अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है?

1 minute read
योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है

योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई थी। ‘योग’ शब्द संस्कृत से निकला है और इसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। 21 जून के दिन इंटरनेशनल योगा डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच योग और उसके महत्व के प्रति  जागरुकता पैदा करना है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है और इसके फायदे बताए जाते हैं। आईये जानते हैं योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है?

योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है?

योग दिवस का लोगो कई एलिमेंट्स से मिलकर बना है। सबसे पहले हमें एक इंसान दोनों हाथ ऊपर किए जोड़ता हुआ दिखता है। इसके सर के पीछे पृथ्वी और उसके पीछे सूरज दिखाई देता है। नीचे हरी और भूरी पत्तियां दिखाई देती हैं। आईये जानते हैं योग दिवस के लोगो के एलिमेंट्स के प्रतीकों का अर्थ। 

योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है
योग दिवस के लोगो के एलिमेंट्स के प्रतीकों का अर्थ। 
  • लोगो में दोनों हाथों को मोड़ना योग (मिलान) का प्रतीक है। यह सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना के मिलन को दर्शाता है। साथ ही मन और शरीर, मनुष्य और प्रकृति के बीच के मिलन का भी प्रतीक है। 
  • भूरी पत्तियां पृथ्वी तत्व का प्रतीक हैं। 
  • हरी पत्तियां प्रकृति का प्रतीक हैं। 
  • नीला जल तत्व का प्रतीक है। 
  • चमक अग्नि तत्व का प्रतीक है। 
  • सूर्य ऊर्जा और प्रेरणा के स्रोत का प्रतीक है। 

कुल मिलकर योग दिवस का लोगो मानवता के लिए सद्भाव और शांति का प्रतीक है, जो योग का सार है।

यह था योग दिवस का लोगो किसका प्रतीक है? पर हमारा आर्टिकल। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*