्बादी हैं..."
-मयंक विश्नोई
"विश्वास को बुलंद करो, आशाओं की राह चुनों
रंगों से दोस्ती करो, सफलताओं के ख्वाब बुनों..."
-मयंक विश्नोई
"रंग-बिरंगी दुनिया ही सपनों को सिर माथे बैठाती है
रंगारंग होली ही नर को खुश रहना सिखाती है..."
-मयंक विश्नोई
“नए मौसम को वो निज बाहों में समा लेती हैं
होली की फ़िज़ाएं, जग की चेतना को जगा देती हैं…”
-मयंक विश्नोई
“रंगों का करके सम्मान ज़िंदगी को खुशहाल बनाएं
होली पर्व के अवसर पर आओ मन के मैल मिटाएं…”
-मयंक विश्नोई
“होली के आनंद में चिंताएं खुद से दूर करें
होली के गीत गाते सपनों को मजबूत करें…”
-मयंक विश्नोई
“होली के उत्सव का आओ मंगलगान करें
दुनिया के हर रंगों का चलो आओ सम्मान करें…”
-मयंक विश्नोई
होली पर दोस्तों के लिए शायरी (Holi Par Shayari)
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली, सबको हो मुबारक ये हैप्पी होली! शायरी दोस्तों के लिए पढ़कर आप अपने दोस्तों के साथ नए अंदाज में होली का उत्सव मना सकते हैं। इसके अलाना होली पर शायरी दोस्तों के लिए कुछ इस प्रकार हैं;
"सुख-दुःख में साथ निभाती तेरी यारी है
जो खुशियों के रंगों से रंग देती दुनिया सारी है..."
-मयंक विश्नोई
"यार मेरे हैं सतरंगी, जो रंगों की कहानी कहते हैं
यार मेरे हैं अतरंगी, जो खुशियों की कहानी कहते हैं..."
-मयंक विश्नोई
"बुरा न मानो होली के रंगों को बाहें खोलकर अपनाओ
होली का दोस्त जश्न मनाओ, रंगों से मिलकर रंग लगाओ..."
-मयंक विश्नोई
"होली पर मन में हमारे कहीं कोई हीन भावना न हो
दोस्त तेरे साथ छोड़ने की मन में कोई कामना न हो..."
-मयंक विश्नोई
"होलिका दहन के बाद खुशियों का ऐसा सवेरा आए
जो होली के रंगों में रंग कर, मायूसी के निशाँ मिटाए..."
-मयंक विश्नोई
“लाल-पीले गुलाल में मुझे मुस्कुराते तुम दिखते हो
हरे-गुलाबी गुलाल में मुझे खुशियों को छुपाते तुम दिखते हो…”
-मयंक विश्नोई
“होली के रंगों में छुपे होते हैं खुशियों के निशान
होली ही बढ़ाती है रंगीन यारी का सम्मान…”
-मयंक विश्नोई
“हम सबकी रंगों से भरी पिचकारी हो
रंगों के उत्सव में डूबी यहाँ अब हमारी यारी हो…”
-मयंक विश्नोई
“थकान भरी ज़िंदगी को आराम मिल जाए
हमारी यारी को अब एक और होली की शाम मिल जाए…”
-मयंक विश्नोई
यह भी पढ़ें- हैप्पी होली विशेष 2024 : अयोध्या के राम मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी होली
होली शायरी 2 लाइन – Holi Par Shayari
होली पर शायरी दोस्तों के लिए (Holi Par Shayari) पढ़कर आप अपने दोस्तों के साथ नए अंदाज में होली का उत्सव मना सकते हैं। होली शायरी 2 लाइन आपके उत्सव में चार चाँद लगाने का काम करेंगी। होली शायरी 2 लाइन कुछ इस प्रकार हैं;
“होली के उत्सव की अविरल धारा में गोते लगाकर
मन का मैल मिटाना है, रंगों को जीवन में अपनाकर…”
-मयंक विश्नोई
“गुलाल की गाथाएं गाएंगी, हवाएं लोरियां सुनाएंगी
इच्छाएं ऐसा जश्न मनाएंगी, कि टोलियां गुनगुनाएंगी…”
-मयंक विश्नोई
“रंगों ने तो दिलों से दूरियों को मिटाया है
होली के उत्सव से ही मानव जीना सीख पाया है…”
-मयंक विश्नोई
“मंगलमय हो सकल जगत में होली का त्योहार
खुशियों का नेतृत्व करे, सपनों को करे साकार…”
-मयंक विश्नोई
“होली सही अर्थों में केवल रंगों की भाषा है
भावनाओं के साथ बनी ये प्रेम की परिभाषा है…”
-मयंक विश्नोई
“होली के उत्सव में सकारात्मकता का संचार हो
गुलाल की महक में झलकता शास्वत संस्कार हो…”
-मयंक विश्नोई
“होली के रंगों से हमें जिंदगी के चित्र में रंग भरना है
होली के उत्सव में हमें निज सपनों को पूरा करना है…”
-मयंक विश्नोई
यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success
होली पर शायरी
होली पर शायरी समाज को होली पर्व की महानता से परिचित करवाती हैं। होली पर शायरी पढ़कर आप इस पर्व का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मना सकते हैं। होली पर शायरी कुछ इस प्रकार हैं;
“होली के रंगों में रंग जाएंगे हम आज
जोश के साथ ज़माने का हम रंग देंगे हर रिवाज…”
-मयंक विश्नोई
“जीवन में रंगों का महत्व जानना भी जरुरी है
हर घड़ी-हर पल को अपना मनना भी जरुरी है…”
-मयंक विश्नोई
“होली के उत्साव का आओ मिलकर शुभारंभ करें
रंगों से सजे रंगीन पथ पर कदम बढ़ाना आरंभ करें…”
-मयंक विश्नोई
“ज़िंदगी में खुश रहने का हो अब सबका अधिकार
होली के रंगों के स्पर्श से झूम उठे सारा संसार…”
-मयंक विश्नोई
“होली का हर एक गीत इस उत्सव की गाथा गाता है
रंगों से सजा हर लम्हा हम में नई चेतना को जगाता है…”
-मयंक विश्नोई
होली पर मशहूर शायरों की शानदार शायरी – Happy Holi Shayari in Hindi
होली पर मशहूर शायरों की शानदार शायरी (Happy Holi Shayari in Hindi) को पढ़कर आप इन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। Happy Holi Shayari in Hindi इस प्रकार हैं –
मुँह पर नक़ाब-ए-ज़र्द हर इक ज़ुल्फ़ पर गुलाल
होली की शाम ही तो सहर है बसंत की
- लाला माधव राम जौहर
सजनी की आँखों में छुप कर जब झाँका
बिन होली खेले ही साजन भीग गया
- मुसव्विर सब्ज़वारी
मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के
हम से तुम कुछ माँगने आओ बहाने फाग के
- मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी
ग़ैर से खेली है होली यार ने
डाले मुझ पर दीदा-ए-ख़ूँ-बार रंग
- इमाम बख़्श नासिख़
वो तमाशा ओ खेल होली का
सब के तन रख़्त-ए-केसरी है याद
- फ़ाएज़ देहलवी
बहार आई कि दिन होली के आए
गुलों में रंग खेला जा रहा है
- जलील मानिकपूरी
पूरा करेंगे होली में क्या वादा-ए-विसाल
जिन को अभी बसंत की ऐ दिल ख़बर नहीं
- कल्ब-ए-हुसैन नादिर
होली के अब बहाने छिड़का है रंग किस ने
नाम-ए-ख़ुदा तुझ ऊपर इस आन अजब समाँ है
- शैख़ ज़हूरूद्दीन हातिम
किस की होली जश्न-ए-नौ-रोज़ी है आज
सुर्ख़ मय से साक़िया दस्तार रंग
- इमाम बख़्श नासिख़
मुहय्या सब है अब अस्बाब-ए-होली
उठो यारो भरो रंगों से झोली
- शैख़ ज़हूरूद्दीन हातिम
होली पर अनमोल विचार
होली पर शायरी समाज को होली पर्व की महानता से परिचित करवाती हैं। होली पर शायरी पढ़कर आप इस पर्व का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मना सकते हैं। साथ ही इस ब्लॉग में आपको होली पर अनमोल विचार भी पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। होली पर अनमोल विचार कुछ इस प्रकार हैं:
- होली रंगों का पर्व है, होली खुशियों का पर्व है।
- होली के रंगों में सकारात्मकता होती है, खुशियों का सम्मान होता है।
- होली के रंग मानव के बीच के हर प्रकार के मतभेद को मिटाते हैं।
- जो व्यक्ति जीवन के रंगों का सम्मान करता है, उस व्यक्ति का हर दिन होली के समान होता है।
- होली के रंगों से ही विद्यार्थियों में सकारात्मकता का संचार होता है।
होली पर आधारित अन्य ब्लॉग्स
आशा है कि इस ब्लॉग में आपको होली पर शायरी (Holi Shayari in Hindi) दोस्तों के लिए पढ़ने का अवसर मिला होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।