World Brain Day 2023 : जानिए पहली बार कब मनाया गया था विश्व मस्तिष्क दिवस?

1 minute read
विश्व मस्तिष्क दिवस

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस दिमाग (मस्तिष्क) पर हम सभी ज़िंदगी भर किसी न किसी चीज का भार डालते रहते हैं, वास्तविकता में उसके लिए हम कितने जागरूक हैं? क्या आप जानते हैं कि साल के 365 दिनों में से एक दिन ऐसा भी आता है, जिसमें सारा विश्व एक मंच पर आकर मस्तिष्क के प्रति अपनी जिम्मेदरियों को निभाता है और जाकरूकता के लिए विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) मनाता है? इस पोस्ट में आपको इसी Vishva Mastishk Divas के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलेगी।

मस्तिष्क मानव शरीर का वह भाग होता है, जो शरीर को नियंत्रित करती है। कायदे में देखा जाए तो दिमाग (मस्तिष्क) शरीर का वह हिस्सा है, जिसके वजूद से ही इंसान का शरीर कोई भी काम करने में सक्षम हो पाता है। हर साल 22 जुलाई को मल्टिपल स्क्लेरोसिस (multiple sclerosis) के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है। आइए World Brain Day के बारे में विस्तार से जानते हैं।

World Brain Day 2023 : विश्व मस्तिष्क दिवस क्या है?

हर साल 22 जुलाई को मनाए जाने वाला विश्व मस्तिष्क दिवस एक ऐसा दिन है, जिसमें हर साल एक अलग थीम के आधार पर मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं के समाधानों को खोजा जाता है और मस्तिष्क के प्रति जन जनजागरूकता अभियान चलाया जाता है।

World Brain Day 2023 : इस साल विश्व मस्तिष्क दिवस की थीम क्या है?

Vishva Mastishk Divas एक ऐसा खास मौका होता है, जब सरहदों को मिटाकर मानव विश्व कल्याण के लिए एक मंच पर आकर जागरूकता अभियान में अपनी भूमिका निभाता है। हर वर्ष विश्व मानवता दिवस को एक थीम के अकॉर्डिंग सेलिब्रेट किया जाता है, इस वर्ष भी World Brain Day की एक थीम सेलेक्ट की गई है। गौरतलब है कि इस वर्ष “Brain Health for all” की थीम के अनुसार ही Vishva Mastishk Divas मनाया जाएगा।

पहली बार कब मनाया गया था विश्व मस्तिष्क दिवस?

विश्व भर में मस्तिष्क के स्वास्थ्य से संबंधित जाकरूकता को बढ़ाया जा सके इसके लिए ही 22 जुलाई को विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है। इस दिन को इतिहास के पन्नों में टटोल कर देखा जाए तो हमें इस दिन की महत्वता और इसके पीछे के उद्देश्यों के बारे में पता चलता है। Vishva Mastishk Divas के इतिहास को निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझा जा सकता है-

  • 22 जुलाई 1957 को “वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी” की स्थापना के उलक्ष्य में World Brain Day यानि कि “विश्व मस्तिष्क दिवस” मनाया जाता है।
  • 22 सितंबर 2013 को “वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ न्यूरोलॉजी” की पब्लिक “अवेयरनेस एंड एडवोकेसी कमेटी” ने हर साल “विश्व मस्तिष्क दिवस” मनाये जाने का प्रस्ताव रखा था जिसको स्वीकार करके वर्ष 2014 में पहली बार “विश्व मस्तिष्क दिवस” मनाया गया।
  • विश्व मस्तिष्क दिवस को मनाने का उद्देश्य मानसिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को हर प्रकार की मानसिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना, साथ ही उन्हें सशक्त बनाने का होता है।

Brain Quotes in Hindi : मन, मस्तिष्क और दिमाग पर सुविचार

“जीव विज्ञान आपको एक मस्तिष्क देता है। जीवन इसे मन में बदल देता है।”

-जेफरी यूजीनाइड्स, मिडलसेक्स

“मैं एक दिमाग हूँ, वॉटसन। मेरा बाकी हिस्सा महज एक परिशिष्ट है।”

आर्थर कॉनन डॉयल, द एडवेंचर ऑफ़ द माज़रीन स्टोन

“उम्मीद है, तब भी जब आपका दिमाग आपको बताता है कि नहीं है।”

जॉन ग्रीन, टर्टल्स ऑल द वे डाउन

“मस्तिष्क एक मांसपेशी की तरह है। जब इसका उपयोग होता है तो हमें बहुत अच्छा महसूस होता है। समझ आनंददायक है। “

कार्ल सैगन

“हमारा मस्तिष्क भावनाओं का कारखाना है।”

मिगुएल एंजेल रुइज़

“संसार की सबसे बड़ी घटनाएँ मस्तिष्क में घटित होती हैं।”

ऑस्कर वाइल्ड

“अपने दिल की सुनो लेकिन अपने दिमाग को अपने साथ लेकर चलें।”

अल्फ्रेड एडलर

“कुल मिलाकर, मानव मस्तिष्क ब्रह्मांड में ज्ञात सबसे जटिल वस्तु है।”

ई. ओ. विल्सन

“मस्तिष्क आकाश से भी अधिक व्यापक है।”

एमिली डिकिंसन

“सुंदरता आपका मनोरंजन नहीं कर सकती, लेकिन दिमागी काम – पढ़ना, लिखना, सोचना – कर सकती है।”

हेलेन गुरली ब्राउन

FAQs

मस्तिष्क की 3 मुख्य संरचना क्या है?

मस्तिष्क की संरचनाओं में अग्र मस्तिष्क (Fore Brain), मध्य मस्तिष्क (Mid Brain) एवं पश्च मस्तिष्क (Hind Brain) होता है।

मनुष्य के दिमाग की मेमोरी कितनी होती है?

मनुष्य के दिमाग की मेमोरी लगभग 2.5 पेटाबाइट स्मृति क्षमता के बराबर होती है।

मस्तिष्क किस चीज से बनता है?

मस्तिष्क में लगभग 60% वसा होती है। इसके अलावा शेष 40% पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और नमक का संयोजन होता है।

मस्तिष्क का वजन कितना होता है?

व्यस्क मस्तिष्क का औसत वजन लगभग 3 पाउंड होता है।

कौन सी हड्डी मस्तिष्क की रक्षा करती है?

खोपड़ी की हड्डियां ही मस्तिष्क की रक्षा करती हैं।

आशा है कि आपको World Brain Day पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*